मध्य प्रदेश

नहर में गिरी तेज रफ्तार कारः गाड़ी को बाहर निकाला, कार सवार सभी लोग लापता, रेस्क्यू जारी

ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा में बड़ा हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार बोलेरो कार नहर में गिर गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को नदी से बाहर निकाल लिया है लेकिन सवारी के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है। कार में कितने लोग सवार थे और कहां है इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। फिलहाल कार सवारों के भी नहर में बह जाने की आशंका है। पुलिस द्वारा खोजबीन जारी है।

दरअसल भितरवार–करहिया रोड पर स्थित हरसी हाई लेवल नहर में एक बोलेरो कार गिर गई। नहर में पानी के तेज बहाव में देर रात बोलेरो कार गिर गई। हादसे की सूचना पर करहिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी देवेंद्र लोधी खुद पानी के बीच उतरे। जेसीबी (JCB) मशीन की मदद से बोलेरो कार को नहर से बाहर निकाला गया। कार में सवार लोगों की पुलिस को जानकारी नहीं मिल पाई है। कार सवार लोगों को पुलिस खोजने का प्रयास कर रही है। कार का भिंड (पासिंग) जिले का बताया जा रहा है। हादसे की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी थी। मामला करहिया थाना क्षेत्र का है।

Leave Your Comment

Click to reload image