मध्य प्रदेश

राजधानी में वैलेंटाइन डे पर VHP और बजरंग दल का पहरा, हिंदू संगठन बोला- अश्लीलता, लव जिहाद नहीं किया जाएगा बर्दाश्त

भोपाल। राजधानी भोपाल में वैलेंटाइन डे पर आज विहिप और बजरंग दल सुबह से हर तरफ नजर बनाए रखे हैं। विश्व हिंदू परिषद के प्रांत प्रचार प्रसार प्रमुख जितेंद्र सिंह चौहान ने बयान देते हुए कहा कि वे संस्कृति और सनातन सभ्यता के लिए तत्पर है। पाश्चात्य संस्कृति के 14 फरवरी से हमारा कोई लेना देना नहीं। संस्कृति के खिलाफ कोई भी कृत्य स्वीकार नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि वेलेंटाइन डे की आड़ में अश्लीलता, लव जिहाद बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हिंदू कन्याओं की रक्षा करना संस्कृति की रक्षा करना ही हमारा संकल्प है। संस्कृति, संस्कार, सनातन सभ्यता के खिलाफ तत्काल प्रभाव से कार्रवाई के लिए हम तैयार है। कोई भी युवक-युवती भारत की संस्कारवान एवं देवभूमि को पाश्चात्य संस्कृति से वैलेंटाइन-डे के नाम पर बदनाम करेगा तो वह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

जितेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि जिस तरह से वैलेंटाइन-डे के नाम पर फूहड़ता और अश्लीलता युवाओं द्वारा करने की कोशिश की जा रही है उसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। बजरंग दल और विहिप के कार्यकर्ता सुबह से लेकर शाम तक बाग बगीचों, रेस्टोरेंट, होटलों सहित अन्य जगह पर नजर रख रहे हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image