खेल

IPL 2025 में Mumbai Indians के पहले मैच में हार्दिक नहीं रोहित शर्मा करेंगे कप्तानी! जानिए इसके पीछे का कारण

नई दिल्ली। आईपीएल 2025 का शेड्यूल सामने आ गया है। 22 मार्च 2025 से आईपीएल के 17वें सीजन का आगाज होना है, जिसमें ओपनिंग मैच केकेआर और आरसीबी के बीच खेला जाना है। इसके बाद मुंबई इंडियंस की टीम 23 मार्च को सीएसके से भिड़ेगी। इस मैच में मुंबई की टीम की कप्तानी हार्दिक पांड्या नहीं, बल्कि रोहित शर्मा कर सकते हैं। इसके पीछे का क्या है कारण आइए जानते हैं।

IPL 2025 में Rohit Sharma करेंगे MI के पहले मैच में कप्तानी?

दरअसल, आईपीएल 2024 के दौरान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya Mumbai Indians IPL Ban) पर पेनाल्टी लगी थी। मुंबई की टीम अपने ग्रुप-स्टेज के आखिरी मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स से भिड़ी थी और उस मैच में हार्दिक पर स्लो ओवर रेट की वजह से बैन लगाया गया था। तीन बार मुंबई इंडियंस की टीम ने आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन किया था। इस वजह से हार्दिक पर 30 लाख रुपये का जुर्माना और एक मैच का बैन लगा।

ये मुकाबला मुंबई की टीम का आखिरी मैच था, तो हार्दिक पर लगा हुआ बैन अब आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस के पहले मैच में पूरा होगा। यह आईपीएल की ऑफिशियल स्टेटमेंट में पिछले साल साफ कहा गया था कि हार्दिक मुंबई इंडियंस के लिए अगले सीजन का पहला मैच मिस करेंगे।

अब हार्दिक की गैरमौजूदगी में रोहित शर्मा ही मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते हुए नजर आ सकते हैं। 5 बार की आईपीएल की चैंपियंस टीम मुंबई इंडियंस रोहित शर्मा के अलावा सूर्यकुमार यादव को भी टीम की कमान सौंप सकती है। सूर्या भी हार्दिक को रिप्लेस कर सकते हैं।

IPL 2025 Mumbai Indians Full Schedule: मुंबई इंडियंस का पूरा शेड्यूल

सीएसके बनाम मुंबई इंडियंस- 7:30 PM- 23 मार्च 2025

गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस- 7:30 PM- 29 मार्च 2025

मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स- 7:30 PM-31 मार्च 2025

लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस- 7:30 PM- 4 अप्रैल 2025

मुंबई इंडियंस बनाम आरसीबी-  7:30 PM- 4 अप्रैल 2025

मुंबई इंडियंस बनाम आरसीबी- 7:30 PM- 7 अप्रैल 2025

दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस- 7:30 PM- 13 अप्रैल 2025

मुंबई इंडियंस बनाम एसआरएच- 7:30 PM- 17 अप्रैल 2025

मुंबई इंडियंस बनाम सीएसके- 7:30 PM- 20 अप्रैल 2025

एसआरएच बनाम मुंबई इंडियंस- 7:30 PM- 23 अप्रैल 2025

मुंबई बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स- 7:30 PM- 27 अप्रैल 2025

आरआर बनाम मुंबई इंडियंस- 7:30 PM- 1 मई 2025

मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात टाइटंस -7:30 PM- 6 मई 2025

पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस- 3:30 PM- 11 मई 2025

मुंबई बनाम दिल्ली कैपिटल्स- 7:30 PM- 15 मई 2025

IPL 2025 के लिए Mumbai Indians की पूरी टीम

जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, रोहित शर्मा, तिलक वर्मा, ट्रेंट बाउल्ट, नमन धीर, रॉबिन मिंज, कर्ण शर्मा रयान रिकेलटन, दीपक चाहर, अल्लाह गजनफ़र, विल जैक्स, अश्विनी कुमार, मिशेल सेंटनर, रीस टॉपले, कृष्णन श्रीजीत, राज अंगद बावा, सत्यनारायण राजू, बेवॉन जैकब्स, अर्जुन तेंदुलकर, लिजाद विलियम्स, विग्नेश पुथुर।

Leave Your Comment

Click to reload image