खेल

कर्नाटक ने रचा इतिहास, रिकॉर्ड पांचवीं बार जीता विजय हजारे ट्रॉफी का खिताब

नई दिल्ली। कर्नाटक ने पांच साल के खिताबी सूखे को समाप्त करते हुए विदर्भ को 36 रन से हराकर रिकॉर्ड पांचवीं बार विजय हजारे ट्रॉफी का खिताब जीता। विदर्भ पहली बार चैंपियन बनने से चूक गई। पहले बल्लेबाजी करते हुए कर्नाटक ने 6 विकेट के नुकसान पर 348 रन बनाए थे। इसके जवाब में विदर्भ की टीम 48.2 ओवर में 312 रन बनाकर सिमट गई।

मयंक अग्रवाल की अगुआई में कर्नाटक ने शानदार प्रदर्शन किया। विदर्भ के कप्तान करुण नायर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। 67 रन पर तीन बड़े विकेट गंवाने के बाद मुश्किल में थी। सलामी बल्लेबाज रविचंद्रन स्मरण को कृष्णन श्रीजीत का साथ मिला। दोनों मिलकर टीम को संकट से निकाला।

स्मरण-श्रीजीत ने संभाली पारी

दोनों चौथे विकेट के लिए 160 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। कृष्णन 74 गेंद पर 78 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद रविचंद्रन को अभिनव मनोहर (79) का साथ मिला। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 107 रन की साझेदारी की। रविचंद्रन स्मरण 92 गेंद पर 101 रन बनाकर आउट हुए। विदर्भ के लिए दर्शन नालकंडे और भुते ने दो-दो विकेट लिए।

नहीं चला विदर्भ का मिडिल ऑर्डर

349 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी विदर्भ की शुरुआत खराब रही। 32 रन के स्कोर पर यश राठौड़ 22 रन बनाकर आउट हो गए। कप्तान करुण नायर का भी बल्ला खामोश रहा। वह 27 रन का ही योगदान दे सके। यश कदम ने 15, जितेश शर्मा ने 34 और शुभम दुबे 8 रन का ही योगदान दे सके। एक छोर पर टिके ध्रुव शौरी ने 111 गेंद पर 110 रन की शतकीय पारी खेली।

विजय हजारे ट्रॉफी जीतने वाली टीमों की पूरी लिस्टः-

सीजन विजेता टीम उपविजेता टीम

2002–03 तमिलनाडु पंजाब

2003–04 मुंबई बंगाल

2004–05 तमिलनाडु/ उत्तर प्रदेश NA

2005–06 रेलवे उत्तर प्रदेश

2006–07 मुंबई राजस्थान

2007–08 सौराष्ट्र बंगाल

2008-09 तमिलनाडु बंगाल

2009-10 तमिलनाडु बंगाल

2010-11 झारखंड गुजरात

2011-12 बंगाल मुंबई

2012-13 दिल्ली असम

2013-14 कर्नाटक रेलवे

2014-15 कर्नाटक पंजाब

2015-16 गुजरात दिल्ली

2016-17 तमिलनाडु बंगाल

2017-18 कर्नाटक सौराष्ट्र

2018-19 मुंबई दिल्ली

2019-20 कर्नाटक तमिलनाडु

2020-21 मुंबई उत्तर प्रदेश

2021-22 हिमाचल प्रदेश तमिलनाडु

2022-23 सौराष्ट्र महाराष्ट्र

2023-24 हरियाणा राजस्थान

2024-25 कर्नाटक विदर्भ

नायर ने बनाए सर्वाधिक रन

अंत में हर्ष दुबे ने 30 गेंद पर 63 रन की ताबड़तोड़ पारी खेल टीम को जीत दिलाने की भरपूर कोशिश की लेकिन विदर्भ 36 रन से पीछे रह गई। कर्नाटक के पूर्व बल्लेबाज और विदर्भ के कप्तान करुण नायर पांच शतकों और एक अर्धशतक के साथ 779 रन बनाकर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। भारत और पंजाब के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह 20 विकेट लेकर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे।

Leave Your Comment

Click to reload image