छत्तीसगढ़ / मुंगेली
कैरियर गाइडेंस कार्यशाला एवं प्रतिभा सम्मान समारोह 2026
सुशासन तिहार: जनसरोकार और विश्वास का एक सशक्त माध्यम
नगरपालिका लोरमी, नगर पंचायत सरगांव में हुआ समाधान शिविर का आयोजन*
डिन्डौरी क्षेत्रार्न्तगत मवेशी चोरी के प्रकरण मे 02 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर
➡️ चिल्फी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम डिन्डौरी मे बीट प्रणाली के तहत गुम भैंसों की चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, ₹30,000 नगद बरामद
विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर मुंगेली पुलिस द्वारा "Sunday On Cycle" कार्यक्रम का आयोजन
➡️ मुंगेली पुलिस ने मुंगेली व लोरमी नगर में साइकिल रैली निकालकर आमजन को स्वास्थ्य एवं फिटनेस के प्रति किया जागरूक
"एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया वृक्षारोपण
लोरमी - भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर चलाए जा रहे “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत भाजपा मंडल डिंडोरी में व्यापक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में फलदार एवं पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण वृक्षों का रोपण कर लोगों को प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया गया।
कलेक्टर ने खाद-बीज की उपलब्धता के संबंध में अधिकारियों की ली बैठक
*किसानों को समय पर पर्याप्त खाद बीज उपलब्धता सुनिश्चित करने दिए निर्देश*
*खाद की कालाबाजारी एवं अनियमितता पर होगी सख्त कार्रवाई: कलेक्टर*
मुंगेली 06 जून 2026
कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने आज जिला कलेक्टोरेट स्थित एनआईसी कक्ष में खाद-बीज को लेकर अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में कृषि विभाग, राजस्व विभाग, सहकारिता विभाग तथा बीज निगम के अधिकारियों ने बैठक में शामिल होकर जिले में खाद-बीज की उपलब्धता, भंडारण एवं वितरण की वर्तमान स्थिति की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की।
बैठक में कलेक्टर ने किसानों को समय पर खाद -बीज उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि जिले के सभी किसानों, विशेषकर लघु एवं सीमांत कृषकों को प्राथमिकता के आधार पर खाद एवं बीज उपलब्ध कराया जाए। कलेक्टर ने कहा कि खरीफ फसल उत्पादन की सफलता काफी हद तक समय पर गुणवत्तापूर्ण कृषि आदानों की उपलब्धता पर निर्भर करती है, इसलिए किसी भी स्थिति में किसानों को परेशानी नहीं होनी चाहिए।
बैठक में कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सहकारी क्षेत्र में यूरिया उर्वरक का भंडारण निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध लगभग 52 प्रतिशत तथा डीएपी उर्वरक का भंडारण 31 प्रतिशत तक किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में खाद की मांग को देखते हुए अतिरिक्त भंडारण की प्रक्रिया भी निरंतर जारी है। डीएपी उर्वरक की संभावित कमी को ध्यान में रखते हुए उसके विकल्प के रूप में एनपीके उर्वरक का पर्याप्त भंडारण भी कराया गया है, जिससे किसानों को वैकल्पिक उर्वरक आसानी से उपलब्ध कराया जा सके।
कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले के सभी खाद विक्रय केंद्रों का नियमित निरीक्षण किया जाए तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि किसानों को निर्धारित शासकीय दर पर ही उर्वरकों का विक्रय हो। किसी भी प्रकार की कालाबाजारी, कृत्रिम अभाव या अनियमितता पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में बीज उपलब्धता की स्थिति की भी समीक्षा की गई। कृषि विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जिले में बीज भंडारण का कार्य लक्ष्य के विरुद्ध लगभग 90 प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है। वहीं अब तक उपलब्ध बीजों का लगभग 60 प्रतिशत वितरण किसानों को किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि खरीफ फसलों की बुआई को देखते हुए शेष बीजों का वितरण भी तेजी से किया जा रहा है ताकि किसानों को समय पर बीज उपलब्ध हो सके।
कलेक्टर ने अधिकारियों को एग्री स्टेक पंजीयन अभियान में भी तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक किसानों का पंजीयन सुनिश्चित करने के लिए ग्राम स्तर पर मुनादी कराई जाए तथा किसानों को योजना के लाभों की जानकारी दी जाए। इसके साथ ही पंचायतों, कृषि विस्तार अधिकारियों एवं ग्रामीण स्तर के कर्मचारियों को भी अभियान से जोड़ने के निर्देश दिए गए। बैठक में किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों, संतुलित उर्वरक उपयोग तथा गुणवत्तापूर्ण बीजों के प्रयोग के लिए जागरूक करने पर भी जोर दिया गया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे गांव-गांव पहुंचकर किसानों से संवाद स्थापित करें तथा कृषि संबंधी आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराएं।
जिला प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे केवल अधिकृत विक्रय केंद्रों से ही खाद एवं बीज खरीदें तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता, अधिक मूल्य वसूली या खाद-बीज की कमी की शिकायत तत्काल कृषि विभाग अथवा प्रशासन को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। खरीफ सीजन को सफल बनाने और किसानों को आवश्यक कृषि आदानों की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी एवं समीक्षा की जा रही है। जिले में खाद एवं बीज की उपलब्धता को लेकर किसी प्रकार की कमी नहीं होने दी जाएगी तथा किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पांडेय तिवारी, श्री जी.एल. यादव, मुंगेली एसडीएम श्री अजय शतरंज, लोरमी एसडीएम श्री अजीत पुजारी सहित संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
डॉक्टर सत्यनारायण तिवारी छत्तीसगढ आध्यात्म विभूषण सम्मान से हुए सम्मानित
लोरमी - मनियारी साहित्य एवम सेवा समिति लोरमी के अध्यक्ष श्रीमद्भागवत व मानस परिवार छत्तीसगढ के संयोजक व संस्थापक शिक्षाविद साहित्यकार कथावाचक एवम समाज सेवक डाक्टर सत्यनारायण तिवारी हिमान्शु महाराज को विभिन्न क्षेत्रो मे किए गए योगदान के लिए सरस्वती शिशु मंदिर तिलकनगर बिलासपुर के सभागार मे छत्तीसगढ राजभाषा आयोग के पूर्व अध्यक्ष डाक्टर विनय कुमार पाठक,छत्तीसगढ राज भाषा आयोग के सचिव डा. अभिलाषा बेहार, वरिष्ट समाज सेवी एस डी बडगैया, डॉ. रमेश चंद्र श्रीवास्तव, डॉ. बिष्णु कुमार तिवारी के कर कमलो राज्य स्तरीय छत्तीसगढ आध्यात्म विभूषण सम्मान 2026 से पर्यावरण एवम पर्यटन विकास समिति बिलासपुर द्वारा सम्मानित किया गया ।शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय हरदीबान्ध के प्रधानपाठक सारधा लोरमी निवासी डॉक्टर तिवारी इसके पूर्व राज्यपाल सम्मान सहित करीब दो सौ से अधिक शासकीय/अशासकीय सम्मान से सम्मानित किए जा चूके है। सरस्वती शिशु मंदिर तिलकनगर बिलासपुर के सभागार मे शाम 6 बजे डॉक्टर तिवारी सहित 24 विभूतियो का सम्मान तथा विभिन्न प्रकार की पर्यावरण संरक्षण व जागरण के कार्यक्रम समिति व छात्र छात्राओ को प्रशस्तिपत्र व मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। उक्त जानकारी समिति क अध्यक्ष डाक्टर विवेक तिवारी एवम कार्यक्रम संचालक डॉक्टर राघवेन्द्र दुबे ने दी। राज्य स्तरीय छत्तीसगढ आध्यात्म विभूषण सम्मान 2026 से सम्मानित होने पर केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री अरूण साव, जनपद अध्यक्ष श्रीमती वर्षा विक्रम सिंह, उपाध्यक्ष राजेंद्र साहू, नगरपालिका आध्यक्ष सुजीत वर्मा उपाध्यक्ष डा. अशोक जायसवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिको एवम संगठनो ने डॉ. सत्यनारायण तिवारी हिमान्शु महाराज को हार्दिक बधाई प्रेषित किए है। कवि संगम त्रिपाठी संस्थापक प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा ने बधाई दी और कहा कि डॉ सत्यनारायण तिवारी साहित्य, समाज व धर्म सेवा में प्रेरणादायक कार्य कर रहे हैं।
लोरमी जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत सारधा 5 जून शुक्रवार को विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया
लोरमी - लोरमी जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत सारधा 5 जून शुक्रवार को विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया जिसमें खेत बचाओ अभियान के तहत कृषि विभाग से कृषि विकास अधिकारी संजय सोनवानी द्वारा विभागीय योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दिया गया । जिसमें खेत बचाओ अभियान के तहत प्राकृतिक खेती और जैविक खेती को अपनाने के लिये कृषकों को जानकारी दिया गया एवं नैनो यूरिया के बारे में बताया गया । क्षेत्रीय ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी लोरमी नितेश गुप्ता द्वारा किसानो को घुरवा खाद, गोबर खाद और डिकंपोजर के साथ साथ वर्मी खाद, नील हरित काई (शैवाल) के उत्पादन और उपयोग के बारे में जानकारी दी गई उक्त कार्यक्रम में सरपंच संतोष अहिरवार, उपसरपंच शेषनारायण राजपूत, जनपद पंचायत एडीईओ अर्जुन ध्रुव, सचिव ईश्वर प्रसाद सहित ग्राम के पंचगण एवं कृषकगण उपस्थित रहे।
शिक्षा के साथ कौशल विकास से बढ़ता है आत्मविश्वास : श्री अरुण साव
लोरमी में 250 युवाओं को कंप्यूटर, सिलाई और ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण, उप मुख्यमंत्री ने किया संवाद
सुशासन तिहार-2026: ग्राम कोदवामहंत में हुआ समाधान शिविर का आयोजन*
सुशासन तिहार शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का अभियान: उपमुख्यमंत्री श्री साव
मेडिकल टीम एवं नगर पालिका अध्यक्ष ने विश्व पर्यावरण दिवस पर जन जागरूकता अभियान किया
लोरमी - 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है इसका उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना तथा प्रकृति और मानव जीवन के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए प्रेरित करना है वर्तमान समय में बढ़ता प्रदूषण जलवायु परिवर्तन वनों की कटाई जल संकट और जैव विविधता का हर पूरी दुनिया के लिए गंभीर चुनौती बन चुके हैं ऐसे में विश्व पर्यावरण दिवस केवल एक औपचारिकता आयोजन नहीं बल्कि धरती को सुरक्षित और समृद्ध भी बनाने का संकल्प लेने काअवसर है पर्यावरण हमारे जीवन का आधार है स्वच्छ वायु शुद्ध जल उपजाऊ भूमि हरियाली हमें प्रकृति से ही प्राप्त होती है लेकिन तेजी से बढ़ते हुए और औद्योगीकरण शहरीकरण प्राकृतिक संसाधनों के अत्यधिक दोहन के कारणc पर्यावरण का संतुलन बिगड़ता जा रहा है इसके परिणाम स्वरुप तापमान में वृद्धि अनियमित वर्षा सूखा बाढ़ और प्राकृतिक आपदाओं की घटनाएं लगातार बढ़ रही है इन परिस्थितियों का सीधा प्रभाव मानव स्वास्थ्य कृषि और अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है हम सब मिलकर पर्यावरण की सुरक्षा करें और एक पेड़ रोज लगाए नगर पालिका अध्यक्ष सुजीत वर्मा और वार्ड नंबर 17 के पार्षद घनश्याम यादव ने और मेडिकल टीम लोरमी ने जन जागरूकता का अभियान चलाया जिसमें लोगों से अपील की है कि अपने घरों में आसपास में जाकर एक पेड़ लगाइए और पर्यावरण को बचाइए प्रमुख रूप से नगर पालिका अध्यक्ष सुजीत वर्मा, पार्षद घनश्याम यादव नगर मेडिकल टीम के अध्यक्ष मिंटू छाबड़ा उपाध्यक्ष जीवन साहू कोषाध्यक्ष अवधेश राजपूत राजेंद्र साहू जितेंद्र राजपूत घनश्याम यादव आदि उपस्थित थे।
08 माह से वेतन नहीं, सफाईकर्मियों का छलका दर्द: कलेक्टर जनदर्शन में सौंपा ज्ञापन, परिवार चलाना हुआ मुश्किल
मुंगेली--- जिला मुख्यालय स्थित कलेक्टर जनदर्शन में कार्यरत सफाईकर्मियों ने अपने लंबित पारिश्रमिक भुगतान को लेकर प्रशासन के समक्ष गंभीर समस्या उठाई है। सफाईकर्मियों द्वारा कलेक्टर जनदर्शन में सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया है कि वे पिछले लगभग 10 वर्षों से नियमित रूप से कंपोजिट बिल्डिंग की साफ-सफाई का कार्य कर रहे हैं, लेकिन पिछले 08 माह से उन्हें पारिश्रमिक राशि का भुगतान नहीं किया गया है। सफाईकर्मियों का कहना है कि वे प्रतिदिन समय पर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं, बावजूद इसके महीनों से वेतन नहीं मिलने के कारण उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। महंगाई के इस दौर में परिवार का भरण-पोषण, बच्चों की पढ़ाई, इलाज और अन्य घरेलू आवश्यकताओं की पूर्ति करना कठिन होता जा रहा है।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने ग्राम जरहापारा में आम पेड़ के छांव में लगाई जनचौपाल, ग्रामीणों की समस्याओं का किया समाधान
ग्राम जरहापारा में बनेगी देवगुड़ी, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने की 5 लाख रुपए की घोषणा
नायब तहसीलदार से मारपीट के विरोध में राजस्व लिपिकीय कर्मचारियों का कलमबंद आंदोलन, 2 जून को सामूहिक अवकाश
मुंगेली। उप तहसील राजापुर, तहसील मैनपाट (जिला सरगुजा) में शासकीय कर्तव्य का निर्वहन कर रहे नायब तहसीलदार तुषार मानिक के साथ हुई मारपीट एवं अभद्रता की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ प्रदेश राजस्व लिपिकीय संघ ने प्रदेशव्यापी एक दिवसीय सामूहिक अवकाश एवं कलमबंद आंदोलन का आह्वान किया है। संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार दिनांक 02 जून 2026 (मंगलवार) को प्रदेश भर के राजस्व विभाग में कार्यरत कर्मचारी सामूहिक आकस्मिक अवकाश पर रहेंगे। इसी क्रम में जिला कार्यकारिणी के नेतृत्व में जिले के कलेक्टर कार्यालय, तहसीलों एवं अनुविभागीय कार्यालयों में पदस्थ समस्त राजस्व लिपिकीय कर्मचारी भी आंदोलन में शामिल होंगे। संघ का कहना है कि शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ कर्तव्य निर्वहन के दौरान होने वाली हिंसात्मक घटनाएं अत्यंत चिंताजनक हैं तथा ऐसी घटनाओं से प्रशासनिक व्यवस्था प्रभावित होती है। नायब तहसीलदार श्री तुषार मानिक के साथ हुई घटना को लेकर कर्मचारियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। छत्तीसगढ़ प्रदेश राजस्व लिपिकीय संघ के जिला अध्यक्ष एस. ए. रिजवी ने जिले के समस्त राजस्व कर्मचारियों से आंदोलन में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन केवल एक कर्मचारी के साथ हुई घटना के विरोध तक सीमित नहीं है, बल्कि शासकीय सेवकों की गरिमा, सुरक्षा और सम्मान की रक्षा के लिए भी आवश्यक है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से 02 जून को सामूहिक अवकाश लेकर कलमबंद आंदोलन को सफल बनाने तथा घटना के प्रति अपना पुरजोर विरोध दर्ज कराने का आग्रह किया है।
लोरमी से डाक्टर सत्यनारायण तिवारी शब्द शिखर सम्मान से सम्मानित
लोरमी-जन एकता मंच रायपुर वक्ता मंच द्वारा वृन्दावन सभागृह रायपुर मे आयोजित राज्यस्तरीय सम्मान समारोह मे लोरमी क्षेत्र के शिक्षाविद साहित्यकार कथावाचक एवम समाज सेवक राज्यपाल पुरस्कार से पुरस्कृत शिक्षक डाक्टर सत्यनारायण तिवारी हिमान्शु महाराज को साहित्य के क्षेत्र मे उत्कृष्ट योगदान के लिए वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार द्विवेदी पी के तिवारी व डॉक्टर सीमा पाण्डेय के कर कमलो शब्द शिखर सम्मान से सम्मानित किया गया।डाक्टर तिवारी इसके पूर्व दौ सौ से अधिक शासकीय/अशासकीय सम्मान से सम्मानित किए जा चूके है।डॉक्टर तिवारी ने उक्त सम्मान को लौरमी की जनता एवम साहित्यकारो की उपलब्धि बतलाया है। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उप-मुख्यमंत्री अरूण साव जनपद अध्यक्ष श्रीमती वर्षा विक्रम सिंह ठाकुर उपाध्यक्ष राजेंद्र साहू नगरपालिका अध्यक्ष सुजीत वर्मा उपाध्यक्ष डाक्टर अशोक जायसवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिको व संगठनो ने डॉक्टर सत्यनारायण तिवारी को हार्दिक शुभकामनाए प्रेषित की है।
विश्व तंबाकू निषेध दिवस में जागरूकता अभियान मेडिकल टीम लोरमी
लोरमी - 1987 में विश्व स्वास्थ्य संगठन के सदस्य देशों में दुनिया भर में सार्वजनिक स्वास्थ्य पर तंबाकू के सेवन के विनाशकारी प्रभाव के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए विश्व तंबाकू निषेध दिवस की स्थापना की विश्व स्वास्थ्य सभा ने 1987 में संकल्प WHA 40,38 के माध्यम से 7 अप्रैल 1988 को विश्व तंबाकू निषेध दिवस घोषित किया 1988 संकल्प WHA 42,19 पारित किया गया जिसमें 31 मई विश्व तंबाकू निषेध दिवस के रूप में नामित किया गया हमारी मेडिकल टीम लोरमी के द्वारा लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि तंबाकू सिगरेट जानलेवा है स्वास्थ्य के लिए बहुत ज्यादा हानिकारक है कृपया इसका सेवन करने से बचे और अपने स्वास्थ्य को स्वस्थ रखें सभी लोगों को जागरूक होने की जरूरत है और सभी लोगों को जानकारी देकर तंबाकू सेवन से बचाव करें राजेश साहू का कहना है कि आज के बच्चे बहुत ज्यादा नशे का शिकार हो रहे हैं कृपया और नशे और तंबाकू सिगरेट से दूर रहें तभी जाकर हम सुरक्षित रह सकते हैं इस कार्यक्रम के प्रमुख रूप से नगर अध्यक्ष मिंटू छावड़ा उपाध्यक्ष जीवन साहू कोषाध्यक्ष अवधेश राजपूत राजेंद्र साहू जितेन राजपूत हरीश देवांगन दुर्गा यादव और बाकी लोग उपस्थित थे।
पैसे डबल करने का झांसा देने वालों पर शिकंजा कसने की तैयारी, पीड़ितों की शिकायतों के बाद एफआईआर दर्ज होने के संकेत
मुंगेली-बिलासपुर --- जिले में क्रिप्टो एप्स, टोकन पैकेट tp सहित अन्य एप्स ऑनलाइन निवेश योजनाओं और पैसे डबल करने के नाम पर लोगों को झांसा देने वाले व्यक्तियों के खिलाफ अब पुलिस कार्रवाई की मांग तेज हो गई है। लगातार सामने आ रही शिकायतों और पीड़ितों के आरोपों के बाद ऐसे लोगों पर एफआईआर दर्ज करने की तैयारी चल रही है। जानकारी के अनुसार जिले में पिछले कुछ समय से कुछ व्यक्तियों द्वारा लोगों को कम समय में अधिक मुनाफा, निवेश पर दोगुना रिटर्न तथा क्रिप्टो एप्स, टोकन पैकेट सहित अन्य एप्स के माध्यम से तेजी से पैसा बढ़ाने का लालच दिया जा रहा था। शुरुआत में कुछ लोगों को छोटे-छोटे भुगतान कर भरोसा जीतने का प्रयास किया गया, जिसके बाद बड़ी संख्या में भोले-भाले लोगों को निवेश करने के लिए प्रेरित किया गया। कई लोगों ने अपनी जमा पूंजी, बचत और उधार लेकर भी रकम निवेश कर दी।