खेल

Champions Trophy 2025 से पहले होगा बदलाव! ऋषभ पंत बनेंगे कप्तान, जल्द होगा एलान

नई दिल्ली। अगले महीने से शुरू हो रही चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम का एलान हो गया। टीम के कप्तान रोहित शर्मा और चीफ सेलेक्टर ने शनिवार को मुंबई में 15 खिलाड़ियों के नाम की घोषणा की। इस टीम में युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत को जगह मिली है। इस एलान के बाद पंत को एक और बड़ी जिम्मेदारी मिलने वाली है। पंत एक टी20 टीम के कप्तान बनने वाले हैं।

पंत को भारत के भविष्य के कप्तान के तौर पर देखा जा रहा है। कुछ दिन पहले आई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सेलेक्टर्स पंत को टेस्ट में नए उप-कप्तान के तौर पर देख रहे हैं ताकि उन्हें रोहित के बाद कप्तानी दे सकें। इससे पहले ही पंत को बड़ी जिम्मेदारी मिलने वाली है।

होने वाला है एलान

पंत आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी कर चुके हैं। हालांकि, इस साल वह दिल्ली के साथ नहीं होंगे। आईपीएल-2025 की मेगा नीलामी में पंत को 27 करोड़ की कीमत में लखनई सुपरजायंट्स ने अपने साथ जोड़ा। इसी के साथ पंत आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। लखनऊ अब उन्हें नई जिम्मेदारी देना चाहती है। वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, लखनऊ पंत को अपना नया कप्तान नियुक्त करने वाली है।

पंत को लखनऊ के कप्तान बनाने का एलान जल्द ही हो सकता है। ये दूसरी बार होगा जब पंत आईपीएल में किसी टीम की कप्तानी करेंगे। दिल्ली के बाद लखनऊ दूसरी टीम होगी जिसके लिए पंत खेलेंगे। पंत साल 2016 से ही दिल्ली के लिए खेल रहे हैं। पंत से पहले केएल राहुल इस टीम के कप्तान थे जो 2022 से ये जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इस बार राहुल दिल्ली के लिए खेलेंगे।

खिताब दिलाने की जिम्मेदारी

पंत के ऊपर लखनऊ को खिताब दिलाने की जिम्मेदारी है। लखनऊ ने 2022 में आईपीएल में कदम रखा था। ये टीम लगातार दो सीजन प्लेऑफ में पहुंची थी, लेकिन अगले साल टीम ने लीग स्टेज से बाहर हो गई थी। पंत के ऊपर जिम्मेदारी होगी वह लखनऊ को पहला आईपीएल खिताब दिलाएंगे।

पंत इसी के साथ टीम इंडिया की अपनी दावेदारी को भी मजबूत कर सकते हैं। वह एक समय टेस्ट टीम के कप्तान बनने की रेस में थे, लेकिन 30 दिसंबर 2022 को हुए कार एक्सीडेंट के कारण वह तकरीबन एक साल तक क्रिकेट से दूर रहे।

Leave Your Comment

Click to reload image