मध्य प्रदेश

MP के सरकारी स्कूलों में साइंस टीचर की 3500 पोस्ट खाली, भर्ती योजना में इनका नाम तक नहीं

भोपाल। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने माध्यमिक स्कूलों के लिए 7929 शिक्षकों की भर्ती परीक्षा की घोषणा की है। इन पदों पर भर्ती के बाद भी स्कूलों में शिक्षकों के 42 हजार से अधिक पद खाली रह जाएंगे।

सबसे ज्यादा पद विज्ञान, गणित और अंग्रेजी विषयों के शिक्षकों के हैं। स्कूलों में विज्ञान शिक्षक के 3500 पद खाली हैं, लेकिन इस साल ईएसबी ने विज्ञान शिक्षक पद की भर्ती के लिए कोई योजना ही नहीं दी है।

माध्यमिक शिक्षक के 50 हजार पद खाली

 

 

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, स्कूलों में प्राथमिक शिक्षक के आठ हजार और माध्यमिक शिक्षक के 50 हजार पद खाली हैं। अंग्रेजी, गणित, हिंदी जैसे मुख्य विषयों में तीन गुना पद खाली हैं। शिक्षकों का पद खाली रहने का असर स्कूलों के परीक्षा परिणाम पर पड़ रहा है।

पिछले वर्ष पांचवीं व आठवीं बोर्ड परीक्षा में हिंदी, अंग्रेजी व गणित विषयों में सबसे अधिक विद्यार्थी फेल हुए हैं। पिछली बार 2018 में शिक्षक पात्रता परीक्षा के आधार पर स्कूल शिक्षा विभाग के पांच हजार रिक्त पदों पर भर्ती हुई थी। उसके बाद से कभी शिक्षकों की भर्ती नहीं हुई।

अंग्रेजी के 23,300 पद खाली,1970 पद निकाले गए

 

स्कूलों में अंग्रेजी विषय के 23 हजार 300 पद खाली हैं और चयन परीक्षा 1970 पद के लिए ली जा रही है। ऐसे ही गणित विषय के लिए 1470 पद निकाले गए हैं, जबकि गणित के शिक्षकों के 12 हजार 900 पद खाली है।

स्कूल शिक्षा विभाग के इन विषयों के इतने पद के लिए चयन परीक्षा

 

अंग्रेजी - 1970

हिंदी - 500

विज्ञान - जीरो

संस्कृत - 400

गणित - 1470

सामाजिक विज्ञान - 445

प्राथमिक व माध्यमिक में विद्यार्थियों की संख्या-70 लाख

 

प्राथमिक शिक्षकों की संख्या - 1.40 लाख

प्राथमिक शिक्षकों के खाली पद - 20 हजार

माध्यमिक शिक्षकों की संख्या - 61 हजार

माध्यमिक शिक्षकों के खाली पद - 50 हजार

 

 

naidunia_image

पिछले साल पांचवीं में विषयवार फेल विद्यार्थी

 

अंग्रेजी - 1.09 लाख

गणित - 1.03 लाख

पर्यावरण अध्ययन - 1.09 लाख

हिंदी - 1.15 लाख

आठवीं में विषयवार फेल विद्यार्थी

 

अंग्रेजी - 1.35 लाख

गणित - 1.46 लाख

विज्ञान - 1.41 लाख

संस्कृत - 1.10 लाख

सामाजिक विज्ञान - 1.24 लाख

हिंदी - 1.46 लाख

आगे की भर्तियां की जाएंगी


प्राथमिक व माध्यमिक स्कूलों में विषयवार शिक्षकों के खाली पदों पर भर्ती की जा रही है। आगे और भर्तियां की जाएंगी। - डॉ. संजय गोयल, सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग

Leave Your Comment

Click to reload image