मध्य प्रदेश

इंदौर में NDPS और IPS स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, बच्चों को घर भेजा, तमिलनाडु से आया ईमेल

इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के 2 स्कूलों में बम की धमकी का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, एनडीपीएस और आईपीएस स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है।

प्रिंसिपल को तमिलनाडु से भेजे गए ईमेल में धमकी दी गई है। तत्काल पुलिस को सूचित किया गया। बम स्क्वाड दस्ता भी मौके पर पहुंच गया है। स्कूल प्रबंधन ने तत्काल स्कूल खाली करवाया लिया। बच्चों को घर भेज दिया गया है।

एनडीपीएस में दूसरी शिफ्ट में आए बच्चों को स्कूल मैदान के बाद क्लास में नहीं जाने दिया और वापस बस में बैठाकर घर भेजा गया।

naidunia_imagenaidunia_imagenaidunia_imagenaidunia_imagenaidunia_imagenaidunia_image

 

गाजियाबाद के एक स्कूल को मिली हाइड्रोजन बम से उड़ाने की धमकी

इस बीच, आज ही गाजियाबाद के एक स्कूल को हाइड्रोजन बम से उड़ाने की धमकी मिली है। शालीमार गार्डन स्थित सेंट मैरी क्रिश्चियन स्कूल को भेजे गे ई-मेल में लिखा गया है कि स्कूल में हाइड्रोजन बम रखा गया है।

ईमेल सुबह 9 बजे मिला। उस समय स्कूल खुल चुका था। जानकारी मिलने पर हड़कंप मच गया। स्कूल प्रबंधन ने बच्चों को बाहर निकालकर पुलिस को बुलाया। करीब डेढ़ घंटे तक स्कूल की तलाश की गई, लेकिन कुछ नहीं मिला।

Leave Your Comment

Click to reload image