देश-विदेश

चार राज्यों में किसान कांग्रेस के नए अध्यक्ष नियुक्त

छत्तीसगढ़ में अभिषेक मिश्रा को मिली कमान

 

नई दिल्ली। अखिल भारतीय किसान कांग्रेस ने चार राज्यों में संगठनात्मक बदलाव करते हुए नए अध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा की है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बुधवार को इस निर्णय की जानकारी दी।

जानकारी के अनुसार, कामना प्रभाकर राव को आंध्र प्रदेश, अभिषेक मिश्रा को छत्तीसगढ़, धर्मेंद्र सिंह चौहान को मध्य प्रदेश और अशोक कुमार बैद्य को त्रिपुरा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।

इस महत्वपूर्ण बदलाव की जानकारी किसान कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा करते हुए लिखा, "कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और त्रिपुरा के लिए किसान कांग्रेस की राज्य इकाइयों के अध्यक्षों की नियुक्ति के लिए सादर धन्यवाद। सभी नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्षों को हार्दिक बधाई।"
 

कांग्रेस के इस कदम को आगामी चुनावी तैयारियों के मद्देनजर संगठन को मजबूत करने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।

 

Leave Your Comment

Click to reload image