Jabalpur 4 murder case में चौंकाने वाले खुलासेः भाजपा नेता ही कर रहा था आरोपियों की मदद, एमपी ऑनलाइन सेंटर के माध्यम से भेजे थे पैसे
जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले के बहुचर्चित टिमरी हत्याकांड में चौंकाने वाले खुलासे हुए है। भाजपा नेता ही आरोपियों की मदद कर रहा था। भाजयुमो नेता ने एमपी ऑनलाइन सेंटर के माध्यम से आरोपियों को पैसे भेजे थे। भाजपा नेता द्वारा ऑनलाइन भी 27 हजार रुपये भेजने की बात कही जा रही है।
काल डिटेल से आरोपियों द्वारा भाजयुमो नेता को कॉल करने का खुलासा हुआ है। हत्या वाले दिन ही भाजपा नेता ने पैसे दिए थे। भाजयुमो नेता के कॉल डिटेल्स की भी जांच पुलिस कर रही है। फरार बीजेपी नेता पर टीमरी में जुए का फड़ चलाने का आरोप है। फरार आरोपी बीजेपी नेता कई बीजेपी नेताओं का करीबी है। एमपी ऑनलाइन के संचालक से भी पुलिस ने पूछताछ की है। भाजपा नेता पुलिस को चकमा देने उज्जैन पहुंचा। पुलिस के उज्जैन पहुंचने से पहले ही भाजयुमो नेता भाग निकला। बता दें कि 27 जनवरी को टिमरी गांव में 4 लोगों की तलवार से काटकर हत्या की गई थी। पुलिस ने अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।