छत्तीसगढ़ / मुंगेली
सारधा के आयुष सिंह ने जम्मू-कश्मीर में आयोजित यंग लीडर डायलॉग एवं यूथ आरोहण में छत्तीसगढ़ का बढ़ाया मान
यंग लीडर डायलॉग एवं यूथ आरोहण में आयुष ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान
महंगाई और भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
मुंगेली---केंद्र की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों, लगातार बढ़ती महंगाई तथा सर्राफा व्यापार एवं सोना-चांदी बाजार में उत्पन्न गंभीर संकट को लेकर आज शहर कांग्रेस कमेटी मुंगेली द्वारा जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित इस एक दिवसीय प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं आमजन शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने पेट्रोल-डीजल, खाद्य सामग्री, सोना-चांदी एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की लगातार बढ़ती कीमतों पर केंद्र सरकार को घेरा। नेताओं का कहना था कि महंगाई ने आम जनता, गरीब, किसान, व्यापारी वर्ग और मध्यमवर्गीय परिवारों की कमर तोड़ दी है। सर्राफा बाजार में लगातार बढ़ती कीमतों से व्यापारियों और ग्राहकों दोनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार केवल बड़े उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने में लगी हुई है, जबकि आम जनता महंगाई की आग में झुलस रही है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि घरेलू जरूरत की वस्तुओं से लेकर ईंधन तक के दाम आसमान छू रहे हैं, जिससे आम लोगों का जीवन कठिन होता जा रहा है। इस दौरान शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता की आवाज बनकर हर अन्याय, शोषण और जनविरोधी नीति के खिलाफ संघर्ष करती रही है और आगे भी सड़क से सदन तक लड़ाई जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के हितों की रक्षा के लिए एकजुट हैं और महंगाई के खिलाफ आंदोलन लगातार जारी रहेगा।
अखिल भारतीय दवा विक्रेता संघ AIOCD के आह्वान पर छत्तीसगढ़ दवा विक्रेता संघ CCDA के द्वारा दवा व्यवसाय का 20 मई को एक दिवसीय बंद
लोरमी - अखिल भारतीय दवा विक्रेता संघ AIOCD के आह्वान पर छत्तीसगढ़ दवा विक्रेता संघ CCDA के द्वारा दवा व्यवसाय का 20 मई को एक दिवसीय बंद को पूर्ण समर्थन देते हुए बंद करने का निर्णय लिया है जिसके परिप्रेक्ष्य में मुंगेली जिले के सभी मेडिकल स्टोर्स आज दवा व्यवसाय को बंद करके विरोध प्रदर्शन किए एवं प्रधानमंत्री भारत सरकार के नाम बाइक रैली निकालकर एस डी एम को ज्ञापन दिए जिसमें प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष निरंजन अग्रवाल, प्रदेश संगठन सचिव सुरेश शर्मा, एवं मेडिकल व्यवसायी मनीष त्रिपाठी, अशोक छाबड़ा, डा.अशोक जायसवाल, डब्बू सलूजा,अविश यादव,अमित शिवहरे,रामगोपाल अग्रवाल,अश्वनी अग्रवाल,दुर्गा यादव,जीवन साहू, अवधेश,रमेश, राजेंद्र तिवारी, संजय पांडे, सोनू कश्यप,जितेंद्र साहू, गोलू, संदीप जायसवाल, लखन कश्यप, अभिषेक तिवारी, कलीम खान, अभिषेक मौर्य, लक्ष्मी चंद्राकर एवं केमिस्ट साथी उपस्थित रहे।।।
मुंगेली: AIOCD के आह्वान पर 20 मई को बंद रहेंगी दवा दुकानें, केमिस्ट एसोसिएशन ने की पूर्ण बंद की अपील
मुंगेली - ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) के देशव्यापी आह्वान पर 20 मई (बुधवार) को मुंगेली जिले सहित देश भर की दवा दुकानें पूरी तरह से बंद रहेंगी। जिला औषधि विक्रेता संघ, मुंगेली के अध्यक्ष विनोद नागदेव ने जानकारी देते हुए बताया कि स्थानीय स्तर पर सभी केमिस्ट साथियों से एकजुटता दिखाने और अपनी दुकानें बंद रखने की विनम्र अपील की गई है। केमिस्टों के हितों की रक्षा के लिए बड़ा कदम संघ के अध्यक्ष विनोद नागदेव के अनुसार, यह बंद दवा विक्रेताओं और केमिस्टों के हितों से जुड़ी विभिन्न मांगों को पूरा करवाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। जिला औषधि विक्रेता संघ मुंगेली के पदाधिकारियों का कहना है कि केमिस्टों की जायज मांगों पर शासन-प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने के लिए सामूहिक रूप से यह कदम उठाना बेहद जरूरी हो गया है।
सोना-चांदी, राशन के कीमतो में बढ़ोत्तरी को लेकर लोरमी-डिंडौरी के कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने किया विरोध प्रदर्शन
लोरमी - प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लोरमी एवं डिंडौरी के संयुक्त तत्वाधान में राशन और सोना चाँदी की लगातार बढ़ती कीमतों के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय लोरमी से राशन दुकानों, सराफा दुकानों तक प्रदर्शन किया गया। जिसमें सभी वक्ताओं ने कहा कि जिस तरह से सोने की कीमत 1,50,000 पार हो गई है घर परिवार में कोई भी मांगलिक कार्य में सोने चाँदी का उपयोग कर पाना आम व्यक्ति के लिए गंभीर समस्या बन चूका है और लगातार जिस तरीके से राशन के दाम में वृद्धि हो रही है आम जनता के लिए अपनी गृहस्थी को सफलतापूर्वक सुचारु रुप से चला पाना बहुत कठिन हो रहा है। इस विरोध प्रदर्शन में लोरमी ब्लॉक अध्यक्ष लल्ला सिंह ठाकुर, डिंडौरी ब्लॉक अध्यक्ष रामस्वरूप श्याम, पूर्व जनपद अध्यक्ष पवन कुमार अग्रवाल, प्रदीप कुमार दुबे, मंडल अध्यक्ष नितेश पाठक, जिला उपाध्यक्ष खुशबू आदित्य वैष्णव, लखन कश्यप विद्यानंद चंद्राकर, हेमिन मंगेशकर, बिंदु यादव, रामशरण खण्डे आदित्य दास वैष्णव आकाश वैष्णव, प्रकाश वैष्णव, हेमंत दास मानिकपुरी, सोहन वर्मा, रामनिहोरा कश्यप, राकेश रजक, रामशरण खांडे, जगदीश चतुर्वेदी, अनिल बंजारा, पवन खांडेकर, जीवन साहू, रेशम लाल शिवदयाल साहू, टेकूराम साह बलिराम यादव, कृष्णा निषाद पार्षद, कैलाश यादव संदीप वैष्णव, संजय जायसवाल एवं सभी कार्यकर्ताओं की विशेष रूप से उपस्थिती रही।
रेम्बो स्कूल और छत्तीसगढ़ डायोसिस विवाद में नया मोड़ : प्रबंधन, वित्तीय अनियमितताओं और कर्मचारियों की बर्खास्तगी को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने
संदीप लाल और मैगी प्रसाद ने वर्तमान प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप, अतुल आर्थर गुट ने कहा – “हाईकोर्ट ने हमारी समिति को माना वैध”
डिप्टी सीएम अरुण साव ने स्कूलों के मरम्मत के लिए 2 करोड़ 49 लाख की स्वीकृति प्रदान कराए
लोरमी - छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम व लोरमी विधायक अरुण साव की अनुशंसा से लोक निर्माण विभाग विशेष मरम्मत मद अंतर्गत लोरमी विधानसभा के 15 हाई स्कूल भवनों में मरम्मत कार्य के लिए 2 करोड़ 49 लाख 39 हजार स्वीकृति प्रदान किया गया है।
पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर शुभ पेट्रोल पंप नहर के पास प्रदर्शन किया गया
लोरमी - दिनांक 17 5.2026 को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर लोरमी ब्लॉक कांग्रेस एवं डिंडोरी ब्लॉक के संयुक्त तत्वावधान में पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर शुभ पेट्रोल पंप नहर के पास प्रदर्शन किया गया कार्यक्रम मको मंडल अध्यक्ष लोरमी नितेश पाठक जिला उपाध्यक्ष खुशबू आदित्य वैष्णव विद्यानंद चंद्राकर मायारानी सिंह ने संबोधित किया अंत में उपस्थितियों के प्रति ब्लॉक अध्यक्ष लल्ला सिंह ठाकुर एवं रामस्वरूप द्वारा आभार व्यक्त किया गया उपस्थित पदाधिकारी ब्लॉक अध्यक्ष रामस्वरूप श्याम आदित्य वैष्णव आकाश वैष्णव प्रदीप दुबे मायरानी बिंदु यादव हेमंत मंगेशकर पुरुषोत्तम मार्को सोहन वर्मा सैयद जाकिर हुसैन हेमंत मानिकपुरी लक्ष्मी जयसवाल लक्ष्मी जयसवाल नरेंद्र प्रताप ध्रुव पूरन सेन राकेश रजक प्रकाश टोंडे लोचन राजपूत मुरली दीना कश्यप संजीव शर्मा मनमोहन अरुण कुलमित्र भागीरथी जायसवाल अमित खत्री श्रवण लखन कश्यप नागेंद्र पटेल उमेश साहू रेख राम जयसवाल पवन अग्रवाल जी
पेट्रोल पंपों पर प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के लिए अधिकारियों की तैनाती
मुंगेली : पेट्रोल पंपों पर प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के लिए अधिकारियों की तैनाती
खंड चिकित्सा अधिकारी एवं मेडिकल टीम ने राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाया
लोरमी - भारत में हर साल 16 मई को विश्व डेंगू दिवस मनाया जाता है स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया यह दिन लोगों के डेंगू के खतरे इसके लक्षण एवं बचाव के उपायो के प्रति जागरूक करने का मुख्य उद्देश्य रखता है यह बीमारी मादा एडीज़ Aegypti मच्छर के काटने से से फैलती है जो मुख्य रूप से साफ पानी में पनपता है अपने घर और आसपास में पानी इकट्ठा होने ना दे पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहने सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें और मच्छर भगाने वाली क्रीम का भी इस्तेमाल करें इसके लक्षण में हमको यह पता चलता है कि तेज बुखार जोड़ों और मांसपेशियों में तेज दर्द आंखों में दर्द और शरीर में लाल चकते होना इसका मुख्य लक्षण है आज हमारी मेडिकल टीम ने 50 बिस्तर हॉस्पिटल में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर जीएस दाऊ से मुलाकात किया जिसमें हमारे खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर दाऊ सर जी ने मरीजों को डेंगू के बारे में विस्तृत जानकारी दी मेडिकल टीम हमारी संपूर्ण प्रयास रहता है कि सब जगह-जगह जाकर जागरूकता अभियान करते हैं ताकि लोग अपने स्वास्थ्य का ज्यादा से ज्यादा ख्याल रखें जिसमें पूरी तरह स्वस्थ रहे हमारी यही कामनाएं इसमें प्रमुख रूप से खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर जी एस दाऊ श्रीमती जमुना मरकाम श्रीमती आशिमा डायमंड श्रीमती अनामिका पाल बबलू निषाद नोहर कश्यप मेडिकल टीम के अध्यक्ष मिंटू छाबड़ा उपाध्यक्ष जीवन साहू सचिव मुकेश कश्यप कोषाध्यक्ष अवधेश राजपूत जितेंद्र साहू जितेंद्र राजपूत टुकेश्वर साहू संतोष जायसवाल तिरिथ साहू आदि उपस्थित है।
पार्षद सालिक बंजारे के द्वारा पार्षद निधि सें डस्टबिन वितरण किया गया
लोरमी - नगर पालिका के वार्ड क्रमाक 15 के पार्षद सालिक बंजारे के द्वारा पार्षद निधि अपने पूरे वार्ड में स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता बनाये रखने के वार्ड के सभी घरों में डस्टबिन वितरण किया जा रहा है। वार्ड पार्षद सालिक बंजारे ने बताया कि पार्षद निधि से करीब 2000 डस्टबिन की खरीदी किया गया है शुक्रवार को पहले दिन नगरपालिका अध्यक्ष सुजीत वर्मा, सीएमओ चंदन कुमार, सभापति रिक्की सलुजा, पार्षद शशांक वैष्णव के उपस्थिति में वार्डवासियों को डस्टबिन वितरण किया जा रहा है वार्ड के सभी परिवार में वितरण किया जाएगा। इस दौरान धनंजय दुबे, मनोज अहिरवार, कृष्ण निषाद, विश्वास दुबे, दूजेराम ढीमर, अमर ढीमर, गोलू ढीमर, बीरू ढीमर, रमेश जायसवाल, लता चंदेल आदि उपस्थित रहे।
पेट्रोल, डीजल और गैस की पर्याप्त उपलब्धता, अफवाहों पर ध्यान न दें - कलेक्टर
कालाबाजारी और जमाखोरी पर होगी सख्त कार्रवाई
डिप्टी सीएम अरुण साव ने हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूलों के मरम्मत व उन्नयन के लिए 2.78 करोड़ स्वीकृत
लोरमी - छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री व लोरमी विधायक अरुण साव ने लोरमी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विभिन्न हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूल के मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग के विशेष मद से 2 करोड़ 78 लाख 22 हजार रुपए की स्वीकृति प्रदान की है। जिसमे शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल भवन डोंगरिया के लिए 32 लाख 33 हजार, शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल भवन डिंडोरी के लिए 29 लाख 80 हजार, शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल भवन अखरार के लिए 29 लाख 41 हजार, शासकीय हाईस्कूल भवन सरगढ़ी के लिए 23 लाख 14 हजार, शासकीय हाईस्कूल भवन पथर्रा के लिए 24 लाख 37 हजार, शासकीय हाईस्कूल भवन साल्हेघोरी के लिए 24 लाख 8 हजार, शासकीय हाईस्कूल भवन खुड़िया के लिए 24 लाख 19 हजार, शासकीय हाईस्कूल भवन घठोली के लिए 24 लाख 72 हजार रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है, इन सभी स्कूलों में विशेष मरम्मत कार्य के लिए स्वीकृति के उपरांत कार्य आदेश भी जारी किया जा चुका है। इसी तरह क्षेत्र के चार स्कूलों में विशेष मरम्मत एवं उन्नयन कार्य भी किया जाएगा। जिसमें डीएवी स्कूल कोतरी के लिए 19 लाख 96 हजार, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला कोतरी के लिए 15 लाख 90 हजार, शासकीय हाईस्कूल भवन सुकली के लिए 15 लाख 35 हजार, शासकीय हाईस्कूल भवन खेकतरा के लिए 14 लाख 97 हजार रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। उक्त सभी कार्य के लिए राशि स्वीकृति के उपरांत निविदा प्रक्रिया में है।
सर्वनाई समाज लोरमी द्वारा सामाजिक बैठक का आयोजन
लोरमी - शिव घाट सामाजिक मंदिर प्रांगण लोरमी में सर्व नाई समाज के जिला अध्यक्ष राजीव श्रीवास जी के नेतृत्व में बैठक का आयोजन किया गया , उक्त बैठक में सामाजिक संगठन विस्तार एवं आगामी समय में होने वाले कार्यक्रमों की परिचर्चा तथा शासन की योजनाओं को प्रत्येक सामाजिक लोगों तक पहुंचाने के विषय में प्रमुखता से चर्चा किया गया, बैठक में आए हुए जिला अध्यक्ष राजीव श्रीवास, सीताराम श्रीवास, मोहनलाल श्रीवास, रमेश कुमार श्रीवास,चंद्र कुमार श्रीवास एवं लोरमी से कमलेश श्रीवास अध्यक्ष झुग्गी झोपड़ी भारतीय जनता पार्टी प्रदीप श्रीवास ब्लॉक अध्यक्ष व्यवसायिक सेलुन संघ लोरमी कैलाश श्रीवास ब्लॉक अध्यक्ष नवयुवक मंडल, दीपक श्रीवास, सुरेंद्र श्रीवास, प्रमोद श्रीवास, संतोष श्रीवास, पवन श्रीवास, सुरेश श्रीवास पूर्व पाषर्द, आनंद श्रीवास, चंद्रप्रकाश श्रीवास, विनोदश्रीवास, भानु श्रीवास, बबलू श्रीवास, रोशन चंद्र सेन, सभी स्वजातीय बंधुगण उपस्थित रहे।
सुशासन तिहार जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम: कलेक्टर
कलेक्टर ने जनता की समस्याओं के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश
थाना लालपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम मुड़िया में कच्ची महुआ शराब बिक्री करते आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
10वी-12वी मेधावी छात्रों का सम्मान 11 मई को डिप्टी सीएम अरुण साव रहेगे उपस्थित
लोरमी - भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा लोरमी के तत्वावधान में लोरमी के लोकप्रिय विधायक एवं उपमुख्यमंत्री अरुण साव के मार्गदर्शन द्वारा लोरमी विधानसभा क्षेत्र के 10 वीं, 12 वीं 2025-26 के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान/अभिनंदन दिनांक 11 मई सोमवार को सुबह 11 बजे कबीर भवन में किया जाना किया जाना है उक्त कार्यक्रम में छात्रों अभिवाहक शिक्षकों को सादर आमंत्रित किया गया।कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के द्वारा छात्रों के पास पहुँचकर आमन्त्रण पत्र दिया जा रहा है।