छत्तीसगढ़ / कबीरधाम
*नवीन बाजार में अतिक्रमण पर नगर पालिका की सख्ती, चिन्हांकित स्थल से बाहर व्यवसाय करने वालों को दी समझाइश*
मुख्य नगर पालिका अधिकारी नारायण साहू ने बताया कि बाजार क्षेत्र में यातायात व्यवस्था एवं आम नागरिकों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए सड़क पर किसी भी प्रकार का अतिरिक्त अतिक्रमण स्वीकार नहीं किया जाएगा। टीम द्वारा व्यवसायियों से अपील की गई है कि वे निर्धारित स्थान पर ही अपनी दुकानें लगाएं और सड़क पर बांस-बल्ली, सामान अथवा अन्य सामग्री रखकर आवागमन बाधित न करें। निर्देशों का पालन नहीं करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
प्रधानमंत्री आवास योजना से हजारों ग्रामीण परिवारों के जीवन में आई खुशियां
99 हजार 790 ग्रामीण परिवारों को मिला पक्का घर, सुरक्षित जीवन और बेहतर भविष्य की नींव
ट्रॉफी ने जगाई जिज्ञासा, ‘पुरस्कार’ पाठ बना यादगार
व्याख्याता तुलसराम चंद्राकर की अनूठी पहल से कक्षा में दिखा उत्साह, टीमवर्क और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का माहौल
*कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में किया स्ट्रांग रूम का निरीक्षण*
कलेक्टर ने निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित प्रोटोकॉल एवं सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा ईवीएम एवं निर्वाचन सामग्री की सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्री सागर सिंह राज, पर्यवेक्षक श्री चंद्राकर, भारतीय जनता पार्टी से श्री विक्की अग्रवाल तथा बहुजन समाज पार्टी से श्री रामप्रसाद मिरी उपस्थित थे।
कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने बोड़ला जनपद कार्यालय का किया निरीक्षण विभिन्न शाखाओं का जायजा लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
कवर्धा, 03 सितम्बर 2026। कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने बोड़ला जनपद पंचायत कार्यालय का निरीक्षण कर विभिन्न शाखाओं एवं कार्यालयीन व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय में संचालित विभिन्न कार्यों की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कबीरधाम मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू, सहसपुर के खीमांशू ने लिया प्रथम प्रवेश
कवर्धा । जिले के लिए गुरुवार का दिन चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के लिहाज से ऐतिहासिक बन गया। जिले में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के अथक प्रयासों से शुरू हुए मेडिकल कॉलेज में पहली बार एमबीबीएस प्रथम वर्ष में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हुई। इस ऐतिहासिक शुरुआत में जिले के ही सहसपुर लोहारा निवासी खीमांशू देवांगन ने एमबीबीएस प्रथम वर्ष में प्रवेश लिया। मेडिकल कॉलेज में जिले के स्थानीय विद्यार्थी का पहला प्रवेश होने से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
मेडिकल कॉलेज की शुरुआत को जिले के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। लंबे समय से जिलेवासियों द्वारा उच्च स्तरीय चिकित्सा शिक्षा संस्थान और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। अब मेडिकल कॉलेज के प्रारंभ होने से जिले के विद्यार्थियों को अपने ही जिले में चिकित्सा शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। इससे विशेष रूप से उन विद्यार्थियों को लाभ होगा, जिन्हें एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए रायपुर, बिलासपुर सहित अन्य बड़े शहरों का रुख करना पड़ता था।
100 से बढ़कर 220 बिस्तरों का हुआ जिला अस्पताल
मेडिकल कॉलेज को बेहतर ढंग से संचालित करने के लिए जिला चिकित्सालय को भी चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध किया गया है। जिला चिकित्सालय की क्षमता को 100 बिस्तरों से बढ़ाकर 220 बिस्तर किया गया है। मेडिकल कॉलेज से संबद्ध अस्पताल में अध्ययनरत विद्यार्थियों को मरीजों के उपचार, जांच और विभिन्न चिकित्सा प्रक्रियाओं का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त होगा। इससे मेडिकल विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ क्लीनिकल प्रशिक्षण का भी बेहतर अवसर मिलेगा।
स्वास्थ्य सुविधाओं को मिलेगी मजबूती
मेडिकल कॉलेज के शुरू होने से जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को भी नई दिशा मिलने की उम्मीद है। मेडिकल कॉलेज और संबद्ध अस्पताल के माध्यम से विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाओं का विस्तार होने की संभावना है। इसका सीधा लाभ जिले के ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को मिल सकता है। गंभीर बीमारी और जटिल उपचार के लिए मरीजों को दूसरे शहरों में रेफर करने की आवश्यकता में भी कमी आने की उम्मीद जताई जा रही है।
स्थानीय विद्यार्थी का प्रवेश बना खास
सहसपुर लोहारा निवासी खीमांशू देवांगन का एमबीबीएस प्रथम वर्ष में प्रवेश इस ऐतिहासिक अवसर को और खास बना देता है। जिले के मेडिकल कॉलेज में पहले प्रवेश लेने वाले स्थानीय विद्यार्थी के रूप में उनका नाम इस शुरुआत से जुड़ गया है। उनके प्रवेश से क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों में भी चिकित्सा शिक्षा के प्रति उत्साह बढ़ने की उम्मीद है।
मेडिकल कॉलेज की शुरुआत से जिलेवासियों में खुशी और उम्मीद दोनों हैं। लोगों का मानना है कि यह संस्थान आने वाले समय में न केवल चिकित्सा शिक्षा का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा, बल्कि जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को भी मजबूत करेगा। मेडिकल कॉलेज के प्रथम बैच की शुरुआत को जिले के लिए एक नए युग की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।
कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने बोड़ला जनपद कार्यालय का किया निरीक्षण
विभिन्न शाखाओं का जायजा लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
कवर्धा, 03 सितम्बर 2026
कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने बोड़ला जनपद पंचायत कार्यालय का निरीक्षण कर विभिन्न शाखाओं एवं कार्यालयीन व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय में संचालित विभिन्न कार्यों की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को कार्यालय परिसर में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासकीय कार्यालय परिसर स्वच्छ एवं व्यवस्थित रहना चाहिए, ताकि अधिकारी-कर्मचारियों के साथ-साथ कार्यालय में आने वाले आम नागरिकों को भी बेहतर वातावरण मिल सके। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने वीबी-जी राम-जी योजना के तहत संचालित कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से योजना के अंतर्गत चल रहे कार्यों की प्रगति एवं कार्यों की स्थिति के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने जनपद पंचायत कार्यालय भवन का भी निरीक्षण किया और भवन की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कार्यालय भवन में आवश्यक मरम्मत एवं रखरखाव कार्य शीघ्र कराने के निर्देश दिए। इसके लिए उन्होंने आरईएस विभाग के अधिकारियों को आवश्यक मरम्मत कार्यों का स्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि भवन की आवश्यक मरम्मत एवं सुधार कार्य समय पर कराया जा सके। निरीक्षण के दौरान एसडीएम श्री आशुतोष शर्मा, तहसीलदार श्री हुलेश्वर पटेल, जनपद सीईओ श्री आकाश राजपूत सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
नेपाल में बाढ़ एवं भूस्खलन प्रभावितों की सहायता के लिए आर्थिक सहयोग की अपील
कवर्धा, 03 सितम्बर 2026
हाल ही में प्राकृतिक आपदा के रूप में आई भीषण बाढ़ एवं भूस्खलन से पड़ोसी देश नेपाल में भारी तबाही हुई है। इस आपदा के कारण हजारों परिवार बेघर हो गए हैं और बड़ी संख्या में नागरिकों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। संकट की इस घड़ी में प्रभावित लोगों तक राहत सामग्री, भोजन, दवाइयां एवं पुनर्वास सहायता पहुंचाना हम सभी का मानवीय दायित्व है।
कलेक्टर एवं अध्यक्ष, भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी श्रीमती तुलिका प्रजापति ने कबीरधाम जिले के समस्त नागरिकों, उद्यमियों, व्यवसायियों, स्वयंसेवी संस्थाओं तथा शासकीय एवं अशासकीय कर्मचारियों से अपील की है कि नेपाल के बाढ़ एवं भूस्खलन प्रभावित लोगों की सहायता के लिए यथाशक्ति वित्तीय सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी सदैव आपदा की स्थिति में पीड़ितों की सहायता के लिए तत्पर रहती है। आपका छोटा सा अंशदान भी किसी संकटग्रस्त परिवार के लिए नई उम्मीद और सहारा बन सकता है। मानवता की भावना से किए गए सहयोग से आपदा प्रभावित लोगों तक आवश्यक राहत एवं सहायता पहुंचाने में महत्वपूर्ण मदद मिलेगी।
सहयोग राशि जमा करने के लिए श्री बालाराम साहू, जिला रेडक्रॉस अधिकारी, कबीरधाम मोबाईल नंबर 9407995031 पर संपर्क कर सकते है। राशि संकलित कर रेडक्रॉस राज्य कार्यालय, रायपुर, छत्तीसगढ़ को उपलब्ध कराई जाएगी। भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी ने यह भी बताया है कि रेडक्रॉस को दी जाने वाली दान राशि नियमानुसार आयकर में छूट की पात्रता रखती है। सहयोग राशि जमा करने के पश्चात दानदाता अपनी रसीद कार्यालय भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, कबीरधाम में जमा कर सकते हैं। कलेक्टर एवं अध्यक्ष ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि आइए, मिलकर मानवता के इस पुनीत कार्य में सहभागिता निभाएं और नेपाल के बाढ़ एवं भूस्खलन प्रभावित लोगों की मदद के लिए अपना हाथ बढ़ाएं।
शासकीय आईटीआई कवर्धा में 08 व्यवसायों में प्रवेश के लिए अष्टम चरण की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू
03 से 05 सितम्बर तक रात 11.59 बजे तक कर सकेंगे आवेदन
कवर्धा, 03 सितम्बर 2026
शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, कवर्धा (ग्राम तारों) में युवाओं को रोजगारपरक तकनीकी प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 03 नवीन व्यवसाय प्रारंभ किए गए हैं। इनमें ड्रोन टेक्निशियन (छः माह), असिस्टेंट टेक्निशियन ड्राईवाल एंड फॉल्स सीलिंग (छः माह) एवं मैकेनिक ऑटो बॉडी पेंटिंग (एक वर्षीय) शामिल हैं। इस प्रकार संस्था में वर्तमान में कुल 08 व्यवसायों का संचालन किया जा रहा है। इनमें कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट, ड्राइवर कम मैकेनिक, वेल्डर (फैब्रिकेशन एंड फिटिंग), फिटर, विद्युतकार, ड्रोन टेक्निशियन (छः माह), असिस्टेंट टेक्निशियन ड्राईवाल एंड फॉल्स सीलिंग (छः माह) एवं मैकेनिक ऑटो बॉडी पेंटिंग (एक वर्षीय) शामिल हैं।
प्रवेश सत्र 2026-27 के लिए उक्त 08 व्यवसायों में रिक्त सीटों पर प्रवेश के अष्टम चरण हेतु 03 सितम्बर 2026 से 05 सितम्बर 2026 की रात्रि 11.59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी विभागीय प्रवेश पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। शासकीय आईटीआई कवर्धा में कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट की 09, ड्राइवर कम मैकेनिक की 05, वेल्डर (फैब्रिकेशन एंड फिटिंग) की 29, फिटर की 03, विद्युतकार की 01, ड्रोन टेक्निशियन (छः माह) की 18, असिस्टेंट टेक्निशियन ड्राईवाल एंड फॉल्स सीलिंग (छः माह) की 23 तथा मैकेनिक ऑटो बॉडी पेंटिंग (एक वर्षीय) की 18 सीटें रिक्त हैं।
पूर्व में आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों को अष्टम चरण की काउंसिलिंग में भाग लेने के लिए पुनः विकल्प का चयन करना अनिवार्य होगा। प्रवेश संबंधी किसी भी प्रकार की सहायता अथवा जानकारी के लिए अभ्यर्थी शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, कवर्धा, ग्राम तारों (खैरबना) में उपस्थित होकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा प्रवेश प्रभारी के दूरभाष नंबर 9972974779 एवं 8103022953 पर संपर्क किया जा सकता है।
मिनी माता सम्मान, वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी स्मृति पुरस्कार एवं माता बहादुर कलारिन सम्मान वर्ष 2026 के लिए आवेदन आमंत्रित
पात्र एवं इच्छुक महिलाएं 25 सितंबर तक प्रस्तुत कर सकेंगी आवेदन
कवर्धा, 03 सितम्बर 2026
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महिलाओं के उत्थान, सशक्तिकरण एवं उनके उत्कृष्ट कार्यों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से वर्ष 2026 के लिए मिनी माता सम्मान (महिला उत्थान), वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी स्मृति पुरस्कार एवं माता बहादुर कलारिन सम्मान प्रदान किया जाना है। इन पुरस्कारों के लिए पात्र एवं इच्छुक महिलाओं से निर्धारित प्रारूप में आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
मिनी माता सम्मान (महिला उत्थान) छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महिलाओं, विशेष रूप से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक महिलाओं के उत्थान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली राज्य की एक महिला अथवा अशासकीय संस्था को प्रतिवर्ष प्रदान किया जाता है। इस सम्मान के अंतर्गत चयनित महिला अथवा संस्था को 2 लाख रुपये की राशि एवं प्रशस्ति पट्टिका प्रदान की जाती है।
इसी प्रकार महिलाओं में वीरता, शौर्य, साहस एवं आत्मबल को सशक्त करने के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली राज्य की महिला को वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी स्मृति पुरस्कार प्रदान किया जाता है। इस पुरस्कार के तहत चयनित महिला को 2 लाख रुपये की राशि एवं प्रशस्ति पट्टिका से सम्मानित किया जाएगा। महिलाओं के उत्पीड़न के खिलाफ संघर्ष तथा नारी उत्थान के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य करने वाली राज्य की महिला को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से माता बहादुर कलारिन सम्मान वर्ष 2026 प्रदान किया जाना है। इसके अंतर्गत चयनित महिला को 2 लाख रुपये की राशि एवं प्रशस्ति पट्टिका प्रदान की जाएगी।
उपरोक्त सम्मान एवं पुरस्कार प्राप्ति के लिए इच्छुक एवं पात्र महिलाएं निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन जिला कार्यालय, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला-कबीरधाम में 25 सितंबर 2026 को कार्यालयीन समय शाम 05.30 बजे तक प्रस्तुत कर सकती हैं। निर्धारित तिथि एवं समय के पश्चात प्राप्त होने वाले आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। सम्मान एवं पुरस्कार से संबंधित विस्तृत जानकारी तथा निर्धारित आवेदन प्रारूप कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला-कबीरधाम के सूचना पटल पर उपलब्ध है। आवेदक जिले की वेबसाइट पर भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कबीरधाम में डिग्री एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश का अंतिम चरण
डिप्लोमा/लेटरल प्रवेश के लिए 03 से 06 सितम्बर तथा बी.टेक./लेटरल प्रवेश के लिए 05 से 08 सितम्बर तक पंजीयन
कवर्धा, 03 सितम्बर 2026
संचालक तकनीकी शिक्षा के ऑनलाइन सूचना के अनुसार सत्र 2026-27 में तकनीकी शिक्षा संस्थाओं में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसिलिंग की प्रक्रिया निर्धारित की गई है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, कबीरधाम में डिग्री एवं डिप्लोमा के विभिन्न पाठ्यक्रम संचालित हैं। संस्था में बी.टेक. (डिग्री) पाठ्यक्रम के अंतर्गत डेटा साइंस की 60 तथा वीएलएसआई की 60 सीटें उपलब्ध हैं। इसी प्रकार डिप्लोमा पाठ्यक्रम में कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग (सीएसई) की 30, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (ईई) की 30, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं टेलीकम्युनिकेशन (ईटी एंड टी) की 30 तथा कॉस्ट्यूम डिजाइन एवं ड्रेस मेकिंग (सीडीडीएम) की 60 सीटें निर्धारित हैं।
उक्त डिप्लोमा/लेटरल पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु अंतिम चरण में पंजीयन 03 से 06 सितम्बर 2026 तक निर्धारित किया गया है। वहीं बी.टेक./लेटरल पाठ्यक्रमों में अंतिम चरण के लिए पंजीयन 05 से 08 सितम्बर 2026 तक किया जा सकेगा। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित अवधि में ऑनलाइन पोर्टल पर लॉगिन कर पंजीयन एवं प्रवेश प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। प्रवेश से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी मोबाइल नंबर 9981373136 एवं 8770935274 पर संपर्क कर सकते हैं। तकनीकी शिक्षा के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थियों से निर्धारित तिथि के भीतर ऑनलाइन पंजीयन कर काउंसिलिंग प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की गई है।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर जिले में मदिरा की बिक्री, परिवहन एवं धारण पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध
04 सितम्बर को कबीरधाम जिले में शुष्क दिवस घोषित
कवर्धा, 03 सितम्बर 2026
छत्तीसगढ़ शासन वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के आदेश के अनुपालन में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्रीमती तुलिका प्रजापति ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शुक्रवार, 04 सितम्बर 2026 को कबीरधाम जिले में शुष्क दिवस घोषित किया है। जारी आदेश के अनुसार शुष्क दिवस के अवसर पर कबीरधाम जिले में संचालित देशी, विदेशी एवं कम्पोजिट मदिरा की फुटकर दुकानें तथा एफ.एल.-3 (क) प्रीमियम मदिरा दुकानें पूर्णतः बंद रहेंगी। साथ ही जिले में मदिरा की बिक्री, परिवहन, वितरण एवं धारण पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि शुष्क दिवस के दौरान शासन द्वारा जारी निर्देशों एवं आबकारी नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने शुष्क दिवस के दौरान किसी भी प्रकार की मदिरा की अवैध बिक्री, धारण अथवा परिवहन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
क्यूआर कोड से खुलेगा रसायन का डिजिटल संसार, कामठी स्कूल में शुरू हुई अनोखी डिजिटल केमिस्ट्री लैब
क्यूआर कोड से खुलेगा रसायन का डिजिटल संसार, कामठी स्कूल में शुरू हुई अनोखी डिजिटल केमिस्ट्री लैब
एकलव्य आवासीय विद्यालय में मासूम पर बर्बरता के आरोप, सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल!
एकलव्य आवासीय विद्यालय में मासूम पर बर्बरता के आरोप, सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल!
मवेशियों को ठूंस-ठूंसकर ले जा रहे चार आरोपी गिरफ्तार, पिकअप सहित 10 मवेशी जब्त
पंडरिया पुलिस की कार्रवाई, 3.70 लाख रुपये का मशरूका बरामद; वर्ष 2026 में अब तक 14 मामलों में 40 आरोपी गिरफ्तार
*साइबर ठगी का मास्टरमाइंड नीलू यादव चढ़ा पुलिस के हत्थे**
*चिल्फी बॉर्डर पर गांजा तस्करी की बड़ी खेप पकड़ी गई।*
*चिल्फी बॉर्डर पर गांजा तस्करी की बड़ी खेप पकड़ी गई।*