छत्तीसगढ़ / गरियाबंद
बिना एचएसआरपी नंबर प्लेट के वाहनों पर लगेगा जुर्माना
नम्बर प्लेट पंजीयन के लिए 27 जून तक विशेष शिविर का होगा आयोजन
गरियाबंद। शासन द्वारा 01 अप्रैल 2019 के पूर्व पंजीकृत समस्त वाहनों में एचएसआरपी नंबर प्लेट लगाना अनिवार्य किया गया है। लोगों को पूर्व में भी नए नंबर प्लेट बनवाने के लिए जागरूक किया गया था। साथ ही अभियान चला कर शिविर भी लगाया गया था। शासन के निर्देशानुसार बिना एचएसआरपी नंबर प्लेट के वाहनों पर जुर्माना लगाया जाएगा। इसी तारतम्य में लोगों को नंबर प्लेट बनवाने का और सहूलियत देते हुए परिवहन कार्यालय गरियाबंद द्वारा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में 23 जून 2025 से 27 जून तक जिले के 7 जगहों में विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। नगर पंचायत भवन कोपरा, जनपद पंचायत भवन गरियाबंद, जनपद पंचायत भवन फिंगेश्वर, जनपद पंचायत भवन छुरा, जनपद पंचायत भवन देवभोग, जनपद पंचायत भवन मैनपुर एवं नगर पंचायत भवन राजिम में शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में आवेदक को अपने साथ आवश्यक दस्तावेज के रूप में अपना आधार कार्ड, वाहन की आर.सी. बुक एवं मोबाईल नंबर के साथ पंजीयन करा सकते है। इसके अतिरिक्त एक हेल्पलाईन नंबर 9981329779 जारी किया गया है, जिसके माध्यम से एचएसआरपी हेतु आवेदन से संबंधित अथवा मोबाईल नंबर अपडेशन की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।
ई-ऑफिस प्रणाली पर अधिकारी-कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण
कलेक्टर के निर्देश पर डीआईओ निराला ने दिया प्रशिक्षण
गरियाबंद । जिले में ई-ऑफिस प्रणाली के सुगम संचालन को ध्यान में रखते हुए संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आज एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें समस्त विभागों के ई-ऑफिस संचालकों को सरकारी कार्यालयों के दस्तावेजों को पेपरलैस करने पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस प्रशिक्षण शिविर में जिला के विभिन्न कार्यालयों के अधिकारी-कर्मचारियों ने भाग लिया।
कलेक्टर बी.एस. उइके ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार अब जिला कार्यालयों में आगामी समय में ई-ऑफिस प्रणाली लागू की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिले में ई ऑफिस प्रणाली के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला स्तरीय कार्यालयों के अधिकारियों,-कर्मचारियों को ई-कार्यालय प्रणाली का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसे अधिकारी-कर्मचारी गंभीरतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करें।
प्रशिक्षण में एनआईसी के उप निदेशक नेहरू निराला, ई-जिला प्रबंधक मिथलेश देवांगन एवं राज्य कार्यालय से आये मास्टर ट्रेनर्स साक्षी पटेल एवं मुस्कान जसवानी ने अधिकारियों-कर्मचारियों को ई-ऑफिस प्रणाली के तहत विभिन्न प्लेटफार्म के विभिन्न कार्यों तथा उनके उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में ई-ऑफिस का परिचय एवं उपयोग, दस्तावेज़ तैयार करना, अनुमोदन प्रक्रिया, रिपोर्टिंग एवं फाइल ट्रैकिंग, सुरक्षा उपाय एवं गोपनीयता आदि के बारे में विस्तार से बताया गया। प्रशिक्षण में बताया गया कि विभागों में कार्यप्रणाली को डिजिटल और कुशल बनाने के उद्देश्य से ई-ऑफिस प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें ई-ऑफिस प्लेटफ़ॉर्म का सही और प्रभावी उपयोग सिखाया जा रहा है, ताकि कार्यों को डिजिटल रूप से सुव्यवस्थित किया जा सकें। इससे कागजी प्रक्रिया में कमी लायी जा सकेगी। इसका उद्देश्य ई-ऑफिस प्लेटफ़ॉर्म पर दस्तावेजों की डिजिटल ट्रैकिंग एवं प्रसंस्करण, कार्यों में पारदर्शिता और कुशलता, समय की बचत एवं प्रक्रिया की गति में सुधार, कर्मचारियों के बीच बेहतर संवाद और सहयोग स्थापित करना है। इस दौरान अपर कलेक्टर प्रकाश राजपूत, अंत्यावसायी विभाग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रश्मि गुप्ता, एसडीओ पीडब्लयूडी टी.एन दीवान, सहित समस्त विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे।
कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके बताए राष्ट्रवादी मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
राधेश्याम सोनवानी, रितेश यादव
भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं “एक राष्ट्र, एक विधान, एक निशान” के प्रबल पक्षधर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर सोमवार को भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय गरियाबंद में बिंद्रानवागढ़ मंडल द्वारा स्मृति दिवस का आयोजन किया गया।
यात्रियों की समस्याओं को जानने बिन्द्रानवागढ MLA जनक ध्रुव बस मे सफर कर जाना हाल-चाल
राधेश्याम सोनवानी, रितेश यादव
यात्रियों की समस्याओं को जानने बिन्द्रानवागढ MLA जनक ध्रुव बस मे सफर कर जाना हाल-चाल
गरियाबंद राशन वितरण केंद्र में तकनीकी बाधा से हंगामा, उपभोक्ताओं में आक्रोश
राधेश्याम सोनवानी, रितेश यादव
गरियाबंद राशन वितरण केंद्र में तकनीकी बाधा से हंगामा, उपभोक्ताओं में आक्रोश
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मंत्री टंक राम वर्मा के साथ जिलेवासियों ने किया सामुहिक योगाभ्यास
राधेश्याम सोनवानी, रितेश यादव
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मंत्री टंक राम वर्मा के साथ जिलेवासियों ने किया सामुहिक योगाभ्यास
भाजपा के केंद्र सरकार के 11 वर्षों का कार्यकाल सुशासन एवं गरीब कल्याण के कार्यों से उपलब्धि भरा रहा है,, राजेश साहू
भाजपा के केंद्र सरकार के 11 वर्षों का कार्यकाल सुशासन एवं गरीब कल्याण के कार्यों से उपलब्धि भरा रहा है,, राजेश साहू
गरियाबंद - बिंद्रानवागढ़ केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर भारतीय जनता पार्टी मंडल बिंद्रा नवागढ़ के संकल्प से सिद्धि अभियान के तहत नवागढ़ में कार्यक्रम आयोजित हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता की छायाचित्र में पूजा अर्चना कर प्रारंभ किया गया
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 11 साल बेमिसाल- मुरलीधर सिन्हा
राधेश्याम सोनवानी, रितेश यादव
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 11 साल बेमिसाल- मुरलीधर सिन्हा
जन-कल्याण शिविर 20 जून को गरियाबंद के गांधी मैदान में
सांसद रुपकुमारी चौधरी धरती आबा-जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान समारोह के होंगे मुख्य अतिथि
गरियाबंद, । धरती आबा-जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के जिला स्तरीय जन-कल्याण शिविर का आयोजन शुक्रवार 20 जून 2025 को जिला मुख्यालय गरियाबंद के गांधी मैदान में दोपहर 12 बजे से आयोजित किया जाएगा। जिला स्तरीय जनकल्याण शिविर में महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के सांसद रुपकुमारी चौधरी मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजिम विधायक रोहित साहू होंगे। विशिष्ट अतिथि के रुप में बिन्द्रानवागढ़ विधायक जनक धु्रव शामिल होंगे। विशेष अतिथि के रुप में जिला पंचायत के अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप, नगर पालिका परिषद्, गरियाबंद के अध्यक्ष रिखीराम यादव एवं जनपद पंचायत गरियाबंद के अध्यक्ष सोहन धु्रव उपस्थित रहेंगे।
देश में मोदी सरकार ने 11 वर्षों के कार्यकाल को स्वर्णिम युग बनाया - पारस ठाकुर
राधेश्याम सोनवानी, रितेश यादव
देश में मोदी सरकार ने 11 वर्षों के कार्यकाल को स्वर्णिम युग बनाया - पारस ठाकुर
खट्टी स्कूल में मनाया गया शाला प्रवेशोत्सव
राधेश्याम सोनवानी, रितेश यादव
खट्टी स्कूल में मनाया गया शाला प्रवेशोत्सव
भारतीय जनता पार्टी द्वारा खड़मा मंडल द्वारा ग्राम मुड़ागाव के पावन खोपलीपाठ में मण्डल संकल्प सभा का आयोजन किया गया
राधेश्याम सोनवानी, रितेश यादव
गरियाबंद- भारतीय जनता पार्टी द्वारा खड़मा मंडल द्वारा ग्राम मुड़ागाव के पावन खोपलीपाठ में मण्डल संकल्प सभा का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यवक्ता डॉ आशीष शर्मा जिला संयोजक संकल्प से सिद्धि तक कार्यक्रम एव पूर्व प्रदेश सहसंयोजक सांस्कृतिक प्रकोष्ठ ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियों को बताया और सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए समर्पित सरकार है श्री शर्मा ने बताया कि बीते दशक में भारत ने वैश्विक मंच पर एक सशक्त, आत्मनिर्भर और निर्णायक राष्ट्र के रूप में पहचान बनाई है।रक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, कृषि, शिक्षा और अधोसंरचना जैसे क्षेत्रों में देश ने अद्वितीय प्रगति की है। हाल ही में ऑपरेशन सिद्धूर की सफलता, आत्मनिर्भर रक्षा उत्पादन और रिकॉर्ड तोड़ अनाज उत्पादन जैसे बिंदुओं को सभा में प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया।प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना से 81 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन, आयुष्मान भारत योजना से 55 करोड़ लोगों को स्वास्थ्य सुरक्षा और प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से स्ट्रीट वेंडर्स को सशक्तिकरण की बात कही गई।
थाने में गूंजा ‘हैप्पी बर्थडे’… दिव्यांग परमेश्वरी का जन्मदिन गरियाबंद पुलिस ने प्रेम और सम्मान के साथ मनाया
राधेश्याम सोनवानी, रितेश यादव
थाने में गूंजा ‘हैप्पी बर्थडे’… दिव्यांग परमेश्वरी का जन्मदिन गरियाबंद पुलिस ने प्रेम और सम्मान के साथ मनाया
सिकल सेल दिव्यांगता शिविर का आयोजन 23 से
गरियाबंद । जिले में 23 जून से विकासखंड स्तर पर सिकल सेल दिव्यांगता शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रमुखतः सिकल सेल द्विव्यांग प्रमाण पत्र बनाया जाएगा। साथ ही सिकल सेल के मरीजों का जांच, उपचार एवं आवश्यक सलाह दिया जाएगा। शिविर में अन्य प्रकार के द्विव्यांग प्रमाण पत्र भी बनाया जाएगा। सीएमएचओ गरियाबंद ने बताया कि शिविर का आयोजन समाज कल्याण विभाग से समन्वय करते हुए किया जायेगा। सभी जगह शिविर सुबह 9 बजे से लगेगी। उन्होंने बताया कि 23 जून 2025 को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र छुरा में शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार 28 जून 2025 को जनपद पंचायत फिंगेश्वर, 30 जून को जिला अस्पताल गरियाबंद, 04 जुलाई को सामु. स्वा. केन्द्र – अमलीपदर एवं 05 जुलाई को उप स्वास्थ्य केन्द्र सीनापाली में शिविर लगाई जायेगी।
विकसित भारत का संकल्प: मोदी सरकार की 11 वर्षों की यात्रा पर गरियाबंद में प्रोफेशनल मीट, सशक्त और सुरक्षित भारत की दिशा में बढ़ते कदम
राधेश्याम सोनवानी, रितेश यादव
गरियाबंद। केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा नगर के मंगल भवन में प्रोफेशनल मीट का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों की उपलब्धि, विकसित भारत की संकल्पना और सशक्त भारत सुरक्षित भारत के विषय पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता छत्तीसगढ़ नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष एवं प्रदेश भाजपा महामंत्री संजय श्रीवास्तव थे। प्रोफेशनल मीट में उन्होंने केंद्र सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियां का बखान करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने बीते 11 वर्षों में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को केंद्र में रखते हुए विकास की नई ऊँचाइयों को छुआ है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूलमंत्र से हर वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा गया। गरीब कल्याण योजनाओं, किसानों को आर्थिक मदद, महिलाओं के सशक्तिकरण, हेल्थ सेक्टर, शिक्षा और आधारभूत संरचना में अभूतपूर्व विकास हुआ है। देश आज आत्मनिर्भर, सुरक्षित और विकसित भारत के निर्माण के लिए संकल्पबद्ध है।
कार्यक्रम में राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष चंदूलाल साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने जिस विकसित भारत का सपना देश के सामने रखा है, वह महज आर्थिक प्रगति का लक्ष्य नहीं, बल्कि हर गांव, हर घर तक समृद्धि, समान अवसर, और सुरक्षित जीवन सुनिश्चित करने की दिशा में एक व्यापक दृष्टिकोण है। यह सपना केवल सरकार की योजनाओं से नहीं, बल्कि हर नागरिक की सक्रिय भागीदारी और कर्तव्य पालन से ही साकार होगा। हमे मोदी जी द्वारा दिए गए पंच प्रण को अपनाना होगा।
कार्यक्रम में राजिम विधायक रोहित साहू ने कहा सशक्त भारत, सुरक्षित भारत यह भाजपा की राष्ट्र नीति और जनकल्याण संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने सुरक्षा, अर्थव्यवस्था और समाजिक सशक्तिकरण के क्षेत्रों में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। सीमाएं सुरक्षित हुई हैं, सेना को मजबूती मिली है और योजनाएं आम जनता तक पहुंच रही हैं। उन्होंने उपस्थितजनों से आह्वान किया कि वे राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनें और भाजपा की नीति को जन-जन तक पहुंचाएं। इसके पहले कार्यक्रम को भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल चंद्राकरने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि देश आज समृद्धि के दिशा में आगे बढ़ रहा है। कांग्रेस ने वर्षों से देश को अभाव में रखा। कार्यक्रम का संचालन आशीष शर्मा ने किया।
इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश साहू, रामकुमार साहू, वरिष्ठ नेता बलदेव सिंह हुंदल, नगर पालिका अध्यक्ष रिखीराम यादव, पूर्व अध्यक्ष गफ्फू मेमन, मुरलीधर सिन्हा, अनूप भोसले, सुरेंद्र सोनटेके, सुमित पारख, धनराज विश्वकर्मा, जनपद अध्यक्ष सोहन ध्रुव, उपाध्यक्ष लेखराम साहू, राधेश्याम सोनवानी, अजय रोहरा, सागर मयाणी, परस देवांगन वंश सिन्हा, अमित वखारिया, हिरेन्द साहू थानसिंह निषाद,वेणु डोंगरे सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।।
गरियाबंद के वरिष्ठ पत्रकार जीवन एस साहू को मिला उत्कृष्ट सम्मान
राधेश्याम सोनवानी, रितेश यादव
गरियाबंद। राजधानी रायपुर में आयोजित एक प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान के वार्षिक कार्यक्रम में गरियाबंद जिले के वरिष्ठ पत्रकार जीवन एस साहू को उनके लंबे पत्रकारिता जीवन और समाज में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की, वहीं नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत और हरिभूमि के प्रधान संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री साय ने जीवन एस साहू को शॉल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
लगभग 38 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय जीवन एस साहू ने गरियाबंद जैसे वनांचल जिले की धार्मिक, सामाजिक, आर्थिक और पर्यटन से जुड़ी खबरों को देश-दुनिया के सामने लाने में अहम भूमिका निभाई है। जिले में पाए जाने वाले दुर्लभ रत्नों अलेक्जेंडर और किंबरलाइट हीरा पर उनके विश्लेषणात्मक लेखों ने सरकार और प्रशासन का ध्यान भी खींचा है। इस अवसर गरियाबंद के वरिष्ठ पत्रकार भीखु भाई मयाणी, फारुख मेमन, मनोज वर्मा, ज्ञानेश तिवारी, राकेश साहू, गोरेलाल सिन्हा, राधेश्याम सोनवानी, सागर मयाणी, विजय सिन्हा, नंद किशोर फुलझेले, विजय साहू, महेंद्र सहीश, शिव भीलेपारिया, रितेश यादव, लोकेश्वर सिन्हा, फरहाज मेमन, अमित वखारिया, थानेश्वर साहू, खिलेश्वर गोस्वामी, राकेश देवांगन, मोतीराम साहू, सत्या विश्वकर्मा, चंद्रहास निषाद, मनोज गोस्वामी, रमेश देवदास ने बधाई दी है।
राजनीतिक दलों से भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर, गफ्फू मेमन, रिखिराम यादव, आसिफ मेमन, सुरेंद्र सोनटेके, आशीष शर्मा, अजय रोहरा, सुमित पारख, वंश सिन्हा कांग्रेस से बीरू यादव, साबिर खान, कृष्ण कुमार शर्मा, सन्नी मेमन, प्रेम सोनवानी, छगन यादव सहित नगर के जनप्रतिनिधियों, व्यापारी वर्ग एवं प्रबुधजनों ने बधाई दी है।
मोदी सरकार के 11 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित - संजय श्रीवास्तव
राधेश्याम सोनवानी, रितेश यादव
मोदी सरकार के 11 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित - संजय श्रीवास्तव