मध्य प्रदेश

रतलाम शहर में कारों के ऊपर बैठकर स्टंट कर रहे थे युवक, पुलिस ने लगा दी क्लास

 रतलाम। रतलाम शहर में मंगलवार दोपहर चार-पांच कारों कुछ युवक स्टंट करते हुए निकले। किसी ने इसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर पुलिस से कार्रवाई की मांग की।

इस वीडियो में तीन-चार कारों में युवक छतों पर बैठे तथा कारों की खिडकियों पर बैठकर शोर-शराबा करते हुए जा रहे थे। इस दौरान कई स्थानों पर जाम की स्थिति बनी और राहगीरों में भय का वातावरण बन गया।

वीडियो सामने आने के बाद एसपी अमित कुमार के निर्देश पर सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया आबकारी कंपाऊंड पहुंचे और कार सवारों की पहचान कर चालानी कार्रवाई की। इस दौरान उन्होंने स्टंट करने वाले युवकों की क्लास भी ली। पुलिस को देख सभी माफी मांगने लगे।

इधर... कार की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल

 

रतलाम जिले तेज गति व लापरवाही से वाहन चलाने वाले हादसों का कारण बन रहे है। सैलाना रोड पर मेडिकल कालेज, बंजली चौराहा व अन्य स्थानों पर कई चालक तेज गति से वाहन चलाते रहते है. इसके कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं।

 

26 व 27 जनवरी की दरमियानी रात तेजगति से जा रहे चारपहिया वाहन ने स्कूटर को टक्कर मार दी। इससे स्कूटर पर सवार वर्षीय 26 वर्षीय विपुल मूणत निवासी रामगढ़ गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका गुजरात के अहमदाबाद स्थित एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Leave Your Comment

Click to reload image