खेल

सीरीज फतेह करने उतरेगी भारतीय टीम, जानें कैसे फ्री में देख पाएंगे तीसरा टी20

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्‍लैंड क्रिकेट टीम के बीच इन दिनों 5 टी20 मैचों की सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले 2 मुकाबले भारतीय टीम अपने नाम किए। ऐसे में सूर्यकुमार यादव की कोशिश अगला मैच जीतकर सीरीज पर कब्‍जा करने की होगी।

दूसरी ओर इंग्‍लैंड टीम तीसरा टी20 जीतकर सीरीज में वापसी का प्रयास करेगी। ऐसे मेंआइए जानते हैं कि टी20 सीरीज का तीसरा मैच कब और कहां खेला जाएगा। इस मैच को फ्री में कैसे देख सकते हैं।

लाइव स्‍ट्रीमिंग डिटेल

भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्‍लैंड क्रिकेट टीम के बीच तीसरा टी20 मुकाबला कब खेला जाएगा?

भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्‍लैंड क्रिकेट टीम के बीच तीसरा टी20 मुकाबला मंगलवार, 28 जनवरी को खेला जाएगा।

भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्‍लैंड क्रिकेट टीम के बीच तीसरा टी20 मुकाबला कहां खेला जाएगा?

भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्‍लैंड क्रिकेट टीम के बीच तीसरा टी20 मुकाबला राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्‍लैंड क्रिकेट टीम के बीच तीसरा टी20 मुकाबला कितने बजे शुरू होगा?

भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्‍लैंड क्रिकेट टीम के बीच तीसरा टी20 मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा। वहीं टॉस आधा घंटे पहले 6:30 बजे होगा।

भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्‍लैंड क्रिकेट टीम के बीच तीसरा टी20 मुकाबला टीवी और मोबाइल पर कैसे देख सकते हैं?

भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच तीसरा टी20 मुकाबला टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। डीडी स्पोर्ट्स पर यह मैच फ्री में देख सकते हैं। मुकाबले की लाइव स्‍ट्रीमिंग डिज्नी+ हॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं। मुकाबले से जुड़ी लाइव अपडेट और हर खबर आपको दैनिक जागरण पर पढ़ने को मिलेगी।

टी20 सीरीज के लिए इंग्‍लैंड टीम

जोस बटलर (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, ब्रायडन कार्स, बेन डकेट, जेमी ओवर्टन, जेमी स्मिथ, लियाम लिविंगस्टोन, आदिल राशिद, साकिब महमूद, फिल साल्ट, मार्क वुड।

टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम

संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, शिवम दुबे, रमनदीप सिंह, मोहम्मद शमी।

Leave Your Comment

Click to reload image