खेल

Kapil Sharma Show: कपिल शर्मा के शो में नजर आएंगे रोहित और सूर्यकुमार यादव, प्रोमो वीडियो लॉन्च

नई दिल्ली। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2024 का चैंपियन बना था। अब इस चैंपियन टीम के कुछ खिलाड़ी जल्दी ही टीवी के एक शो में नजर आने वाले हैं। यहां भी रोहित शर्मा अगुआई करते हुए दिखाई देंगे।

दरअसल, द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो' का दूसरा सीजन शुरू होने वाले वाला है। दूसरा सीजन 21 सितंबर से शुरू होगा। इसके लिए एक प्रोमो वीडियो लॉन्च किया गया है। इस प्रोमो वीडियो में बॉलीवुड के बड़े सितारे और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जुनियर एंटीआर भी नजर आ रहे हैं। इसके बाद इस प्रोमो में भारतीय टीम के सितारे भी नजर आए। 

वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी आएंगे नजर

वीडियो में रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, अक्षर पटेल और तेज गेंदबाज अक्षर पटेल नजर आए। इस वीडियो में कपिल रोहित से एक सवाल पूछते हैं कि पिछली बार जब आप यहां आए थे तो भारतीय टीम रनरअप रही थी। इस बार आप चैंपियन बनकर आकर हैं। क्या आपके लिए द कपिल शर्मा शो लकी रहा है? इस सवाल पर सभी हंसते हुए दिखाई दिए।

सूर्यकुमार यादव ने लपका था ऐतिहासिक कैच

बता दें कि भारत ने 17 साल बाद दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीता था। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को फाइनल में हराया था। सूर्यकुमार यादव ने डेविड मिलर का एक ऐतिहासिक कैच लपका था। इससे पहले साल 2007 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी भारत चैंपियन बना था।

 

 

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image