छत्तीसगढ़ / मुंगेली
डिजिटल क्रॉप सर्वे शुरू, मोबाइल एप से दर्ज होगी खेत और फसल की जानकारी
एडीएम ने धरमपुरा में किया मैदानी निरीक्षण
शत-प्रतिशत एवं त्रुटिरहित गिरदावरी पूर्ण करने पर जोर
मुंगेली, सितंबर 2026
कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे के माध्यम से गिरदावरी में दर्ज फसल एवं रकबे की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए मैदानी सत्यापन और रैंडम सत्यापन का कार्य लगातार जारी है। अब किसानों के खेतों का डेटा सीधे सैटेलाइट और मोबाइल ऐप से ऑनलाइन दर्ज किया जा रहा है। अभियान के तहत इस बार खरीफ सीजन की फसलों का सही रिकॉर्ड बनाने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है। इस डिजिटल सर्वे में लगे सर्वेयर खेतों में जाकर डिजिटल क्रॉप सर्वे किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि डीएससी के तहत फसल क्षेत्र और उत्पादन का सटीक आकलन करना कृषि योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता बढ़ाना तथा किसानों तक लक्षण सेवाओं की प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करना है।
इसी क्रम में अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी एवं मुंगेली एसडीएम श्री अजय शतरंज ने विकासखंड मुंगेली के ग्राम धरमपुरा सहित अन्य ग्रामों में चल रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्य का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मौके पर सर्वे की प्रगति का जायजा लेते हुए निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप कार्य की गुणवत्ता और शुद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिले में शत-प्रतिशत एवं त्रुटिरहित, ई-गिरदावरी कार्य 30 सितंबर 2026 तक पूर्ण किया जाना है।
कलेक्टर के निर्देशानुसार डिजिटल क्रॉप सर्वे एवं गिरदावरी कार्य को समय-सीमा में पूर्ण कराने के लिए जिले में विभिन्न अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। अधिकारी-कर्मचारी मैदानी स्तर पर सर्वे कार्य की निगरानी के साथ-साथ दर्ज जानकारी की जांच एवं सत्यापन कर रहे हैं। जिला प्रशासन द्वारा डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्य को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के साथ सर्वे की गुणवत्ता, शुद्धता और मैदानी सत्यापन पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
*डिप्टी सीएम अरुण साव भी शामिल हुए 80s फोटो ट्रेंड में*
गौरतलब है कि इन दिनों सोशल मीडिया पर 80s लुक और पुरानी तस्वीरों को साझा करने का ट्रेंड चल रहा है, जिसमें कई जनप्रतिनिधि और सेलिब्रिटी शामिल हो रहे हैं।
मृत्युकालीन कथन दर्ज करने प्रशिक्षण का हुआ आयोजन
कलेक्टर और एडीएम की मौजूदगी में हुआ प्रशिक्षण कार्यक्रम
मुंगेली,सितंबर 2026
छत्तीसगढ़ शासन एवं माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर के निर्देशानुसार मृत्युकालीन कथन दर्ज करने की प्रक्रिया को अधिक सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं विधिसम्मत बनाने के उद्देश्य से जिले के राजस्व, पुलिस एवं चिकित्सा अधिकारियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला कलेक्टोरेट स्थित “मनियारी” सभा कक्ष में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो, अपर कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी, एडिशनल एसपी डॉ. प्रशांत शुक्ला मौजूद रहे। प्रशिक्षण में जिले के सभी कार्यपालिक मजिस्ट्रेट, पुलिस अधिकारी, लोक अभियोजक एवं चिकित्सा अधिकारियों को मृत्युकालीन कथन दर्ज करने के लिए निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण में उपनिदेशक लोक अभियोजन श्रीमती पुष्पा किरण भगत, जिला अभियोजन अधिकारी श्रीमती जयिता सिंह और तहसीलदार श्री अतुल वैष्णव ने अधिकारियों को प्रक्रिया के दौरान आवश्यक कानूनी प्रावधानों, सावधानियों एवं निर्धारित मापदंडों का पालन सुनिश्चित करने के संबंध में बताया। इस दौरान मृत्युकालीन कथन की संवेदनशीलता एवं न्यायिक महत्व को देखते हुए निष्पक्षता, पारदर्शिता और निर्धारित प्रक्रिया के पालन पर विशेष जोर दिया गया। संबंधित विभागों के अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय के साथ समयबद्ध एवं विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने की आवश्यकता बताई गई। प्रशिक्षण का उद्देश्य सभी संबंधित अधिकारियों को व्यवहारिक एवं कानूनी बारीकियों से अवगत कराते हुए मृत्युकालीन कथन दर्ज करने की प्रक्रिया में एकरूपता सुनिश्चित करना है, ताकि न्यायिक प्रक्रिया अधिक प्रभावी एवं विश्वसनीय रूप से संपादित हो सके।
सड़क सुरक्षा को लेकर कलेक्टर ने दिए निर्देश, दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए होगा समन्वित प्रयास
जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में ब्लैक स्पॉट सुधार, यातायात नियमों के पालन और दुर्घटनाजन्य क्षेत्रों पर हुई विस्तृत चर्चा
मुंगेली,सितंबर 2026
जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं आम नागरिकों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों एवं निर्देशों पर की गई कार्यवाही की समीक्षा की गई। साथ ही जिले में चिन्हित ब्लैक स्पॉट के सुधार, सड़क सुरक्षा से संबंधित निरीक्षण प्रतिवेदनों तथा दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए किए जा रहे उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में परिवहन एवं पुलिस विभाग द्वारा यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा के प्रति आम नागरिकों में जागरूकता एवं सजगता बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की गई। तेज गति से वाहन चलाने, बिना हेलमेट एवं बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने जैसे यातायात नियमों के उल्लंघन पर प्रभावी नियंत्रण के संबंध में आवश्यक कार्रवाई पर चर्चा हुई। परिवहन विभाग को सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने तथा नियमों के उल्लंघन की स्थिति में नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। बैठक में सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए।
दुर्घटनाजन्य क्षेत्रों एवं राष्ट्रीय राजमार्गों पर दुर्घटना की स्थिति में त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के लिए पीएम राहत योजना, प्राथमिक उपचार की व्यवस्था को प्रभावी बनाने पर चर्चा की गई। बैठक में सड़क किनारे मिट्टी, मुरूम, रेत एवं गिट्टी रखने से उत्पन्न होने वाले संभावित दुर्घटना जोखिम तथा मार्गों पर मवेशियों के विचरण एवं अतिक्रमण के कारण यातायात में आने वाली बाधाओं पर भी चर्चा की गई।
इसके अलावा मार्गों के किनारे विद्युत खंभों के झुकने से उत्पन्न दुर्घटना की आशंका, दुर्घटनाजन्य क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरों की आवश्यकता एवं उनकी स्थापना तथा जिले में सड़क सुरक्षा समिति की बैठकों के नियमित आयोजन पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी, जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल रावटे, अपर कलेक्टर श्री जी.एल.यादव, मुंगेली एसडीएम श्री अजय शतरंज, लोरमी एसडीएम श्री अजीत पुजारी, पथरिया एसडीएम श्रीमती रेखा चंद्रा सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनीं आम नागरिकों की समस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध निराकरण के निर्देश
आवास, राशन, पेंशन, बिजली, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रमाण पत्र सहित विभिन्न मांगों को लेकर पहुंचे नागरिक
मुंगेली, सितंबर 2026
आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान और उन्हें शासन-प्रशासन तक अपनी बात सीधे पहुंचाने का अवसर देने के उद्देश्य से आयोजित जनदर्शन में कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो ने जिले के विभिन्न ग्रामों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं एवं मांगें गंभीरता से सुनीं। इस दौरान ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन कार्ड, पेंशन, विद्युत, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रमाण पत्र सहित विभिन्न योजनाओं एवं मूलभूत सुविधाओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। जनदर्शन में ग्राम पंचायत सुरदा की कौशल्या पटेल ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत स्वीकृत आवास की दूसरी किस्त दिलाने, ग्राम चारभाठा के ग्रामीणों ने अतिक्रमण हटाने, रामगोपाल तिवारी वार्ड के संतोष पाठक ने स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शौचालय निर्माण कराने की मांग रखी।
इसी तरह ग्राम बैजना के पुनेश्वर साहू ने किसान क्रेडिट कार्ड के तहत ऋण दिलाने, ग्राम चमारी की अमेरिका जांगड़े ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर दिलाने तथा ग्राम नुनियाकछार के संदीप मिरे ने घर के आंगन में लगे विद्युत पोल को स्थानांतरित कराने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। ग्राम मोतीमपुर के महेश पात्रे ने अपने बच्चों के जाति, निवास एवं आय प्रमाण पत्र बनवाने, ग्राम अमोरा की दीपा बाई डड़सेना ने निरस्त राशन कार्ड को पुनः जारी कराने तथा ग्राम जरहागांव के कमलेश कश्यप ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिलाने एवं अपने स्वर्गीय पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन दिया। वहीं ग्राम केसलीकला के दयाराम सतनामी ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, ग्राम चंदखुरी के विनय मसीह ने 100 किलोवाट का ट्रांसफार्मर लगाने तथा ग्राम फरहद की गोमती बाई पात्रे ने सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत पेंशन दिलाने की मांग रखी। इसके अलावा अन्य नागरिकों ने भी अपनी विभिन्न मांगों एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किए।
कलेक्टर ने नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवेदनों का परीक्षण कर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही एवं पात्र प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा नागरिकों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़े, इसका विशेष ध्यान रखने पर जोर दिया। जनदर्शन में अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी, जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल रावटे, अपर कलेक्टर श्री जी.एल. यादव, मुंगेली एसडीएम श्री अजय शतरंज, लोरमी एसडीएम श्री अजीत पुजारी, पथरिया एसडीएम श्रीमती रेखा चंद्रा सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
डिजिटल मैप पर दिखेगा मुंगेली का विकास रोडमैप
जीआईएस आधारित डिजिटल प्लेटफॉर्म से विकास योजनाओं को मिलेगी नई गति
प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना के तहत एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
विभागीय डेटा के एकीकरण और डिस्ट्रिक्ट मास्टर प्लान की प्रक्रिया की दी गई जानकारी
मुंगेली, सितंबर 2026
कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार जिले में अधोसंरचना विकास एवं विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना के अंतर्गत डिस्ट्रिक्ट मास्टर प्लान के पोर्टल उपयोग एवं जागरूकता को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में आयोजित हुई। कार्यशाला में जिले के विभिन्न विभागों के डेटा को जीआईएस आधारित डिजिटल पोर्टल पर एकीकृत करने, उपलब्ध जानकारी को नियमित रूप से अपडेट करने तथा डिस्ट्रिक्ट मास्टर प्लान के निर्माण की प्रक्रिया के संबंध में विभागीय अधिकारियों को विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। अधिकारियों को पोर्टल की उपयोगिता, डेटा प्रबंधन तथा डिजिटल तकनीक के माध्यम से विकास कार्यों की बेहतर योजना एवं निगरानी के संबंध में भी अवगत कराया गया।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना का उद्देश्य विभिन्न विभागों एवं अधोसंरचना परियोजनाओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर योजनाओं के प्रभावी, समन्वित एवं समयबद्ध क्रियान्वयन को बढ़ावा देना है। जीआईएस आधारित प्रणाली के माध्यम से विभिन्न विभागों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी को एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराने से विकास कार्यों की योजना तैयार करने, संसाधनों के बेहतर उपयोग और परियोजनाओं के बीच समन्वय को अधिक प्रभावी बनाने में सहायता मिलेगी। कार्यशाला में विभागीय अधिकारियों को पोर्टल पर उपलब्ध डेटा को सटीक, अद्यतन एवं उपयोगी बनाए रखने के महत्व पर भी जानकारी दी गई। साथ ही डीएमपी के निर्माण के दौरान विभागीय स्तर पर आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने एवं आपसी समन्वय के साथ कार्य करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। कार्यशाला में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
जिले के 04 स्वास्थ्य केन्द्रों ने हासिल किया राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन
कलेक्टर ने प्रमाण पत्र प्रदान कर दी बधाई एवं शुभकामनाएं
जिले के 47 स्वास्थ्य केन्द्र अब तक राष्ट्रीय स्तर पर प्रमाणित
मुंगेली, सितंबर 2026
जिले में शासकीय स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को लगातार बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक कार्यक्रम अंतर्गत वर्ष 2025-26 में राष्ट्रीय स्तर पर प्रमाणित जिले के 04 स्वास्थ्य केन्द्रों को कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो ने प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वास्थ्य केन्द्रों के अधिकारियों-कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए इसी समर्पण और टीम भावना के साथ स्वास्थ्य सेवाओं में निरंतर सुधार करने प्रोत्साहित किया।
कलेक्टर श्री तोपनो ने कहा कि शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में आम नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण, बेहतर एवं समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता है। स्वास्थ्य सेवाओं में गुणवत्ता बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास आवश्यक हैं। उन्होंने जिले के शेष स्वास्थ्य केन्द्रों को भी राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक के राष्ट्रीय स्तर के प्रमाणीकरण के लिए आवश्यक तैयारियां एवं प्रयास सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री तोपनो ने प्रमाणित स्वास्थ्य केन्द्रों की उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक के तहत स्वास्थ्य संस्थाओं में उपलब्ध सुविधाओं एवं सेवाओं की गुणवत्ता का महत्वपूर्ण मानक है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों से मरीजों एवं उनके परिजनों के साथ संवेदनशील एवं सम्मानजनक व्यवहार करने तथा स्वास्थ्य सेवाओं में निरंतर सुधार सुनिश्चित करने कहा।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शीला साहा ने बताया कि राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक के तहत प्रमाणित स्वास्थ्य केन्द्रों में आयुष्मान आरोग्य मंदिर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चंदली, विकासखंड लोरमी ने 89.91 प्रतिशत, आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केन्द्र मुछेल, विकासखंड लोरमी ने 84.31 प्रतिशत, आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केन्द्र गीधा, विकासखंड मुंगेली ने 88.01 प्रतिशत तथा आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केन्द्र कुकुसदा, विकासखंड पथरिया ने सर्वाधिक 92.96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाणन हासिल किया। राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक कार्यक्रम का उद्देश्य शासकीय स्वास्थ्य केन्द्रों में उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में आवश्यक सुधार सुनिश्चित करना है। इसके अंतर्गत स्वास्थ्य संस्थानों की अधोसंरचना, स्वच्छता एवं साफ-सफाई, संक्रमण नियंत्रण, आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता, अभिलेख एवं दस्तावेजों का संधारण, मरीजों को दी जाने वाली सेवाएं तथा कर्मचारियों के व्यवहार सहित विभिन्न पहलुओं का मूल्यांकन किया जाता है।
जिला कार्यक्रम प्रबंधक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन डॉ. गिरीश कुर्रे ने बताया कि वर्तमान में जिले के कुल 47 स्वास्थ्य केन्द्र राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक के तहत राष्ट्रीय स्तर पर प्रमाणित हो चुके हैं। इनमें 01 जिला अस्पताल, 01 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, 01 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, 10 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं 34 आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केन्द्र शामिल हैं। वहीं 02 आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केन्द्रों के परिणाम प्रतीक्षारत हैं। इस उपलब्धि पर डॉ. कमलेश कुमार, खंड चिकित्सा अधिकारी मुंगेली, डॉ. जी.एस. दाऊ, खंड चिकित्सा अधिकारी लोरमी, डॉ. अमित लाल, खंड चिकित्सा अधिकारी पथरिया, डॉ. अखिलेश कुमार बंजारे, जिला नोडल अधिकारी राष्ट्रीय गुणवत्ता कार्यक्रम सहित संबंधित अधिकारियों एवं स्वास्थ्य केन्द्रों के कर्मचारियों को बधाई दी गई।
पीएम श्री एकलव्य विद्यालय बंधवा स्कूली बच्चों एवं शिक्षकों व ग्राम गोंडखाम्ही एवं कोदवाबानी के साप्ताहिक बाजारों में नागरिकों को किया जागरूक, पम्पलेट वितरित कर साइबर फ्रॉड से बचाव के बताए उपाय
पीएम श्री एकलव्य विद्यालय बंधवा स्कूली बच्चों एवं शिक्षकों व ग्राम गोंडखाम्ही एवं कोदवाबानी के साप्ताहिक बाजारों में नागरिकों को किया जागरूक, पम्पलेट वितरित कर साइबर फ्रॉड से बचाव के बताए उपाय
डिप्टी सीएम अरूण साव ने 16 चेक डैम पांच पुलिया एवं रिटर्निंग वॉल सहित कुल 27 कार्यों के लिए 3 करोड़ 50 लाख की राशि स्वीकृत प्रदान कराए
डिप्टी सीएम अरूण साव ने 16 चेक डैम पांच पुलिया एवं रिटर्निंग वॉल सहित कुल 27 कार्यों के लिए 3 करोड़ 50 लाख की राशि स्वीकृत प्रदान कराए
भव्य शोभायात्रा के साथ मनाया गया श्रीकृष्ण जन्म महोत्सव
भव्य शोभायात्रा के साथ मनाया गया श्रीकृष्ण जन्म महोत्सव
आदेश निरस्त होने के बाद भी नाम प्लेट के नाम पर 50-50 रुपये की अवैध वसूली, ग्रामीणों में भारी आक्रोश
आदेश निरस्त होने के बाद भी नाम प्लेट के नाम पर 50-50 रुपये की अवैध वसूली, ग्रामीणों में भारी आक्रोश
“साइबर जागृति अभियान
“साइबर जागृति अभियान के तहत जिला मुंगेली में आमजन, विद्यार्थियों, शिक्षकों, अधिवक्ताओं एवं शासकीय कर्मचारियों को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति किया गया जागरूक
पुराने लेनदेन के विवाद में दो लोगो ने मारपीट कर एक व्यक्ति को घायल किया, पुलिस मौके में पहुँचकर आरोपियों को गिरफ्तार किये
पुराने लेनदेन के विवाद में दो लोगो ने मारपीट कर एक व्यक्ति को घायल किया, पुलिस मौके में पहुँचकर आरोपियों को गिरफ्तार किये
विशेष लेख : ग्रामीण रोजगार योजना से मनोहरपुर में बच्चों के सुरक्षित भविष्य की नींव मजबूत
कच्चे और असुरक्षित भवन से पक्के आंगनबाड़ी केंद्र तक का सफर
19 परिवारों को सीधा लाभ और 453 मानव-दिवस का रोजगार
ग्रामीण रोजगार योजना ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार उपलब्ध कराने के साथ-साथ ऐसी सामुदायिक परिसंपत्तियों के निर्माण का माध्यम बन रही है, जो गांव के सामाजिक विकास को लंबे समय तक नई दिशा देती हैं। लोरमी विकासखंड के ग्राम पंचायत मनोहरपुर में ग्रामीण रोजगार योजना एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के अभिसरण से निर्मित आंगनबाड़ी भवन इसका जीवंत उदाहरण है। कभी छोटे और असुरक्षित कच्चे मकान में संचालित होने वाला आंगनबाड़ी केंद्र अब पक्के, सुरक्षित और सुविधायुक्त भवन में संचालित हो रहा है।
मनोहरपुर में आंगनबाड़ी केंद्र के लिए उपयुक्त भवन नहीं होने से बच्चों और माताओं को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता था। गर्मी और बारिश के मौसम में बच्चों के लिए सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना चुनौतीपूर्ण था। वहीं पोषण सामग्री, दवाइयों, खिलौनों एवं शिक्षण सामग्री के सुरक्षित भंडारण के लिए भी पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी। इन समस्याओं के समाधान के लिए ग्राम सभा में आंगनबाड़ी भवन निर्माण का प्रस्ताव रखा गया और इसे ग्राम पंचायत की वार्षिक कार्ययोजना में शामिल किया गया।
11.69 लाख की लागत से बना सुविधायुक्त भवन
ग्राम सभा से अनुमोदन के बाद तकनीकी प्राक्कलन तैयार कर कार्य को स्वीकृति प्रदान की गई। 13 नवंबर 2024 को 11.69 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति जारी हुई, जिसमें ग्रामीण रोजगार योजना से 08 लाख रुपये तथा महिला एवं बाल विकास विभाग से 3.69 लाख रुपये का अभिसरण शामिल था। कार्य की शुरुआत 05 अगस्त 2025 को हुई और 09 मार्च 2026 को आंगनबाड़ी भवन निर्माण पूर्ण हुआ। भवन में बच्चों के अनुकूल शौचालय, सुरक्षित पेयजल, रसोईघर, खेल के लिए स्थान तथा पोषाहार, दवाइयों, खिलौनों और पुस्तकों के सुरक्षित भंडारण के लिए स्टोर रूम जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। निर्माण कार्य के दौरान स्थानीय ग्रामीणों को 453 मानव-दिवस का रोजगार भी प्राप्त हुआ। इस प्रकार यह परिसंपत्ति गांव के लिए रोजगार और विकास दोनों का माध्यम बनी।
बच्चों की उपस्थिति बढ़ी, माताओं को मिली राहत
नए भवन के निर्माण के बाद आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के लिए सुरक्षित और अनुकूल वातावरण उपलब्ध हुआ है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार बच्चों की दैनिक औसत उपस्थिति 30-40 प्रतिशत से बढ़कर 85 प्रतिशत से अधिक हुई है। स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण गतिविधियों के लिए भी बेहतर वातावरण मिला है। नियमित टीकाकरण एवं स्वास्थ्य जांच में भी सुधार दर्ज किया गया है। सुरक्षित आंगनबाड़ी केंद्र का सकारात्मक प्रभाव महिलाओं के जीवन पर भी पड़ा है। माताएं अपने बच्चों को सुरक्षित वातावरण में छोड़कर कृषि कार्य, मजदूरी और स्व-सहायता समूह की गतिविधियों में अधिक सहजता से भाग ले पा रही हैं। इससे परिवारों की आजीविका गतिविधियों को भी संबल मिला है।
गांव का विकास केंद्र बना आंगनबाड़ी भवन
आज यह भवन केवल बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा और पोषण का केंद्र नहीं, बल्कि गांव में स्वास्थ्य जागरूकता बैठकों और सामाजिक गतिविधियों के आयोजन का महत्वपूर्ण स्थल भी बन गया है। 19 परिवार प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित हुए हैं, जिनमें 03 अनुसूचित जनजाति परिवार शामिल हैं। सरपंच श्रीमती दुर्गा उत्तम साहू ने बताया कि “ ग्रामीण रोजगार योजना और महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रयास से हमारे गांव को स्थायी और सुंदर आंगनबाड़ी भवन की सौगात मिली है। अब बच्चों को सुरक्षित वातावरण में प्रारंभिक शिक्षा मिल रही है।”
राज्यपाल पुरस्कार एवं चयनित शिक्षकों को लोरमी में किया गया सम्मानित
राज्यपाल पुरस्कार एवं चयनित शिक्षकों को लोरमी में किया गया सम्मानित
जिला जेल का किया गया संयुक्त निरीक्षण बंदियों की सुविधाओं और जातिगत भेदभाव की शिकायतों की हुई जांच
मुंगेली - छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार जिला जेल मुंगेली का संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का उद्देश्य जेल लीगल एड क्लिनिक के कार्यों को मजबूत करने के साथ-साथ बंदियों को उपलब्ध सुविधाओं एवं जातिगत भेदभाव संबंधी शिकायतों की स्थिति का जायजा लेना था। निरीक्षण के दौरान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष श्रीमती गिरिजा देवी मेरावी, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट तथा प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सतीश खाखा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा, जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे, जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्रीमती शीला साहा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
मोदी सरकार ने ओबीसी समाज को दिया सम्मान और अधिकार, भाजपा के नेतृत्व में सशक्त हो रहा पिछड़ा वर्ग : केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू
मुंगेली - पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन एवं भाजपा ओबीसी मोर्चा की संभागीय बैठक में केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू शामिल हुए। उन्होंने ओबीसी समाज की एकजुटता, सामाजिक सशक्तीकरण और संगठन की मजबूती पर विस्तार से अपने विचार रखे।