मध्य प्रदेश

भोपाल में 15 स्पा सेंटर पर रेड, 68 लड़के-लड़कियां पकड़े गए... पुलिस को देख उड़ गए सबके होश

भोपाल(Spa Center in Bhopal)। भोपाल पुलिस को लंबे समय से स्पा सेंटरों में अनैतिक गतिविधियों के संचालन की शिकायत मिल रही थी, जिसके बाद शनिवार शाम को 150 पुलिसकर्मियों की 10 टीमों ने अलग-अलग क्षेत्र में संचालित 15 स्पा सेंटरों पर दबिश दी। इस दौरान चार स्पा सेंटर में अनैतिक गतिविधियों में लिप्त 68 युवक-युवती पकड़े गए।

इस दौरान आपत्तिजनक वस्तुएं भी पुलिस ने बरामद की हैं। वहीं पुलिस की छापेमार कार्रवाई का पता चलते ही अन्य स्पा सेंटरों में मौजूद लोग भागने लगे और पुलिस की टीम जब कार्रवाई के लिए पहुंची तो सेंटरों में ताले लगे मिले। आरोपितों के विरुद्ध महिला थाना, बागसेवनिया थाना, कमलानगर और एमपी नगर थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है।

चार स्पा सेंटरों में 35 युवतियां और 33 युवक

एसीपी क्राइम मुख्तार कुरैशी ने बताया कि दबिश के लिए शहर के 15 स्पा सेंटरों को चिन्हित किया गया था। इसके लिए क्राइम ब्रांच, अलग-अलग थानों की पुलिस और कंट्रोल रूम से कुल 150 पुलिसकर्मियों की 10 टीमें बनाई गई थीं। शाम छह से रात नौ बजे तक छापेमार कार्रवाई हुई। जिसमें चार स्पा सेंटरों में पुलिस को संदिग्ध अवस्था में 35 युवती व 33 युवक मिले हैं।

कहां से कितने पकड़े गए

  • ग्रीन वैली स्पा सेंटर, बागसेवनिया : 22 युवती, 18 युवक
  • नक्षत्र स्पा सेंटर, मानसरोवर कांप्लेक्स : चार युवतियां, चार युवक
  • मिकाशो स्पा सेंटर, एमपीनगर : तीन युवतियां, चार युवक
  • वैलनेस स्पा सेंटर, नेहरू नगर : छह युवक, छह युवतियां

 

सेंटरों में चल रही थी पार्टी पुलिस को देख उड़े होश

शनिवार शाम को पुलिस की टीमें छापामार कार्रवाई के लिए बाग सेवनिया के ग्रीन वैली, मानसरोवर कांप्लेक्स में संचालित नक्षत्र, एमपी नगर के मिकाशो और नेहरूनगर में संचालित वैलनेस स्पा सेंटर पहुंचीं तो वहां पार्टी चल रही थी।

साथ ही बड़ी संख्या में युवक-युवती अनैतिक गतिविधियां करते हुए पकड़े गए। पुलिस को सामने देखते ही उनके होश उड़ गए। कई लोग पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस को शंका है कि युवतियों को दूसरे शहरों से भी बुलवाया जा रहा है। उनके दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

Leave Your Comment

Click to reload image