मध्य प्रदेश

कोयला खदान में बड़ा हादसा: ड्रिल मशीन में लगी आग, करोड़ों की मशीन जलकर खाक, उत्पादन हुआ ठप

शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां कोयला उत्पादन के दौरान ड्रिल मशीन में आग लग गई। देखते ही देखते करोड़ों की मशीन जलकर खाक हो गई। घटना के बाद कोयला खदान में अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन जब तक मशीन जलकर राख हो चुकी थी।

यह पूरी घटना SECL सोहागपुर क्षेत्र की है। धनपुरी के कोयला खदान में एक बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक, कोयला उत्पादन के दौरान ड्रिल करते समय मशीन में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते करोड़ों की मशीन जलकर खाक हो गई। घटना के बाद कोयला खदान में हड़कंप मच गया।
 
हादसे की सूचना दमकल विभाग को दी गई। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन जब तक ड्रिल मशीन जलकर राख हो गई थी। इस घटना के बाद से कोयला उत्पादन का कार्य ठप हो गया है। फिलहाल आग लगने का कारण अज्ञात है। इस पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

Leave Your Comment

Click to reload image