खेल

एमएस धोनी ने फिल्मों में मारी एंट्री! थलापति विजय के साथ दिखा तहलका मचा देने वाला कैमियो, फैंस हुए पागल

 नई दिल्ली। जब दो स्टार मिलते हैं तो क्या होता है? तहलका मचता है। साउथ की आने वाली फिल्म GOAT में भी यही हुआ है। इसमें तमिल फिल्मों के सुपर स्टार थलापति विजय हैं। विजय बहुत बड़े स्टार हैं। उनकी स्क्रीन पर मौजूदगी फैंस को दीवाना बना देती है। इस फिल्म में उनके साथ एक और स्टार दिखाई देगा, लेकिन ये स्टार फिल्मी दुनिया का नहीं, क्रिकेट की दुनिया का है। इस स्टार का नाम है महेंद्र सिंह धोनी।

भारत को दो बार वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले धोनी की चेन्नई में फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। वह आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हैं। इस टीम को धोनी ने अपनी कप्तानी में पांच खिताब दिलाए हैं। चेन्नई के लोग धोनी को थाला बुलाते हैं यानी बड़ा भाई।

Leave Your Comment

Click to reload image