मध्य प्रदेश

Katni में दर्दनाक हादसा: रेत से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटी, 2 की मौत, देर से पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने घेरा

कटनी। मध्य प्रदेश के कटनी जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां रेत से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। इस हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं देरी से पहुंची पुलिस को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा।

यह पूरी घटना ढीमरखेड़ा के ग्राम जिर्री की है। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को रेत से भरी ट्रैक्टर ट्राली अचनाक पलट गई। आनंद और चाहत नामक दो युवक इसकी चपेट में आ गए। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। वहीं हादसे के तीन घंटे लेट बाद पहुंची पुलिस को विरोध का सामना करना पड़ा।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने चारों तरफ से घेर लिया। हालांकि पुलिस ने किसी तरह से ग्रामीणों को समझाइश दी। फिलहाल दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। फिलहाल पुलिस इस पूरी घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

Leave Your Comment

Click to reload image