मध्य प्रदेश

छात्रों के दो गुटों में विवाद: लात-घूंसें से जमकर हुई मारपीट, एक छात्र के सिर से बहा खून

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में बीच सड़क पर छात्रों के दो गुटों में विवाद हो गया। छात्रों का दो गुट आपस में लात-घूंसें, एक दूसरे को बेरहमी से पीटते रहे। इसी बीच एक छात्र की लात घूसों से जमकर मारपीट की गई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर विरला ही रहा है।

मामला गोला का मंदिर थाना क्षेत्र का है। पिंटूपार्क के शिव कॉलोनी में छात्रों के दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। वायरल वीडियो में सड़क पर 2 छात्र गुटों के बीच मारपीट होते हुए दिख रही है।

वहीं एक छात्र को लात घूसों से जमकर पीटा गया। मारपीट में एक छात्र का सिर फूटने से खून बहने लगा। घटना का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार फिलहाल कोई भी सियायत लेकर पुलिस के पास नहीं भेजी।

Leave Your Comment

Click to reload image