डिप्टी सीएम अरूण साव ने 16 चेक डैम पांच पुलिया एवं रिटर्निंग वॉल सहित कुल 27 कार्यों के लिए 3 करोड़ 50 लाख की राशि स्वीकृत प्रदान कराए
मुंगेली |
2026-09-08 18:51:22
डिप्टी सीएम अरूण साव ने 16 चेक डैम पांच पुलिया एवं रिटर्निंग वॉल सहित कुल 27 कार्यों के लिए 3 करोड़ 50 लाख की राशि स्वीकृत प्रदान कराए
लोरमी - लोरमी के विधायक एवं उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने क्षेत्र के लिये बड़ी पहल करते हुए अधोसंरचना एवं पर्यावरण उपकार निधि से जल संरक्षण एवं मृदा संरक्षण को विशेष ध्यान में रखकर 16 चेक डैम पांच पुलिया एवं रिटर्निंग वॉल सहित कुल 27 कार्यों के लिए 3 करोड़ 50 लाख की राशि स्वीकृत करवाकर बड़ी सौगात दी है। स्वीकृति कार्यों में कोदवामहंत पुलिया निर्माण कार्य मुकुंद सिंह नेताम के घर के पास 6 लाख, सिंघनपुरी में रिटर्निंग वॉल सह पिचिंग कार्य मुक्तिधाम के पास 12 लाख, नवरंगपुर में प्राथमिक शाला में अतिरिक्त कक्ष एवं बाऊण्ड्रीवाल निर्माण कार्य प्राथमिक शाला में 10 लाख, दादनकापा सामुदायिक भवन निर्माण कार्य 6 लाख, डिंडोल में पुलिया निर्माण कार्य गायत्री साहू के घर के पास 10 लाख, बुधवारा में पुलिया निर्माण कार्य फुटहाबबंध कोमल के खेत के पास 10 लाख, मुछेल में पुलिया निर्माण कार्य प्राथ. शाला भवन के पास 10 लाख, हरनाचाका में पुलिया निर्माण कार्य सुआ नाला में बांधाखार जाने हेतु 10 लाख, सरईपतेरा चेक डेम निर्माण कार्य कोतरी नाला में 13 लाख, साल्हेघोरी (रै.) में चेकडेम निर्माण कार्य खोखमा नाला में 14 लाख, फौजदारकापा में चेक डेम निर्माण कार्य रहन नदी में 14 लाख, भालूखोंदरा में चेकडेम निर्माण कार्य कोइलार नाला में 14 लाख, लछनपुर में चेकडेम निर्माण कार्य पथरी नाला में 13 लाख, छीतापार में चेकडेम निर्माण कार्य कोइलार नाला में 14 लाख, करनकापा चेकडेम निर्माण कार्य मोहपाड़ नाला में 14 लाख, गोरखपुर में चेक डेम निर्माण कार्य कोइलार नाला में 14 लाख, हरदीबांध में चेक डेम निर्माण कार्य 13 लाख, तेलीयापुरान में चेकडेम निर्माण कार्य सुरेश कश्यप के बगीचा के पास 14 लाख, केस्तरपुर में चेक डेम निर्माण कार्य बड़े नाला में 10 लाख, झोंका चेक डेम में निर्माण कार्य 14 लाख, कान्हरपुर में चेक डेम निर्माण कार्य-बड़े नाला में 14 लाख, गातापार में चेक डेम निर्माण कार्य कोईलार नाला में 12 लाख, पिधमपुर में चेक डेम निर्माण कार्य कोतरी नदी में शनिदेव मंदिर के नीचे 14 लाख, खपरीडीह में चेक डेम निर्माण कार्य मोहपाड़ नाला में 13 लाख उजियारपुरनाला में रिटर्निग वाल एवं पुलिया निर्माण कार्य डोलेश्वर साहू के घर के पास 32 लाख, झिरवनमें रिटर्निंग वॉल सह पिचिंग कार्य रहन नदी झिरवन में महामाया मंदिर के पास 14 लाख, ग्राम बेलसरी पक्की नाली निर्माण कार्य संतोष साहू के घर से आगर नदी 9 लाख, ग्राम कोतरीमें सी.सी. रोड निर्माण कार्य मेन रोड से महामाया पारा तक 7 लाख सहित कुल राशि 350 करोड़ राशि स्वीकृत किये गए है। उक्त निर्माण कार्य की स्वीकृति से ग्रामीणों में हर्ष है, ग्रामीणों ने अरुण साव का आभार जताया है।