बीमा अफसर समझ ठग को दो साल तक रुपये देती रही प्रोफेसर, 96 लाख रुपये गंवाए
इंदौर (Insurance Scam)। साइबर अपराधियों ने 67 वर्षीय सेवानिवृत्त महिला प्रोफेसर से 96 लाख रुपये ऐंठ लिए। आरोपित एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के अधिकारी बनकर बात करता था। महिला बगैर जांचें-परखे दो साल तक ठगों के खातों में रुपये जमा करवाती रही। रविवार को हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत करने पर अपराध शाखा तक रिपोर्ट पहुंची।
एडिशनल डीसीपी (अपराध) राजेश दंडोतिया के मुताबिक, इंदौर के अन्नपूर्णा क्षेत्र की निवासी महिला सेवानिवृत्त प्रोफेसर ने शिकायत दर्ज कराई है कि दो साल पहले ठग का कॉल आया था। उसने अपना नाम राजीव शर्मा और खुद को एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी का अधिकारी बताया।