खेल

Vidarbha vs Kerala: Karun Nair के शतक से मजबूत हुई विदर्भ, अनोखे अंदाज में मनाया जश्‍न

नई दिल्ली। रणजी ट्रॉफी 2024-25 के फाइनल में विदर्भ का सामना केरल से हो रहा है। नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में विदर्भ के बल्‍लेबाज पहली पारी में शतक से चूक गए थे। हालांकि, उन्‍होंने दूसरी पारी में शतक जड़ दिया। करुण नायर ने 184 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। करुण के शतक की बदौलत विदर्भ ने मैच में अच्‍छी खासी बढ़त प्राप्‍त कर ली है।

करुण ने अपने शतक का अनोखे ही अंदाज में जश्‍न मनाया। बीसीसीआई ने उनके जश्‍न का वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है। करुण ने कलाइयों को इस्‍तेमाल करते हुए शॉट लगाया और 1 रन लेकर इस सेंचुरी के पूरा किया। इसके बाद उन्‍होंने सभी का अभिवादन स्‍वीकार किया। यह उनके प्रथम श्रेणी करियर का 23वां शतक है। इतना ही नहीं मौजूदा घरेलू सीजन में उन्‍होंने 9वां शतक लगाया। ऐसे में उन्‍होंने 9 उंगलियों को भी दिखाया।

पहली पारी में करुण अपनी गलती के कारण शतक से चूक गए थे। उन्‍होंने 45.74 की स्‍ट्राइक रेट से 188 गेंदों पर 86 रन की पारी खेली थी। इस दौरान उन्‍होंने 8 चौके और 1 छक्‍का भी लगाया था। शतक की ओर बढ़ रहे करुण अपनी गलती के कारण रन आउट हो गए थे।

Leave Your Comment

Click to reload image