देवास में फ्रिज में मिली महिला की लाश, पुलिस जांच में जुटी
देवास। मध्य प्रदेश में देवास शहर की वृंदावन धाम कॉलोनी के एक घर में फ्रिज में महिला की लाश मिलने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने के बा पुलिस मौके पर पहुंची है और जांच कर रही है। महिला के शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी है।
सूचना मिलने के बाद पुलिस के बड़े अधिकारी और फोरेंसिंक विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। प्रारंभिक रूप से हत्या कर लाश को छिपाने का मामला सामने आ रहा है। खबर अपडेट हो रही है...
संजय पाटीदार को मकान किराए पर दिया था
सूचना के बाद बीएनपी थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और मकान का दरवाजा खोल कर देखा तो अंदर फ्रिज में एक महिला का शव था। महिला की उम्र 30 साल के आस-पास बताई जा रही है, उसके हाथ बंधे हुए मिले। जानकारी के अनुसार मकान इंदौर निवासी धीरेंद्र श्रीवास्तव का है, जिन्होंने जून 2023 में संजय पाटीदार को मकान किराए पर दिया था।

किराएदार संजय पाटीदार जून 2024 में मकान खाली कर कहीं और चला गया, परंतु एक स्टडी रूम और एक मास्टर बेडरूम खाली नहीं किया था। इन दोनों कमरों में अपना सामान बाद में खाली करने का कहकर गया था।
कभी-कभी आता था किराएदार
बाद में भी मकान पर कभी-कभार आता जाता रहता था। पड़ोसियों ने बताया कि संजय अकेला ही आता जाता रहता था। मामले में पुलिस अब संजय की तलाश कर रही है। इधर जानकारी के अनुसार महिला 30 वर्ष के करीब उम्र की बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मौके पर जांच में जुटी हुई है। एफएसएल टीम के आने के बाद शव को फ्रिज से बाहर निकाला जाएगा।