MP के 21 जिलों में दौड़ेंगी 66 मेडिकल मोबाइल यूनिट, CM मोहन ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, PM जनमन योजना का मिलेगा लाभ
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज सोमवार को पीएम जनमन योजना के तहत 21 जिलों के 87 विकासखंडों के लिए 66 मोबाइल मेडिकल यूनिट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन मोबाइल मेडिकल यूनिट से प्रदेश के दूरस्थ अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं की सुगम प्रदायगी सुनिश्चित होगी। कार्यक्रम मुख्यमंत्री निवास श्यामला हिल्स में हुआ। इस दौरान सीएम ने कहा कि यह यूनिट मेडिकल का चलता फिरता अस्पताल हैं। हेल्थ के मामले में मप्र लगातार बढ़ रहा है। आदिवासी जिलों में अधिक फ़ोकस है, सिकिल सेल एनीमिया उन्मूलन में यह यूनिट बहुत कारगर होंगी। सीएम मोहन ने कहा कि हर जिले में उन्नत से उन्नत स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचेगी। सरकार इस क्षेत्र के लिए कटिबद्ध है। लगातार भर्तियां की जा रही हैं, नए कोर्स भी संचालित किए जा रहे हैं। हेल्थ के मामले में हमें नम्बर 1 बनना है।