देश-विदेश

पत्नी को स्कूल छोड़कर घर वापस लौट रहे अधेड़ की गोली मारकर हत्या, मौत से परिजनों में मचा हड़कंप

बेगूसराय. जिले में अधेड़ की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. घटना लोहिया नगर थाना क्षेत्र के नागदह की है. बता दें की सुबह-सुबह युवक अपनी पत्नी को नागदा स्थित सरकारी स्कूल सरकारी विद्यालय में छोड़ अपने घर को आ रहे थे. इस बीच पहले से घात लगाए अपराधियों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी.

बदमाशों ने युवक को मारी 4 गोली

बदमाशों ने युवक को चार गोली मारी. घटना की खबर सुनते ही मृतक के परिवार में मातमी सन्नाटा छा गया. मृतक की पहचान लोहिया नगर थाना क्षेत्र के बागी गांव निवासी विद्यानंद महतो के रूप में हुई है. फिलहाल घटना की खबर सुनते ही लोहिया नगर थाने की पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गई है. मृतक का शव सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए ग्रामीणों की पहल से लाया गया है.

Leave Your Comment

Click to reload image