मध्य प्रदेश

प्रशासन की लापरवाही ने ली 6 गायों की जान: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का बचा भोजन जमीन पर फेंका, खाने से गोवंशों की मौत

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के छपारा में स्थानीय प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। जहां 25 फरवरी को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत हुए विवाह में बने भोजन को जमीन पर फेंक दिया गया। दूषित भोजन खाने से 6 गायों की मौत हो गई है। वहीं 6 से ज्यादा गाय बीमार पड़ गई हैं।

हैरानी वाली बात तो यह है कि कुछ है गौवंश अभी भी वहां पड़े दूषित खाने को खा रहे हैं, लेकिन अबतक प्रशासन की नींद नहीं टूटी है। नगर परिषद और ग्राम पंचायत के नुमाइंदे एक दूसरे पर ठीकरा फोड़ते नजर आ रहे हैं। 

छपरा जनपद पंचायत सीईओ राकेश दुबे ने बताया कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम के तहत हमने सभी विभागों को अलग- अलग जिम्मेदारी सौंपी थी। वहीं कार्यक्रम के पहले और बाद में साफ-सफाई, पानी, शौचालय ये समस्त जवाबदारी नगर पंचायत छपारा को दी गई थी। अभी जानकारी प्राप्त हुई है कि बचे भोजन के अवशेष खाने से कुछ गायों की मौत और बीमार भी हुए हैं। यह बहुत दुखद घटना है, जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।  

Leave Your Comment

Click to reload image