मध्य प्रदेश

लापरवाही की हद! जिला अस्पताल के शिशु वार्ड में चूहों का आतंक

मंडला। मध्य प्रदेश के मंडला जिला अस्पताल के शिशु वार्ड में चूहों की बढ़ती संख्या से मरीजों और परिजनों में दहशत का माहौल है। हाल ही में वार्ड में चूहों के हलचल करने और यहां-वहां घूमने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिससे अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो रहे हैं। 

परिजनों का कहना है कि चूहे न केवल वार्ड में उधम मचा रहे हैं, बल्कि नवजात बच्चों की सुरक्षा के लिए भी खतरा बन सकते हैं। उनमें संक्रमण फैलने का डर बना हुआ है। ये वीडियो दूसरे बेड में सो रहे मरीज के किसी परीजन ने बनाया, फिर इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। अस्पताल प्रबंधन से जल्द से जल्द इस समस्या के समाधान की मांग की जा रही है।

Leave Your Comment

Click to reload image