पंजाब में तेजी से बढ़ रहा निवेश, 30 महीने में आए 86 करोड़ रुपए और पैदा हुए करीब 4 लाख रोजगार
चंडीगढ़। पंजाब में बड़े पैमाने पर निवेश मिल रहा है। राज्य में पिछले ढाई महीने में 86 हजार करोड़ रुपये का निवेश आया है। इस दौरान राज्य में कई नामी और बड़ी कंपनियों ने निवेश किया है। पंजाब में भगवंत मान की लीडरशिप में राज्य सरकार व्यापार बढ़ाने और रोजगार पैदा करने के अपने वायदे को पूरा कर रही है।
इस दौरान राज्य में 3 लाख 92 हजार 540 रोजगार के अवसर पैदा हुए हैं। बड़े निवेश के कारण पंजाब में सकारात्मक माहौल बन रहा है। यहां के नौजवान लड़के-लड़कियों को रोजगार के बेहतरीन अवसर मिल रहे हैं।
पंजाब में निवेश का सकारात्मक माहौल
पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा, "राज्य में विनिर्माण, ऑटोमेटिव व ऑटो कंपोनेंट्स, कृषि और खाद्य प्रसंस्करण, रसायन, पेट्रोकेमिकल्स, कपड़ा व परिधान और बुनियादी ढांचे सहित कई क्षेत्रों में निवेश किया है। पंजाब को विदेश से भी निवेश मिल रहा है। स्विट्जरलैंड, अमेरिका, जापान और जर्मनी से पंजाब को निवेश मिला है।
व्यापार के साथ रोजगार को भी अहमियत
व्यापार के साथ-साथ हम रोजगार को भी अहमियत दे रहे हैं। कंपनियों के आगे हमारी एक ही शर्त होती है कि हमारे गांवों और शहरों के नौजवानों को रोजगार दें। हमारी सरकार उद्योगपतियों को निवेश और व्यापार के लिए अनुकूल माहौल प्रदान कर रही है।
पंजाब में व्यापार को बढ़ावा देने और अधिक से अधिक नौजवानों को रोजगार देने के लिए हमारी सरकार वचनबद्ध है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि टाटा स्टील और अन्य बड़ी कंपनियों ने राज्य में निवेश करने के लिए तैयार हैं।