मध्य प्रदेश
आवारा कुत्तों का आतंक: घर के बाहर खेल रहे 2 साल के मासूम पर किया हमला, लहूलुहान हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन
ग्वालियर। ग्वालियर में आवारा कुत्तों का आतंक खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। नए साल में यह आवारा कुत्ते और ज्यादा खूंखार हो गए हैं, ताजा मामला शहर के मुरार स्थित जहांगीरपुर से सामने आया है। जहां घर के बाहर खेलते समय 2 साल के मासूम पर आवारा कुत्तों ने जानलेवा हमला बोल दिया। परिजनों ने उसे कुत्तों से बचाया और अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसका इलाज शुरू हुआ। मासूम के चेहरे पर गंभीर जख्म आने के साथ हाथ पैर सहित अन्य जगह भी गंभीर चोटें आई है।
दरअसल, 2 साल का मासूम बादल अपने घर के बाहर खेल रहा था, तभी अचानक आपस में लड़ रहे दो आवारा कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया और दोनों ही मासूम बादल को अपने जबड़े से नोचने लगे, देखते ही देखते आवारा कुत्तों ने मासूम को लहूलुहान कर दिया। जैसे ही बच्चे की चीख पुकार सुनी परिजन दौड़कर घर के बाहर पहुंचे और पत्थर लाठी मार कर आवारा कुत्तों को भगाया। इस दौरान आवारा कुत्तों ने लोगों पर भी हमला करने का प्रयास किया। बादल के पिता वीरू उसे गंभीर हालात में जयारोग्य अस्पताल के पीएसएम विभाग लेकर पहुंचे। जहां एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाने के बाद मासूम का उपचार शुरू हुआ।
बतादें कि, ग्वालियर में डॉग बाइट के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। क्योंकि मंगलवार को ही जयारोग्य अस्पताल और जिला अस्पताल में 169 मामले डॉग बाइट के पहुंच चुके हैं। इनमें जयारोग्य अस्पताल में 84 वहीं मुरार जिला अस्पताल में 85 मामले सामने आए। शहर में रोजाना आवारा कुत्ते लोगों पर हमला कर रहे हैं। इनमें सबसे ज्यादा सॉफ्ट टारगेट मासूम बच्चे और बुजुर्ग है।
जबलपुर मंडल के अधिकारी रजनीश कुररिया सहित 33 रेल कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति पर विदाई दी गई
जबलपुर. जबलपुर रेल मंडल में आज मंगलवार 31 दिसम्बर को मण्डल कार्यालय में आयोजित एक गरिमामयी कार्यक्रम में अपनी आवश्यक रेल सेवा पूर्ण करने पर एक अधिकारी मंडल अभियंता रजनीश कुररिया एवं 32 कर्मचारियों को आवश्यक रेल सेवा पूर्ण होने पर डीआरएम श्री कमल कुमार तलरेजा द्वारा गोल्ड प्लेटेड सिल्वर मेडल तथा सेवानिवृत्ति से संबंधित दस्तावेज देकर विदाई दी गई.
सेप्टिक टेंक में गिरकर 6 वर्षीय मासूम की मौत, खेलते वक्त गिरा..!
रीवा. एमपी के रीवा स्थित ग्राम रहट शाहपुर सेमरिया में सनसनीखेज घटनाक्रम सामने आया है. यहां पर सेप्टिक टेंक में गिरने से 6 वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई. इधर बच्चे की तलाश में परिजन एक घंटे तक गांव में भटकते रहे. इसके बाद खुले सेप्टिक टेंक में कांटा डालने पर बच्चे का शव बरामद किया गया. बच्चे की मौत से गांव में मातम छा गया था, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल रहा.
पुलिस अधिकारियों की माने तो ग्राम रहट शाहपुर थाना सेमरिया में रहने वाला 6 वर्षीय मासूम सिद्धार्थ दोपहर तीन बजे के लगभग घर से खेलने के लिए निकला. खेलते-खेलते वह खुले सेप्टिक टेंक में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई. बहुत देर तक सिद्धार्थ जब घर नहीं आया तो परिजन तलाश में निकले, कई लोगों से पूछताछ की लेकिन कोई जानकारी नहीं लगने से घबरा गए.
सभी जगह तलाश करते हुए जब घर के पास ही खुले सेप्टिक टेंक पर नजर पड़ी तो परिजनों ने कांटा डालकर तलाश की तो सिद्धार्थ फंस गया, बाहर निकाला उस वक्त तक बच्चे की मौत हो चुकी थी. इसके बाद भी परिजन रीवा के संजय गांधी अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां पर डाक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. बच्चे की मौत से गांव में मातम छा गया, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल रहा. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर मर्ग कायम कर लिया.
इंदौर के ब्रेन डेड व्यापारी ने कई लोगों को दी नई जिंदगी
भोपाल। मध्य प्रदेश की व्यापारिक राजधानी इंदौर में एक मानवीय मिसाल पेश करते हुए स्थानीय व्यापारी स्वर्गीय सुरेंद्र जैन के अंगदान ने कई जिंदगियों को नया जीवन प्रदान किया। ब्रेन डेड घोषित किए जाने के बाद उनके लिवर, दोनों हाथ, दोनों किडनी, आंखें और त्वचा दान की गई। इस अवसर पर इंदौर में 60वें ग्रीन कॉरिडोर का निर्माण किया गया, जिससे अंगों को समय पर गंतव्य तक पहुंचाया जा सका।
सुरेंद्र जैन: एक प्रेरणादायक व्यक्तित्व
मनोरमा गंज, इंदौर निवासी और टाइल्स व्यवसायी सुरेंद्र जैन (पोरवाल) शेल्बी हॉस्पिटल में उपचाररत थे। ब्रेन डेड घोषित किए जाने के बाद मुस्कान ग्रुप ने परिवार से अंगदान का अनुरोध किया। परिवार ने सहर्ष सहमति दी और इसके बाद चिकित्सा विशेषज्ञों, प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से तीन ग्रीन कॉरिडोर बनाए गए।
तीन ग्रीन कॉरिडोर: समर्पण और सहयोग की मिसाल
प्रथम ग्रीन कॉरिडोर: शेल्बी हॉस्पिटल से एयरपोर्ट के लिए शाम 6:25 पर शुरू होकर 6:37 पर समाप्त हुआ।
दूसरा ग्रीन कॉरिडोर: राजश्री अपोलो हॉस्पिटल के लिए 6:32 पर संपन्न हुआ।
तीसरा ग्रीन कॉरिडोर: चोइथराम हॉस्पिटल के लिए 6:35 पर संपन्न हुआ।
राष्ट्रीय स्तर पर अंगों के आवंटन की प्रक्रिया के तहत,
हाथ: ग्लोबल हॉस्पिटल, मुंबई
लिवर: जूपिटर हॉस्पिटल, मुंबई
एक किडनी: चोइथराम हॉस्पिटल
दूसरी किडनी: राजश्री अपोलो हॉस्पिटल
नेत्र: एमके इंटरनेशनल आई बैंक
त्वचा: चोइथराम स्किन बैंक
सोटो कार्यालय बना आपातकालीन वार रूम
इंदौर संभाग आयुक्त दीपक सिंह की निगरानी में एमजीएम मेडिकल कॉलेज के अधिष्ठाता और इंदौर सोसाइटी फॉर ऑर्गन डोनेशन के सेक्रेटरी डॉ. वीपी पांडे की टीम ने राष्ट्रीय स्तर पर अंगों के आवंटन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस दौरान सोटो कार्यालय को वार रूम में तब्दील कर दिया गया, जहां से हर गतिविधि पर बारीकी से नजर रखी गई।
मुस्कान ग्रुप के सेवादार जीतू बगानी, संदीपन आर्य, राजेंद्र माखीजा, लकी खत्री और भूमिका आर्य के साथ प्रशासन, चिकित्सा अधिकारी, ट्रैफिक पुलिस और चिकित्सा दल ने इस प्रक्रिया को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
एक नया जीवन, एक नई आशा
स्वर्गीय सुरेंद्र जैन के इस अद्वितीय योगदान ने न केवल जरूरतमंदों को नया जीवन दिया, बल्कि समाज को अंगदान की अहमियत समझाने का संदेश भी दिया। इंदौर में बना यह 60वां ग्रीन कॉरिडोर इस बात का प्रतीक है कि मानवता और सेवा का जज्बा किसी भी कठिनाई को पार कर सकता है।
यह घटना इंदौर और पूरे देश के लिए प्रेरणादायक है। स्वर्गीय सुरेंद्र जैन के अंगदान ने न केवल जरूरतमंदों को जीवनदान दिया, बल्कि समाज को एक बार फिर यह सीख दी कि "जीवन के बाद भी, हम किसी और की जिंदगी को रोशन कर सकते हैं।"
नए साल के स्वागत में जमकर छलकेंगे जाम ! 1 दिन में 100 बार लाइसेंस की परमिशन ली गई, 12 बजे के बाद कोई बार नहीं खुलेगा
भोपाल। साल 2024 की विदाई और नए साल 2025 के स्वागत की तैयारी शुरू हो गई है। 31 दिसंबर की देर रात तक जश्न का माहौल रहेगा। लोगों खासकर होटल, ढाबे और बार संचालकों ने नए साल के स्वागत के लिए विशेष तैयारी की है। इसी कड़ी में मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में नए साल में जमकर जाम छलकेंगे। ये हम नहीं बल्कि आबकारी विभाग कह रहा है।
बोर्ड परीक्षा के लिए इस बार मशीन तय करेगी केंद्राध्यक्ष व सहायक केंद्राध्यक्ष का नाम, अब नहीं चलेगी अफसरों की मिलीभगत
भोपाल। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) 10वीं-12वीं की परीक्षा 25 फरवरी से शुरू होगी। वहीं अब परीक्षा में केंद्रों पर तैनाती को लेकर इस बार मनमानी नहीं चल पाएगी। मंडल ने तय किया है कि इस बार किसी परीक्षा केंद्र पर केंद्राध्यक्ष और सहायक केंद्राध्यक्ष कौन होगा, इसका फैसला अधिकारी नहीं, बल्कि मशीन करेगी।
पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़: खाकी पर फायरिंग करने वाले बदमाश के पैर में लगी गोली, जेलर के साथ की थी मारपीट
दतिया (झांसी)। उत्तर प्रदेश के झांसी में जेलर पर हमला करने वाले बदमाशों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में एक आरोपी के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उसे पकड़ कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। वहीं पुलिस अन्य बदमाशों से पूछताछ में जुटी है।
बीजेपी नेता के बेटे की गुंडागर्दी: अपने गुर्गों के साथ घर में घुसकर की मारपीट, वारदात CCTV में कैद
छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में बीजेपी नेता के बेटे के गुंडागर्दी करने का मामला सामने आया है। यहां महेबा बीजेपी मंडल अध्यक्ष मुकेश घोष के पुत्र विनीत घोष का आतंक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। जहां वो अपने गुर्गों के साथ गुंडागर्दी करते दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक और उसके गुर्गों को गिरफ्तार कर लिया है।
नशा और अपराध के खिलाफ पुलिस का अभियानः थाने में परिजनों के साथ नाबालिग बच्चों को दिलाई शपथ, निगरानी समिति भी बनाई
इंदौर। शहर में नाबालिi बच्चों के साथ उनके परिजनों को थाने में नशे और अपराध से दूर रहने की शपथ दिलाई। परिजनों को बताया कि बच्चों को किस तरह से संस्कार देकर समाज और देश का एक अच्छा नागरिक कैसे बना सकते हैं।
31st की पार्टी के लिए फार्म हाउस संचालकों को पुलिस की हिदायत: CCTV कैमरे होना अनिवार्य, ड्रग्स के नशे करते पाए गए तो संचालक पर भी दर्ज होगी FIR
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर के ग्रामीण क्षेत्र में 50 से ज्यादा फार्म हाउस पर ग्रामीण पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया है । इसी दौरान शासन की गाइडलाइन का पालन करने की समझाइश भी दी गई। इसके साथ ही ग्रामीण पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने सभी फार्म हाउस पर सीसीटीवी कैमरे होना अनिवार्य बताया है। इसके साथ ही संचालकों को बताया गया है कि किसी भी तरह का अगर 31st की पार्टी में नशा युवाओं को भरोसा जाता है, तो फार्म हाउस संचालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
इसके पहले ग्रामीण पुलिस ने कई फार्म हाउस पर छापे मार करवाई कर कर वहां से बड़ी मात्रा में नशा कर रहे युवाओं को पकड़ा था । जिसके बाद अब 31st पर भी ग्रामीण पुलिस ने शक्ति दिखाते हुए सभी फार्म हाउस संचालकों की बैठक बुलाई और फार्म हाउस पर चेकिंग भी की है। चेकिंग के दौरान फार्म हाउस संचालकों को पुलिसकर्मियों ने सभी गाइडलाइन का पालन करने की समझाइश दी है।
BJP संगठन पर्व को लेकर आज दिल्ली में बड़ी बैठकः MP जिला अध्यक्षों को रिपीट करने पर होगा फैसला 5 जनवरी के बाद जारी हो सकती है सूची
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) संगठन पर्व को लेकर बड़ी बैठक दिल्ली में आज से होगी। इस बैठक में राज्यवार संगठन चुनाव को लेकर नीतिगत फैसले लिए जाएंगे। बैठक में मध्य प्रदेश में जिलाध्यक्षों को रिपीट करने पर फैसला होगा।
बैठक में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन महामंत्री, प्रदेश प्रभारी, राष्ट्रीय पर्यवेक्षक आदि शामिल होंगे। बैठक में जिला अध्यक्ष को लेकर एक से तीन नाम का पैनल सौंपा जाएगा। 5 जनवरी के बाद कभी भी राष्ट्रीय नेतृत्व सूची जारी कर सकता है। जानकारी के अनुसार जिला अध्यक्ष को लेकर रायशुमारी का काम पूरा हो गया है। नए साल में प्रदेश के सभी जिलों को अध्यक्ष मिल जाएगा।
MP की फार्मा कंपनी में सोने से भी महंगे केमिकल की चोरी: ‘रोडियम ऑक्टोनोएट डाइमर’ गबन मामले में 7 सुरक्षाकर्मियों पर FIR, सिर्फ 800 ग्राम की कीमत है 16 लाख रुपए
भिंड। मध्य प्रदेश के भिंड में सन फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड कंपनी के वेयरहाउस से कीमती रोडियम ऑक्टोनोएट डाईमर की चोरी हो गया। 0.833 किलोग्राम ( 800 ग्राम) रोडियम गायब हुआ है जिसकी कीमत 16 लाख 20 हजार रुपए है। इस मामले में सुरक्षा में लगे 7 कर्मचारियों पर एफआईआर दर्ज की गई है। इस केमिकल की कीमत सोने से भी ज्यादा है। शिकायत सामने आने के बाद मालनपुर थाना पुलिस इसकी जांच में जुट गई है।
प्लांट हेड ने 7 सुरक्षाकर्मियों पर कराई FIR
दरअसल, मालनपुर थाना क्षेत्र में सन फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड फार्मा कंपनी है, जहां दवा बनाने का काम किया जाता है। लेकिन हाल में दवा के निर्माण के उपयोग आने वाला केमिकल गायब हो गया। जिसके बाद प्लांट हेड बृजकिशोर मिश्रा ने सुरक्षा में लगे राम लखन सिंह गुर्जर, दीपेश भदोरिया, बृजेंद्र सिंह, ब्रजकिशोर, हिमांशु, रघुवीर और मोहन पर इसे गायब करने का आरोप लगाया। जिसके बाद पूरे मामले की पुलिस में शिकायत की गई।
जांच के दौरान खाली मिला डब्बा
प्लांट हेड ने बताया, “30 जून 2024 में तिमाही जांच में केमिकल मौजूद था। लेकिन 30 सितंबर 2024 के बाद रोडियम ऑक्टोनॉयट (0.833 ग्राम) गायब था, जिसकी कीमत 16.20 लाख रुपए है। दवा बनाने वाला केमिकल अलमारी की चाबी में रहता था। 3 लॉकर के अंदर दवा बनाने का केमिकल रखा था। जांच के दौरान कमरे के पैकिंग एरिया में खाली ड्रम के पीछे खाली डिब्बा मिला।”
उन्होंने आशंका जताई कि केमिकल को निकालकर किसी खाली प्लास्टिक कंटेनर में रख दिया है। जबकि न कमरे का लॉक टूटा है और न ही अलमारी का लॉक टूटा है। अलमारी का डबल लॉक भी सही सलामत पाया गया। वेयरहाउस प्रभारी राम लखन सिंह गुर्जर को अधिग्रहित किया गया था। फ़िलहाल पुलिस ने मामला संज्ञान में लेकर धारा 316 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और कैंसर दवाइयां बनाने के काम आता है ‘रोडियम ऑक्टोनोएट डाइमर’
‘रोडियम ऑक्टोनोएट डाइमर’ केमिकल रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के काम आता है। कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की दवाइयां बनाने में भी इसका उपयोग किया जाता है। सोने से भी महंगी प्लेटिनम धातु की सफाई में भी यह काम आता है। वर्तमान में इस केमिकल की कीमत 45 लाख रुपए किलोग्राम है, जोकि सोने से भी अधिक कीमत है।
जुआ पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमलाः आरोपियों में डकैत दयाराम गडरिया गैंग का रिश्तेदार भी शामिल, तीन के खिलाफ मामला दर्ज
ग्वालियर। शहर में जुआ पकड़ने गई पुलिस टीम पर जुआ खेल रहे जुआरियों ने हमला कर दिया। जिसमें एक एएसआई के सिर में चोट आई है। टीम ने अपनी जान बचाते फोर्स को बुलाया तब तक जुआरी मौके से फरार हो गए। हमला करने वालों में डकैत दयाराम गडरिया गैंग का रिश्तेदार भी है।
इंदौर पहुंचे अवधेशानंद गिरि: एयरपोर्ट पर अनुयायियों ने किया स्वागत, संघ प्रमुख मोहन भागवत के बयान का किया समर्थन, बोले- जहां हिंदू रहते है वह हिंदुस्तान
इंदौर। राष्ट्रीय संत अवधेशानंद गिरि महाराज अपने एक दिवसीय दौरे पर इंदौर पहुंचे। यहां उन्होंने अनुयायियों से मुलाकात की। इंदौर एयरपोर्ट पर सैकड़ों की संख्या में उनके अनुयायी पहुंचे और उनका आशीर्वाद लिया। अवधेशानंद ने पिछले दिनों संघ प्रमुख मोहन भागवत द्वारा मंदिर मस्जिद पर दिए बयान का समर्थन किया है।
रेप के आरोपी बीजेपी नेता ने किया सरेंडरः कल वीडियो जारी कर अपने आपको को बताया था निर्दोष
शमशाबाद(विदिशा)। रेप केस में फरार चल रहे बीजेपी नेता जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र सोलंकी ने शनिवार को शमशाबाद विधानसभा के नटेरन थाने में सरेंडर कर दिया है। पुलिस पिछले तीन हफ्ते से आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी लेकिन वह हाथ नहीं आ रहा था। आखिरकार आरोपी ने शनिवार को खुद ही सरेंडर कर दिया। इसके पहले उसने वीडियो जारी कर अपने आपको को निर्दोष बताया था।
52 किलो सोना मामलाः लोकायुक्त की जानकारी पर उठे सवाल, सौरभ शर्मा के कई ठिकानों पर रेड में मिली थी करोड़ों की संपत्ति
भोपाल। मध्यप्रदेश के बहुचर्चित 52 किलो सोना और करोड़ों नकदी मामले में रोज रोज नए खुलासे हो रहे है। इसी कड़ी में आरटीओ (RTO) के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा मामले में लोकायुक्त की जानकारी पर सवाल उठे है। उनके कई ठिकानों पर रेड में करोड़ों की संपत्ति मिली थी जबकि कोर्ट में 55 लाख रुपये की संपत्ति बताई है।
16 घंटे बाद बोरवेल से निकले सुमित ने तोड़ा दम, अस्पताल में डॉक्टरों ने मासूम को मृत घोषित किया
गुना। Guna Borewell: मध्य प्रदेश के गुना में 16 घंटे बाद बोरवेल से निकला 10 साल का मासूम जिंदगी की जंग हार गया। डॉक्टरों ने अस्पताल में सुमित मीणा को मृत घोषित कर दिया। बता दें कि कल शाम 4 बजे बोरवेल में गिरे बच्चे को एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम ने आज सुबह कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला था।