छत्तीसगढ़ / गरियाबंद
भगवान उनके हैं जो प्रेम करना जानते हैं
श्री हरि सत्संग मंडल द्वारा गरियाबंद के गांधी मैदान में श्री भूतेश्वरनाथ शिव महापुराण की जा रही आयोजित
गुरुजीभाठा में गरजे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, बोले कांग्रेस ने पांच साल भ्रष्टाचार किया, चुनाव लड़ने नेता नही, मुद्दे नही
राजिम के शिक्षक की प्रेरणा से छात्र व कैडेट्स की अनूठी पहल:गांव गांव जाकर चलाया नशा मुक्ति अभियान किया लोगो को जागरूक।
-राधेश्याम सोनवानी, रितेश यादव
गरियाबंद : नगर के प्रतिष्ठित रामबिशाल पांडे उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के छात्र और एनसीसी कैडेट नगर व आसपास गांवों के दुर्गा पंडालों में जाकर नशीली दवाइयों एवं शराब की लत के खिलाफ 'नशा मुक्त भारत' अभियान चला रहे हैं विकसित भारत का मंत्र भारत हो नशे से स्वतंत्र के ध्येय वाक्य को चरितार्थ करते हुए 27 छतीसगढ़ बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल सौरभ कुमार एवं प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टीनेंट कर्नल प्रदीप कुमार के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में तथा सेजेस राजिम के व्याख्याता एवं एनसीसी अधिकारी सागर शर्मा के कुशल नेतृत्व में विद्यालय के छात्र सैनिकों ने नशा मुक्ति का संकल्प लिया और नवरात्रि के पावन पर्व पर विभिन्न ग्रामों राजिम,नवापारा,कोमा, कुम्ही, बखली, लोहरसी आदि के दुर्गा पंडालों में जाकर लोगों को मद्यपान, नशापान के विरुद्ध जागरूकता फैलाने का प्रयास कर रहे जिसमे छात्रों ने गांव मोहल्ले के पंडालों में स्वनिर्मित पोस्टर, नारों के साथ तंबाखू, नशीली दवाइयों, शराब आदि से होने वाले सामाजिक आर्थिक और व्यक्तिगत दुष्प्रभावों और बीमारियों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी और नशा छोड़कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की, बच्चों के इस पहल पर लोगों ने दिलचस्पी दिखाई और उनसे नशे से होने वाली हानियों और नशे से छुटकारा पाने के उपाय से संबंधित सवाल किए जिसका छात्रों ने जोश और तत्परता के साथ जवाब दिया। ग्राम वासियों ने सेजेस राजिम के विद्यार्थियों और शिक्षक के प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि बच्चे ही देश का भविष्य होते हैं छात्र जीवन में सही मार्गदर्शन मिलने से ही नशा मुक्त भारत का सपना सच होगा गौरतलब है कि भारत सरकार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के परिप्रेक्ष्य में एनसीसी अधिकारी सागर शर्मा के मार्गदर्शन में कैडेटों द्वारा नया सवेरा अभियान चलाया गया था जिसमें पोस्टर स्लोगन के अलावा संगोष्ठी तथा परिचर्चा का आयोजन कर विभिन्न माध्यम से नशीली दवाइयों एवं शराब के लत के खिलाफ जनजागरुकता अभियान चलाया गया। नगर के गणमान्य नागरिकों सहित आमजन ने भी शिक्षक और छात्रों के जागरूकता प्रयास की भूरि भूरि प्रशंसा की, जागरूकता अभियान में राजिम से कैडेट मोनिका देवांगन, माही सोनी, टोमीन सोनकर, गौरी पटेल, राधिका साहू, देविका देवानगन, ऋषभ सेन, भावेश देवांगन, देवव्रत सोनकर, गरिमा वर्मा, कोमा, कुम्ही,लोहरसी में योगमाया तारक,नेहा साहू, हिमांशी तारक, ईशा यादव,मोनिका साहू, दीक्षा तारक, प्रतिभा साहू, डिंपल साहू,चंचल नारंग,दीक्षा साहू, इसी प्रकार नवापारा में सीएसएम वैभव दुबे, सीक्यूएमएस शिवम साहू, सार्जेंट उमा वर्मा, सार्जेंट विभाष दाऊ, कॉरपोरल श्रेया ठाकुर, निश्चला साहू, लांस कार्पोरल सावन सोनी, राजीवनयन आदि सक्रिय रूप से सम्मिलित रहे।
पूजा अर्चना व जय जयकारों से गुंजा रहा देवी मंदिर
-राधेश्याम सोनवानी, रितेश यादव
देवी मंदिरो में नवरात्र की धूम
गरियाबंद -: 9 दोनों तक चलने वाला शारदीय नवरात्रि का पर्व देवी दुर्गा की आराधना के साथ बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। जिले के नगर एवं आस पास के सभी देवी मंदिरों में पूजा अर्चना एवं सेवा गीतों से मां दुर्गा को प्रसन्न करने में भक्त लगे हुए है । देवी मंदिरों में पूजा अर्चना के साथ ही जिले के नगर, कस्बा व गांव-गांव में देवी दुर्गा की आराधना के पर्व को लेकर पंडालों में तरह तरह के झांकी भी सजे हुऐ है। नगर के प्रमुख शीतला माता माई मंदिर ज्योत जंवारा , दुर्गा मंदिर, संतोषी मंदिर ,पैरी कालोनी, सिविल लाईन, गणेश चौक, शारदा चौक, शिक्षक नगर, डाक बंगला, रावनभाठा, बजरंग चौक और यादव पारा सहित प्रमुख चौक-चौराहों में प्रतिमा स्थापित की गई है। वहीं दुर्गा मंदिर, शीतला मंदिर,संतोषी मंदिर,काली मंदिर और गायत्री मंदिर में मनोकामना ज्योति प्रज्वलित की गई है। अंचल के प्रसिद्घ मां जतमई और घटारानी रमाईपाट्ट मंदिर में ज्योति प्रज्वलित की गई है। इसके अलावा कोपरा, पाण्डुका, पोंड, सुरसाबांधा, श्यामनगर और टेका समेत सभी
गांवों के प्रमुख मंदिरों में मुर्ति स्थापना और ज्योति प्रज्वलित की गई है।
जगमग हुई ज्योति
शारदीय नवरात्रि पर देवी मंदिरों में जलने वाले मनोकामना दीपों से मंदिर जगमगा उठा है। मंदिरों में श्रद्घालुओं द्वारा मनोकामना पूर्ति के लिए मनोकामना ज्योति जलाये गए है। यह मनोकामना ज्योति पूरे नव दिनों तक अनवरत रूप से जलते रहेंगे मनोकामना ज्योति घी व तेल के जलाये जाते हैं। नगर के सभी मंदिरों में भारी संख्या में भक्तों व श्रद्घालुओं द्वारा मनोकामना ज्योति कलश जलाए गए हैं। मान्यता के अनुसार ऐसा करने से देवी प्रसन्न होती है और इससे मनोकामना पूर्ण होती है। नव दिनों तक उपासना शारदीय नवरात्रि के अवसर पर श्रद्घालुओं द्वारा पूरे नव दिनों तक व्रत रखकर देवी दुर्गा की आराधना में लीन हैं । व्रत का पालन करने वाले नव दिनों तक अनवरत देवी की पूजा अर्चना आराधना कर रहे है। इस मौके पर फलों की मांग बढ़ जाने से फलों के दामों में भी इजाफा हो गया है ।
जतमई घटारानी रमई पाठ धाम में लोग शक्ति के भक्ति में लीन
जिले के प्रसिद्ध देवी स्थल जतमई घटारानी रमई पाठ गरजाई टेंगनाही धाम में सुबह से ही भक्तों का तांता लगना शुरू हो जाता है जो देर रात तक चलता रहता है। यहां पर लोग शक्ति के भक्ति में लीन हो कर माता रानी की पुजा अर्चना करते हैं। यहां लोग भारी संख्या में पहुंच रहे हैं। यहां भक्तों और समितियों द्वारा प्रतिदिन नवरात्रि में भण्डारे का आयोजन किया गया है जहां हजारों लोग भण्डारे में प्रसाद ग्रहण करते हैं।
गरियाबंद नवरात्रि में गुजारती समाज के गरबा की धूम :माता के दर्शन कर डांडिया में थिरके नैना बेन से लेकर प्रियल बेन तक के कदम
-राधेश्याम सोनवानी, रितेश यादव
गरियाबंद : गुजराती समाज द्वारा आयोजित रास गरबा एक बार फिर धूम मचा रही है। इस साल गरबा महोत्सव का आयोजन 03 से 12 अक्टूबर तक राजू भाई परिसर पर किया जा रहा है, नवरात्रि के पाँचवे दिन गुरुवार को राजू भाई परिसर में बड़ी संख्या में लोग जुटे और गरबा में हिस्सा लिया. पारंपरिक ड्रेसेज़ में तैयार होकर महिलाएं और पुरुषों ने गरबा के लिए ताल से ताल मिलाया. बड़ी संख्या में लोगों का ये गरबा बेहद मनमोहक लग रहा है. शहर गुजराती समाज द्वारा अपनी पारंपरिक परिधान और अपने पारंपरिक गुजराती गीतों के साथ माँ अम्बे को प्रसन्न करने को रोजाना रात को रास गरबा व डांडिया का आयोजन हो रहा है।
रेखा बखरिया ने बतलाया पूरा समाज एक होकर गरबा करने यहाँ आते है महिलाए बच्चे बुजुर्ग नवरात्रि में पूरे नव दिन हमारा पूरा समाज शारदीय नवरात्रि में मां के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है. इन नौ दिनों में भक्त जप-तप करते हैं. हमारा समाज एक परिवार है माँ अम्बे की आरती कर पूरा समाज एक होकर गरबा खेलते है
54 वर्षों से लगातार जारी है गरबा
संरक्षक हरीश भाई भरत भाई ने बतलाया गुजराती समाज के द्वारा विगत 54 वर्षों से नवरात्रि के दौरान गरबा खेलने का इतिहास है. अमर सिंह टाक अमृत लाल मयानी हक्कू भाई बखरिया और डॉ ठक्कर ने इस कार्यक्रम की शुरुआत की थी जो आज भी घनश्याम सरवैया भारत भाई बखारिया भीखू भाई विजय टांक मायानी संजय बखारिया अरविंद भाई खिलोसिया नितिन बखारिया राजू कोठारी ने बदस्तूर जारी रखा है नवरात्रि के मौके पर देवी मां के नौ रूपों की पूजा की जाती है.
गरबा, डांडिया और नृत्य हर्ष और उल्लास को मनाने के तरीके हैं जिससे लोग त्योहार के दौरान अपनी ख़ुशी को ज़ाहिर करते हैं. इसके अलावा पुरानी मान्यताओं के अनुसार नवरात्रि के नौ दिन मां को प्रसन्न करने के लिए भक्त रात भर जागरण, गरबा और नृत्य करते हैं क्योंकि नृत्य साधना करने का एक तरीका है,
माँ अम्बे के साथ साथ गरबे में बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलता है गरबे में – अध्यक्ष अमित बखारिया
समिति के अध्यक्ष अमित बखारिया ने बतलाया गरबा में समाज के सभी लोग शामिल होते है और माँ अम्बे की आराधना कर गरबे की शुरुआत होती है माँ अम्बे के साथ साथ बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलता जय गरबे में जीवन चक्र और शक्ति को दर्शाता है. गरबा अमित ने कहा गरबा नृत्य मां के लोकप्रिय गीतों पर किया जाता है. वहीं, डांडिया को देवी दुर्गा और महिषासुर के बीच हुई लड़ाई का प्रतीक माना जाता है. डांडिया में इस्तेमाल की जाने वाली छड़ी को मां दुर्गा की तलवार कहते हैं, जो बुराई का विनाशक प्रतीक है.2 days ago
शारदीय नवरात्रि इस बार पुरा 9 दिन बैठ रही दुर्गा
नवापारा राजिम- पंडित पदुम पांडेय शास्त्री काली मंदिर नवापारा वाले ने शारदीय नवरात्री मे अष्टमी के हवन पूजन व नवमी मे विसर्जन को लेकर कहाकि ऐसा संयोग बहुत वर्षो के बाद आ रहा है, माता जब जब आती है तो अलग अलग सवार हो कर रही है, जो कि इस बार पालिकी में बैठ के आ रही हैँ.
कान्हा कल्ब के तत्वाधान में दो दिवसीय राज्य स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता के पहले दिन गरियाबंद और भिलाई ने जीता अपना पहला मैच
-रितेश यादव
विकसित भारत में विकसित छत्तीसगढ़ का बजट - भाजपा
गरियाबंद। छत्तीसगढ़ विधानसभा में प्रस्तुत बजट ऐतिहासिक रहा युवा सपनों को पंख देने वाला बजट आने वाला 5 वर्षों में छत्तीसगढ़ के विकास की दशा और दिशा को बदलने वाला बजट है। भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश साहू, जिला महामंत्री अनिल चन्द्राकर, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष गरियाबंद पारस ठाकुर, डॉ. आशीष शर्मा, अब्दुल गफ्फार मेमन का कहना है कि यह बजट भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विजन के अनुरूप उनकी गारंटी को पूरा करने के साथ साफ नियत और सुस्पष्ट सोच के साथ यह बजट बनाया गया है महिलाओं, किसानो और गरीबों को सशक्त बनाने वाला बजट है । इस बजट में राज्य के सभी क्षेत्रों और समाज के सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व शामिल है। युवा फोकस बजट में शिक्षा, स्टार्टअप, रोजगार ,खेल के क्षेत्र में बखूबी दिखता है । जल, स्वास्थ्य, ऊर्जा और न्याय व्यवस्था तथा हर क्षेत्र में प्रौद्योगिकी का उपयोग सुनिश्चित किया गया है जिसमें से लिंकेज कम किया जा सके और पारदर्शिता बढ़े और इस वजह से टैक्स नहीं बड़े तब भी आय बढ़ सकती है। इस बार कृषि के क्षेत्र में फोकस अद्वितीय है जिसमें कृषि के विभिन्न चरणों में संस्थाओं की स्थापना के माध्यम से कृषि में कौशल पर जोर दिया गया है अनुसंधान नवाचार के माध्यम से युवाओं के लिए शिक्षा और प्रशिक्षण फॉरेंसिक लैब की स्थापना डी आई ई ई टी, आजीविका उत्कृष्ट केंद्र, संगीत महाविद्यालय और इसके अलावा राज्य में 22 स्थान पर नालंदा परिसर जैसे केंद्रीय पुस्तकालय कुल मिलाकर विकसित भारत अभियान के अनुरूप छत्तीसगढ़ का बजट विकसित बजट रहा है।
भाजपा का गांव चलो अभियान
-रितेश यादव
जनभावनाओ को पूरा करने वाला ऐतिहासिक बजट
-रितेश यादव
सूफी बेड़ा के दर्द को विष्णु देव साय भा ज पा सरकार ने अपना बनाया , सुपेबेड़ा में आयुर्वेदिक अस्पताल की सौगात देकर -विभा अवस्थी
गरियाबंद – शुक्रवार को प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा के पटल में बजट प्रस्तुत किया। बजट में गरियाबंद जिले के सुपेबेड़ा में आयुर्वेदिक अस्पताल, हाईस्कुल और हायर सेकेण्ड्री का उन्नयन, जिला डाइट केन्द्र, जिला अस्पताल में सुविधाओ का विस्तार की घोषणा की गई है। बजट प्रस्तुत होने के बाद प्रदेश महामंत्री विभा अवस्थी ने बजट की सराहना करते हुए इसे जनभावनाओ को पूरा करने वाला ऐतिहासिक बजट बताया। सर्व स्पर्शी बजट पेश किया है। जिसमे समाज के सभी वर्ग के हितो के संरक्षण और विकास का ध्यान रखा गया है। शिक्षा, स्वास्थ्य और मूलभूत बुनियादी सुविधाओ के लिए बजट में विशेष प्रावधान किया गया है। इसके अलावा प्रदेश के महिलाओ के लिए भी मोदी जी के गारंटी के अनुरूप महतारी वंदन और शक्ति वंदन योजना के लिए अलग से बजट देकर सरकार ने अपने घोषणा को पूरा करने काम किया , छत्तीसगढ़ सरकार का अमृत बजट, विकासमुखी हैं। पांच वर्ष तक प्रदेश में विकास के कार्य ठप्प पड़े थे, अब विकास कार्यो में रफ्तार आएगी। जो गांरटी मोदी जी ने दी है वही गारंटी का बजट पेश किया गया है। इससे गांव गरीब किसान महिला युवा खुशहाल होंगे। महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने वाली बजट है। उन्होने कहा कि छत्तीसगढ़ के विकास में यह बजट मिल का पत्थर साबित होगा,
सहस्त्र बाहु अर्जुन की जयन्ती का आयोजन
अयोध्या से गरियाबंद पहुंचे "अक्षत कलश" का रामभक्तों ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत
जिले की नारी शक्तियों ने मतदाता जागरूकता में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
- राधेश्याम सोनवानी
- रितेश यादव
लगभग 1 लाख महिलाओं ने मतदाता कार्ड के साथ सेल्फी लेकर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज कराया जिले का नाम ।
चैत्र नवरात्र की हुई शुरुआत, देवी मंदिरों में प्रज्वलित हुए आस्था के ज्योत
- राधेश्याम सोनवानी
- रितेश यादव
चैत्र नवरात्र की हुई शुरुआत, देवी मंदिरों में प्रज्वलित हुए आस्था के ज्योत
पीएम जनमन आवास योजना का उद्देश्य पक्के मकान के सपनों को साकार करना है
गरियाबंद। प्रधानमंत्री जनमन योजना के माध्यम से विशेष पिछड़ी जनजाति सदस्यों को विभिन्न प्रकार की शासकीय योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिले के पीवीटीजी परिवारों को आवास की सुविधा प्रदान की जा रही है। इस प्रकार पीएम जनमन आवास योजना लाभार्थियों के जीवन में न केवल सुधार ला रहा है, बल्कि पक्के मकान के सपनों को साकार करने का अवसर भी प्रदान कर रहा है। इस योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की एक नई दिशा मिल रही है, जिससे समाज के पिछड़े वर्ग को ऊपर लाने का काम किया जा रहा है। विशेष पिछड़ी जनजाति सदस्यों के प्रत्येक व्यक्ति के सिर पर एक पक्का छत हो और उसका जीवन सुकून से भरा हो, यही पीएम जनमन आवास योजना का उद्देश्य है। योजना अंतर्गत जिले में अभी तक दो हजार 494 आवास पीवीटीजी परिवारों के लिए स्वीकृत किया जा चुका है। परिवारों के लिए आवास बनाने के लिए किश्त की राशि भी जारी की जा रही है। जिससे मकान बनाने का कार्य तेजी से जारी है। फलस्वरूप आवास का कार्य समय अवधि में पूर्ण हो रहे है। साथ ही हितग्राहियों को घर निर्माण अवधि में मनरेगा के माध्यम से दैनिक रोजी पाने की भी सुविधा मिल रही है। इसके अलावा आवास के साथ नल जल कनेक्शन, बिजली कनेक्शन एवं स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय बनाने की भी सुविधा मिल रही है।
पीएम जनमन आवास योजना अंतर्गत पक्के मकान की सुविधा पाने वाले ग्राम सोहागपुर के मिलउ एवं पुरन, देवगांव के रमेश कुमार कमार एवं तुहामेटा की इतवारीन ने बताया कि हर एक नागरिक का सपना होता है कि उसका अपना एक पक्का मकान हो, जिसमें वह अपने परिवारजनों के साथ सुकून से जीवन यापन कर सके। लेकिन आर्थिक स्थिति के कारण हर किसी का यह सपना साकार नहीं हो पाता। गरीब असहाय के सपने को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना वरदान साबित हो रही है। इसके लिए हम परिवार सहित प्रधानमंत्री जी एवं मुख्यमंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। लाभार्थियों ने बताया कि पहले अपने पुश्तैनी कच्चे आवास में रहते थे। बरसात के मौसम में उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ता था। कच्चे घर में सांप बिच्छू के आने का खतरा और कच्चे मकान के छत से पानी टपकने का भी अंदेशा बना रहता था। प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के अंतर्गत वर्ष 2023-24 में पक्का आवास बनाने के लिए स्वीकृति प्रदान की गई। शासन से अनुदान में मिली राशि से अपना पक्का मकान बनाकर अब वह अपने परिवार के साथ पक्के मकान में रह रहे हैं।
प्रदेश सरकार ने अपने बजट प्रावधानों से किसानों का विश्वास जीता : संदीप शर्मा
गरियाबंद:- राजिम - भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश प्रवक्ता संदीप शर्मा ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि 1.47 लाख करोड़ का अभूतपूर्व बजट है, पिछले बजट की तुलना में बजट का आकार 22 प्रतिशत बढ़ा है और आश्चर्य युक्त खुशी की बात यह है कि कोई नया करारोपण भी नही किया गया। बजट में कृषि जगत के उन्नयन का संकल्प व्यक्त कर प्रदेश सरकार ने अपने बजट प्रावधानों से किसानों का विश्वास जीता है और उनके चेहरे पर खुशहाली लाने का अभिनंदनीय कार्य किया है। श्री शर्मा ने कहा कि 6.96 लाख कृषि पम्पों को लाभ दिलाने के लिए योजना बनाने, बिजली बिल हाफ योजना के लिए 1 हजार 274 करोड़ रु. और एकल बत्ती के लिए 540 करोड़ रु. का प्रावधान करना प्रदेश सरकार के संवेदनशील होने का प्रमाण है। बजट 2024 में प्रधानमंत्री फसल बीमा हेतु 643 करोड़,एकीकृत बागवानी योजना हेतु 205 करोड़,राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा LO999योजना हेतु 200 करोड़ ,राष्ट्रीय कृषि विकास योजना हेतु 183 करोड़ का प्रावधान करके प्रदेश सरकार ने किसानों को राहत प्रदान की है।
आदिवासी विकास सहायक आयुक्त विभाग का बुरा हाल ....
संविदा इंजीनियर के भरोसे जिला