MP सरकार फिर लेगी 6 हजार करोड़ का कर्ज: RBI को लिखा पत्र, अब तक 4 लाख 15 हजार करोड़ का ले चुकी लोन
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार (Madhya Pradesh Govt) एक बार फिर कर्ज (Loan) लेने जा रही है। इस बार कर्ज की रकम 6 हजार करोड़ रुपए होगी। मार्च के पहले सप्ताह में लोन लेने के लिए गजट नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।
बता दें कि फरवरी में भी सरकार ने 6 हजार करोड़ का लोन लिया था। मोहन सरकार अब तक चार लाख 15 हजार करोड़ का कर्ज ले चुकी है। बीते वित्तीय वर्ष (2024- 25) की बात की जाए तो सरकार ने उस दौरान एक साल के अंतराल में 41 हजार करोड़ का कर्ज लिया था।
कर्ज के लिए आरबीआई को पत्र लिखा गया है। 4 मार्च को लोन लेने के लिए सरकार गजट नोटिफिकेशन जारी करेगी। गौरतलब है कि लाड़ली बहना योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना, छात्रों को मुफ्त स्कूटी-लैपटॉप जैसे तमाम योजनाएं हैं, जिसके लिए सरकार यह कर्ज ले रही है। वहीं, सरकार के कर्ज लेने पर प्रदेश में सियासत भी हो सकती है।