बड़ा तालाब को लेकर CS की बड़ी बैठक, इन जगहों पर बने निर्माण को हटाने के दिए निर्देश
भोपाल। राजधानी भोपाल (Bhopal) के बड़ा तालाब (Bada Talab) को लेकर मुख्य सचिव (Chief Secretary) अनुराग जैन (Anurag Jain) ने अहम बैठक (Meeting) की। इस दौरान उन्होंने कई विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारी के साथ एनजीटी के नियमों को पालन करने के निर्देश दिए।
मुख्य सचिव अनुराग जैन ने अधिसूचित रामसर साइट के निर्धारण क्षेत्र में कैचमेंट एरिया में बने निर्माण को हटाने के भी निर्देश दिए। बड़े तालाब के पास बने एसटीपी प्लांट का समय सीमा में निर्माण किए जाने के आदेश दिए। निकाय के आसपास ग्राम पंचायत में सीवेज के लिए नगरीय आवास और विकास विभाग को तलब किया गया है।
मुख्य सचिव अनुराग जैन ने सात मामलों को लेकर एनजीटी के मामलों में विभागों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने अतिक्रमण संबंधी मामलों को तीन दिन के भीतर चीफ सेक्रेट्री ऑफिस में रिपोर्ट देने के लिए अधिकारियों को आदेशित किया है।