देश-विदेश

महाकुंभ दौरा रद्द: 5 फरवरी को प्रयागराज नहीं जाएंगे पीएम मोदी

प्रयागराज. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 5 फरवरी को महाकुंभ 2025 में जाने का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। हालांकि, वे किसी अन्य दिन कुंभ स्नान के लिए आ सकते हैं, लेकिन इस पर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 29 जनवरी को मौनी अमावस्या पर हुए हादसे के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण के लिए कड़े कदम उठाए हैं। इस हादसे में 30 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य लोग अस्पताल में भर्ती हैं।

महाकुंभ में प्रशासनिक बदलाव
महाकुंभ क्षेत्र को 'नो व्हीकल जोन' घोषित किया गया, अब किसी भी वाहन को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। VIP और VVIP पास रद्द कर दिए गए, बिना पास के ही श्रद्धालु स्नान कर सकेंगे। श्रद्धालुओं की भीड़ नियंत्रित करने के लिए 'वन-वे रूट' लागू हुआ।  जिससे अनावश्यक भीड़ इकट्ठा न हो। 4 फरवरी तक बाहरी वाहनों के प्रवेश पर रोक, इससे यातायात और भीड़ पर नियंत्रण रखा जाएगा। संगम क्षेत्र में स्नान के बाद अधिक देर तक रुकने की अनुमति नहीं,  जिससे भीड़ जल्द नियंत्रित हो सके। कुंभ प्रशासन को मजबूत करने के लिए नए अधिकारियों की तैनाती, बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए।

हादसे के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था अटूट बनी हुई है। 3 फरवरी को वसंत पंचमी के अवसर पर ‘अमृत स्नान’ होगा, जिसमें करीब 5 करोड़ श्रद्धालुओं के संगम में स्नान करने की उम्मीद है। अब तक 28 करोड़ से अधिक लोग गंगा स्नान कर चुके हैं, और यह संख्या लगातार बढ़ रही है। मेला प्रशासन के अनुसार, 30 जनवरी सुबह 10 बजे तक 28.5 करोड़ श्रद्धालु स्नान कर चुके थे। साथ ही, 10 लाख से अधिक श्रद्धालु कल्पवास कर रहे हैं। योगी सरकार ने 29 जनवरी की भगदड़ की जांच के लिए तीन-सदस्यीय न्यायिक आयोग का गठन किया है, जो तुरंत कार्यरत हो गया है। आयोग को एक महीने के भीतर रिपोर्ट सौंपनी होगी, हालांकि जरूरत पड़ने पर समय बढ़ाया जा सकता है.

Leave Your Comment

Click to reload image