निगम के सस्पेंड ARO के तीन ठिकानों पर EOW का छापा, कार्रवाई जारी
इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) ने बड़ी कार्रवाई की है। नगर निगम से सस्पेंड एआरओ (ARO) राजेश परमार के घर ईओडब्लू का छापा पड़ा है। इंदौर शहर में तीन स्थानों पर ईओडब्लू ने एक साथ कार्रवाई की है। छापे की कार्रवाई की चर्चा निगम अफसर और कर्मचारियों सहित पूरे शहर में है।
दरअसल आय से अधिक संपति के मामले में छापा मारा गया है। अनियमितता के चलते कुछ दिन पहले ही नगर निगम से अधिकारी सस्पेंड हुए थे। इंदौर के आवास कॉलोनी में मुख्य कार्रवाई चल रही है। छापेमारी में आय से अधिक संपत्ति के दस्तावेज मिले है। समाचार के लिखे जाने तक कार्रवाई जारी थी।