मध्य प्रदेश

भिंड में कोहरे की वजह से पेड़ से टकराकर पलटा ट्रैक्टर, दबने से ड्राइवर की मौत

भिंड। ऊमरी थाना अंतर्गत सुखवासी का पुरा घाट की तरफ जा रहा ट्रैक्टर कोहरे के चलते दृश्यता कम होने के कारण अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर पलट गया। इससे ट्रैक्टर के नीचे दबने से ड्राइवर की मौत हो गई। घटना सोमवार सुबह करीब चार बजे की है।

जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह चार बजे 30 वर्षीय रिंकू यादव निवाासी छकू का पुरा ट्रैक्टर-ट्राली लेकर सुखवासी का पुरा घाट की ओर जा रहे थे। रास्ते में कोहरे की वजह से दृश्यता कम होने के कारण ट्रैक्टर बबूल के पेड़ से टकरा गया।

टक्कर के बाद ट्रैक्टर खाई में जा गिरा

naidunia_image

 

टक्कर इतनी भीषण थी, कि ट्रैक्टर का अगला पहिया टूटकर अलग हो गया और वह अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। ट्रैक्टर के पलटने से चालक रिंकू उसके नीचे दब गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सुबह सात बजे ग्रामीण जब रास्ते से गुजरे तो ट्रैक्टर को खाई में गिरा देखा तो घटना की सूचना पुलिस को दी। टीआई शिवप्रताप सिंह राजावत टीम के सथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की सहायता से शव बाहर निकालकर पीएम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।

इधर... सड़क हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत

 

पावई थाना अंतर्गत रानीपुरा मोड़ पर सड़क दुर्घटना में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई है। पुलिस के मुताबिक राजीव कुमार पुत्र बाबूराम शर्मा निवासी विजयगढ़ 25 दिसंबर को रानीपुरा मोड़ पर ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी।

जिससे वह घायल हो गए थे। स्वजन उपचार के लिए अस्पताल लेकर आए। उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस ने राजेश पुत्र जगदीश शर्मा निवासी विजयगढ़ की रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग घायल

 

मीरा कॉलोनी मार्ग पर सब्जी मंडी के पास अज्ञात वाहन ने बुजुर्ग को टक्कर मार दी। पुलिस के मुताबिक 60 वर्षीय श्यामसुंदर ओझा पुत्र बाबूराम ओझा निवासी वीरेंद्र वाटिका ने बताया कि वह सब्जी मंडी के पास जा रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गए। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

 

Leave Your Comment

Click to reload image