भोपाल। साल 2024 की विदाई और नए साल 2025 के स्वागत की तैयारी शुरू हो गई है। 31 दिसंबर की देर रात तक जश्न का माहौल रहेगा। लोगों खासकर होटल, ढाबे और बार संचालकों ने नए साल के स्वागत के लिए विशेष तैयारी की है। इसी कड़ी में मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में नए साल में जमकर जाम छलकेंगे। ये हम नहीं बल्कि आबकारी विभाग कह रहा है।
जानकारी के अनुसार 1 दिन में 100 बार लाइसेंस की परमिशन ली गई है। नए साल तक 250 तक बार लाइसेंस की संख्या पहुंच सकती है। एक दिन का बार लाइसेंस लेने के लिए सैकड़ों लोगों ने आवेदन किया है। वहीं कानून व्यवस्था और शांति बनाए रखने के लिए कलेक्टर ने निर्देश दिए है कि रात 12 बजे बाद कोई बार नहीं खुलेगा। छापे के लिए 10 से ज्यादा टीमें बनाई गई है। टीम अवैध रूप से शराब पिलाने वालों पर कार्रवाई करेगी। बता दें कि एक दिन के बार लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होता है। नए साल का जश्न मनाने के लिए शहर के रेस्टोरेंट, होटल, बार, मैरिज गार्डन, ढाबा संचालकों ने अलग-अलग इंतजाम किए हैं।