3 जिंदगी निगल गई मौत: सड़क हादसे में तीन महिला की गई जान, जानिए कैसे काल के गाल में समाए
उमरिया. जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया. जहां दो ट्रकों की आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई. हादसे में ट्रक सवार 3 महिला की जान चली गई, जबकि दोनों ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
यह घटना पाली थाना क्षेत्र की है. जहां गुरुवार को जीरो ढाबे के सामने दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और ट्रक में बैठी तीन महिला की मौत हो गई. जबकि दोनों ड्राइवर केबिन में फंस गए.
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और स्थनीय लोगों ने किसी तरह ड्राइवरों का रेस्क्यू किया और गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचा. जहां दोनों घायलों का इलाज जारी है. इधर, पुलिस ने मृत महिलाओं के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. फिलहाल, पुलिस मृतिकाओं की पहचान में जुटी हुई है.