मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश के धार्मिक शहरों में शराबबंदी की तैयारी, सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- विचार कर रही सरकार

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राज्य सरकार नीति में सुधार कर, धार्मिक नगरों से शराबबंदी लागू करने पर विचार कर रही है। इस संबंध में साधु-संतों द्वारा दिए गए सुझावों पर राज्य सरकार गंभीर है।

धार्मिक नगरों का वातावरण प्रभावित होने संबंधी शिकायतें प्राप्त होती रहती हैं। हमारा प्रयास है कि इन नगरों की पवित्रता अक्षुण्ण रहे। वित्तीय वर्ष पूर्णता की ओर है, अत: राज्य सरकार जल्द ही निर्णय लेकर इस दिशा में ठोस कदम उठाएगी।

 

Leave Your Comment

Click to reload image