मध्य प्रदेश

रतलाम में ई-स्कूटर को रात में चार्जिंग पर लगाकर छोड़ा, आग लगने से 11 साल की बच्ची की मौत

रतलाम। शनिवार-रविवार दरमियानी रात रतलाम के लक्ष्मणपुर पीएनटी कॉलोनी स्थित एक मकान में चार्जिंग के लिए रखी गई ई स्कूटर में आग लग गई। आग से पास में खड़ी एक्टिवा भी चपेट में आ गई और हादसे में एक 11 साल बच्ची की मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार पीएनटी कॉलोनी दीपक किराना के पास रहने वाले भगवती मौर्य व परिवार के लोग टुनवाल कंपनी का ई स्कूटर चार्जिंग पर लगा कर सो गए थे। रात में चार्जिंग पूरी होने के बाद इसमें से चिंगारियां निकलने लगी, इससे पास में खड़ी एक्टिवा भी चपेट में आ गई।

naidunia_image

11 साल की बच्ची अंदर ही रह गई

 

आग लगने के दौरान घर में सभी सदस्य सो रहे थे। धुंआ होने पर उनकी नींद खुली तो उन्होंने मदद के लिए शोर मचाया। आसपास के लोगों ने आग बुझाने शुरू कर फायर ब्रिगेड को सूचना दी और घर के सदस्यों को जैसे तैसे बाहर निकाला, लेकिन 11 साल बच्ची अंतरा चौधरी अंदर ही रह गई।

 

naidunia_image

बाहर निकाला तब तक वह झुलस गई थी

 

थोड़ी देर बाद बच्ची को भी निकाल कर बाहर लाया गया लेकिन तब तक वह झुलस गई थी। मेडिकल कॉलेज ले जाने के दौरान बालिका की मौत हो गई। अंतरा अपनी मां सोनाली के साथ नाना भगवती मौर्य के घर आई थी। उन्हें रविवार सुबह ही वापस बड़ोदरा गुजरात जाना था।

naidunia_image

शनिवार को मनाया था छोटी बहन का जन्मदिन

 

शनिवार को छोटी बहन का जन्मदिन होने से सभी ने मिलकर जन्मदिन मनाया था। हादसे में घायल भगवती मौर्य और 12 वर्षीय लावण्या को मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलने पर क्षेत्रीय परिषद कविता महावर, सुनील महावर सहित अन्य लोग भी मौके पर पहुंचे।

naidunia_image

Leave Your Comment

Click to reload image