फिलिस्तीनियों को वापसी का अधिकार नहीं मिलेगा: ट्रम्प
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक विवादित बयान में कहा है कि फिलिस्तीनी लोगों को गाजा पट्टी से विस्थापित किए जाने के बाद उन्हें वहां वापस लौटने का अधिकार नहीं होगा। श्री ट्रम्प ने एक साक्षात्कार में कहा कि गाजा पट्टी के पुनर्निर्माण के बाद फिलिस्तीनी लोगों को वहां वापस नहीं आने दिया जाएगा।