मध्य प्रदेश

नवोदय कैंपस में घुसे असामाजिक तत्वों ने की छात्रों से मारपीटः सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, स्टूडेंट्स ने की कार्रवाई की मांग

सतना। मध्य प्रदेश के सतना जिले में छात्रों के बीच हुए विवाद के मामले में बाहर से आए कुछ असामाजिक तत्वों ने विद्यालय परिसर में घुसकर एक छात्र की पिटाई कर दी। घटना के बाद विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था पर अब सवाल खड़े हो गए हैं। घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची।

दरअसल, सतना जिले के रहिकवारा नवोदय विद्यालय के छात्रों के साथ बाहर से आए असामाजिक तत्वों के द्वारा विद्यालय कैंपस के अंदर घुस कर मारपीट की गई। जिससे छात्रों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई गंभीर सवाल उठने लगे हैं। घटना के बाद छात्रों ने कैंपस के बाहर आकर आरोपियों पर कार्रवाई करने की गुहार लगाई।

छात्रों ने आरोप लगाते हुए कहा कि, प्राचार्य के द्वारा लगातार मामले को दबाने की कोशिश की जा रही थी। साथ ही छात्रों के ऊपर दवाब भी बनाया जा रहा था कि वह शिकायत ना करें, घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

 

Leave Your Comment

Click to reload image