गाने की खास धुन पर लड़ाई, दोस्त ने कर दी थी फायरिंग... ऐसे गई भावना सिंह की जान
इंदौर: भावना सिंह गोली कांड मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। घटना से पहले युवती का उसके दोस्त मुकुल यादव के साथ झगड़ा हुआ था। मुकुल तेज आवाज में गाने बजा रहा था। जो भावना को पसंद नहीं आ रहे थे। भावना ने मुकुल को रोकने की कोशिश भी की पर वह नहीं माना। इसी दौरान दोनों में लड़ाई होने लगी। गुस्से में आकर मुकुल ने देसी कट्टे से गोली चला दी। वो कुछ समझ पाता इससे पहले ही काफी देर हो चुकी थी।
इससे पहले दोनों ने दोस्तों के साथ शराब भी पी थी। पुलिस ने आरोपियों को सैकड़ों किलोमीटर तक पीछा करके पकड़ा। आरोपियों ने भागते समय ATM और मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं किया। उन्हें डर था कि पुलिस को उनकी लोकेशन पता चल जाएगी। पुलिस ने आरोपियों के पास से दर्जनों मोबाइल फोन, अलग-अलग बैंकों के एटीएम कार्ड, सट्टे का हिसाब और नकद बरामद किए हैं।