मध्य प्रदेश

इंदौर से प्रयागराज महाकुंभ जाने के लिए भीड़, बस, ट्रेन और फ्लाइट सब फुल

 इंदौर। प्रयागराज महाकुंभ में हर दिन लाखों की संख्या में श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाने पहुंच रहे हैं। इंदौर से ही हर हजारों की संख्या में लोग महाकुंभ के लिए जा रहे हैं। स्थिति यह हो गई है कि फ्लाइट का किराया 24 हजार रुपये तक हो गया है, वहीं ट्रेनों में पैर रखने की जगह नहीं मिल रही है।

इंदौर से प्रयागराज के लिए 25 से अधिक बसों का संचालन किया जा रहा है, लेकिन इनमें भी मनमाना किराया वसूल किया जा रहा है। इंदौर से प्रयागराज के लिए चार ट्रेनों को संचालन किया जा रहा है। इसमें तीन नियमित तो एक स्पेशल ट्रेन है। हालांकि सभी ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है।इन ट्रेनों में महू-प्रयागराज की एकलौती ट्रेन हैं, जो प्रतिदिन संचालित हो रही हैं। इस ट्रेन में भी वेटिंग अलग-अलग दिनों में स्लीपर कोच में 190 से लेकर 200 के पार और थर्ड एसी में वेटिंग 150 तक पहुंच गई है।

प्रति सोमवार इंदौर से प्रयागराज होकर काशी जाने वाली महाकाल एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में वेटिंग 90 तक और थर्ड एसी में वेटिंग 100 के पार है।

इसी तरह इंदौर से प्रति मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को प्रयागराज होकर हावड़ा के लिए चलने वाली शिप्रा एक्सप्रेस में भी लंबी वेटिंग चल रही है। ट्रेन के स्लीपर और थर्ड एसी कोच में एक-दो दिन छोड़कर 30 जनवरी से 22 फरवरी तक रिग्रेड हो चुकी है।

Leave Your Comment

Click to reload image