मध्य प्रदेश

Damoh में फिर गरजा बुलडोजर: गौकशी के आरोपी के घर को किया जमीदोंज, करोड़ों की जमीन को कराया अतिक्रमण मुक्त

दमोह। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के दमोह (Damoh) में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। गौकशी के आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाकर जमीदोंज किया गया है। सीएसपी और एसडीएम की मौजूदगी में करोड़ों रुपये की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया है।

दमोह जिले में कुछ दिन पूर्व गौकशी की घटना सामने आने के बाद हिंदू संगठन में काफी आक्रोश रहा। बाजार बंद कराया गया था। एक शार्ट एनकाउंटर भी किया गया था। वहीं प्रशासन लगातार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही थी।

इसके तहत मंगलवार को सीएसपी अभिषेक तिवारी और एसडीएम आरएल बागरी पूरे दलबल के साथ सीता बावड़ी क्षेत्र पहुंचे। जहां चिन्हित की गई अतिक्रमण की जमीनों को अतिक्रमण मुक्त करने का कार्य किया गया। जिसमें करोड़ों रुपये की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

एसडीएम आर एल बागरी ने कहा कि इस मामले में पहले दिन से जो कार्रवाई चल रही है, वह लगातार चलती रहेगी। नगर पालिका अतिक्रमण जमीन को चिन्हित कर रही है। इसके बाद प्रक्रिया के तहत कार्रवाई करेंगे। सीएसपी अभिषेक तिवारी ने बताया कि गौकशी मामले में आरोपियों के अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave Your Comment

Click to reload image