देश-विदेश

दहेज के लिए पति बना हैवान : पहले जानवरों की तरह पीटा, फिर जहर खिलाकर…

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या कर दी गई। आरोप है कि पति ने मारपीट कर पत्नी को जबरन जहर खिलाया, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी के ससुराल वालों की तहरीर पर पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है, और सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।

दहेज के लिए पत्नी की हत्या

यह पूरा मामला जिले के गडवार थाना क्षेत्र के कुकरहा गांव का है। जहां, जयलाल राजभर ने अपनी पत्नी सुनीता की हत्या कर दी। आरोपी ने पहले उसे जमकर पीटा और इतने में मन नहीं भरा तो जहर देकर मौत के घाट उतार दिया। आरोप है कि जयलाल पत्नी को दहेज के लिए आए दिन प्रताड़ित करता था। दोनों के बीच लगातार कहासुनी होती थी। 12 फरवरी को आरोपी ने फिर पत्नी को दहेज लाने के लिए जलील किया और विरोध करने पर उसे मौत के घाट उतार दिया।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

सुनीता की मां सीमा देवी ने आरोपी के खिलाफ गड़वार थाने में मुकदमा दर्ज कराया। सीमा देवी ने कहा कि मेरी बेटी सुनीता को उसका पति आए दिन दहेज के लिए प्रताड़ित करता था। जब वो इसका विरोध करती तो उसे वो जानवरों की तरह पीटता था। दहेज की वजह से सुनीता की जान चली गई। पुलिस ने पीड़िता के शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल, पूरे मामले की छानबीन चल रही है।

Leave Your Comment

Click to reload image