मध्य प्रदेश

इंदौर में एलआईजी चौराहे से नौलखा तक चौड़ा होगा रोड, 60 मीटर की होगी सड़क

 इंदौर। एबी रोड (बीआरटीएस) की मिक्स लेन के ट्रैफिक को सुधारने की योजना पर काम शुरू हो गया है। एलआईजी से नौलखा के बीच के हिस्से में अलग-अलग चौराहों पर फ्लाईओवर बनाए जाएंगे।

इस हिस्से में जहां-जहां बाटलनेक था, वहां सड़क की चौड़ाई 30 मीटर से बढ़ाकर 60 मीटर की जाएगी। मंगलवार को कलेक्टर आशीष सिंह ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में इसकी जानकारी दी।

एलआईजी से नौलखा के बीच चौड़ाई बढ़ाने के लिए नगर निगम इस हिस्से में रोड किनारे आने वाले प्रतिष्ठानों व सरकारी विभागों की इमारतों से उनके हिस्से की सेडबैक की जमीन लेकर सड़क चौड़ी करेगा।

इस हिस्से में मौजूदा बीआरटीएस के अतिरिक्त दोनों ओर से करीब 15-15 मीटर का हिस्सा लिया जाएगा। एलआईजी से नौलखा के बीच पुलिस अधिकारियों के बंगले, एमजीएम मेडिकल कॉलेज, डेंटल कॉलेज, पीसी सेठी अस्पताल सहित कई सरकारी इमारतें हैं।

प्रतिष्ठानों से जमीन ली गई थी

 

 

ऐसे में रोड के एक ओर 15 मीटर हिस्सा आसानी से मिल जाएगा। वहीं रोड के दूसरी ओर निजी प्रतिष्ठानों से जमीन लेने में नगर निगम को काफी मशक्कत करनी होगी। जब बीआरटीएस का निर्माण किया गया था, तब टीडीआर के फार्मूले से इस हिस्से में बने प्रतिष्ठानों से जमीन ली गई थी।

Leave Your Comment

Click to reload image