खेल

WI vs ENG: W,W,W… ओवर की लगातार 3 गेंदों में 3 विकेट गिरे, फिर भी क्यों नहीं हुई बॉलर के नाम हैट्रिक

सेंट लूसिया: वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच 5 मैच की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला काफी ज्यादा रोमांचक रहा। पूरे मैच में 400 से ज्यादा रन बने। यह एक हाई स्कोरिंग मैच था, जिसमें मेजबान टीम वेस्टइंडीज ने बाजी मार ली। विंडीज ने 5 विकेट से इस मैच को अपने नाम कर लिया। इस सीरीज में वेस्टइंंडीज ने यह पहली जीत दर्ज की। बता दें कि लगातार 3 मैच जीतने के बाद इंग्लैंड पहले यह सीरीज जीत चुकी है। वहीं डैरेन सैमी क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए चौथे टी20 में वेस्टइंडीज की पारी में एक ओवर में लगातार 3 विकेट गिरे। लेकिन इसके बावजूद गेंदबाज की हैट्रिक नहीं हुई। ऐसा क्यों हुआ, आइये आपको बताते हैं।

क्यों नहीं हुई गेंदबाज की हैट्रिक?

दरअसल, वेस्टइंडीज की पारी का 10वां ओवर इंग्लैंड क्रिकेट टीम की ओर से युवा स्पिनर रेहान अहमद डाल रहे थे। उनके ओवर की पहली, दूसरी और तीसरी गेंद पर विकेट गिरे थे। लेकिन उनकी हैट्रिक नहीं हुई। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि दूसरी गेंद पर जो विकेट गिरा वो रन आउट के रूप में गिरा। बता दें कि रन आउट का विकेट गेंदबाज के खाते में नहीं जाता है। 

Leave Your Comment

Click to reload image